City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की शाश्वत जीत का पर्व, जो सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री

पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया रावण दहन

सभ्य, सुसंस्कृत समाज का निर्माण करने के लिए अपने अन्दर की बुराइयों का त्याग करनें का लें संकल्प – नायब सिंह सैनी

For Detailed

पंचकूला, 12 अक्टूबर – समस्त प्रदेशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का पर्व है, जो सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम अपने अन्दर की बुराइयों का त्याग करनें का संकल्प लें जिससे सभ्य और सुसंस्कृत समाज का निर्माण हो सके।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन बड़ा ही गर्व और गौरव का दिन है। इस महापर्व को सभी मिलजुल कर संस्कृति और संस्कारों के साथ मनाते हैं। इस दिन श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी। भगवान श्री राम का आशीर्वाद सब पर बना रहे और प्रदेश में आर्थिक खुशहाली तथा समृद्धि आए।

मुख्यमंत्री ने आज जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले श्री राम और रावण संवाद का बेहतरीन मंचन किया गया, जिसमें रावण और श्री राम की सेनाएं युद्ध के मैदान में आमने सामने खड़ी थी और बहुत शानदार चौपाइयों से लोगो का ज्ञानवर्धक कर रही थी। बड़ा ही मनोरम दृश्य देखकर सभी दर्शक भावविभोर हो गए। माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का कई दिनों तक सुंदर प्रदर्शन किया गया और आज ट्राइसिटी के सबसे बड़े 151 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को 5 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

मंच पर शानदार भजन और गीतों का भी आयोजन लगातार चलता रहा। भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को धधक कर जलता हुआ देखा। पूरा पंडाल चारों और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो रहा था।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, बनतो कटारिया, ओमप्रकाश देवीनगर, प्रदीप गोयल, वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल, दशहरा कमेटी के प्रधान विष्णु गोयल, उपायुक्त डा. यश गर्ग, डीसीपी हिमाद्रि कौशिक सहित कई पदाधिकारी और अधिकारीसहित कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com

City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

करियर ओरिएंटेशन विषय पर व्याख्यान का आयोजन

For Detailed

कालका/ पंचकुला 12 अक्टूबर – राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा करियर ओरिएंटेशन विषय पर बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस और पीजीडीसीए के विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती अर्पणा ग्रोवर और सुधीर ग्रोवर रहे। इस व्याख्यान में विद्यार्थियों को एमसीए कोर्स में प्रवेश के लिए विभिन्न प्रकार की प्रवेश परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को एनआईएम सीइटी, सीयूइटी- पीजी, एमएएचसीइटी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया गया। टॉप एनआईटिस,आईआईटीस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सभी एनआईटीस, आईआईटीस और विश्वविद्यालय की शुल्क संरचना और सीटों की संख्या के बारे में जानकारी दी गई।

श्री सुधीर ग्रोवर ने विद्यार्थियों को वैदिक गणित से अवगत कराया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रस्तुत कार्यक्रम कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर भूप सिंह, डॉक्टर नीरू कंबोज, प्रोफेसर सोनिया और डॉक्टर शबनम अरोड़ा के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।

https://propertyliquid.com

City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

जिला की तीन मंडियों में हुई 24000 टन धान की खरीद हुई – सुमिता मिश्रा

For Detailed

पंचकूला 12 अक्टूबर – अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमित मिश्रा ने आज जिला की पंचकूला मंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अब तक जिला की विभिन्न मंडियों में 24000 धान की खरीद की जा चुकी है। अब तक 32500 टन की आवक हो चुकी है। इसमें से 5500 टन धान की उठान सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष के दौरान 93 हजार टन धान की खरीद हुई थी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वह उठान के कार्य में तेजी लाई जाय और जल्दी से जल्दी उठान का कार्य पूरा करें ताकि मंडियों में किसी तरह की दिक्कत ना आए। इसके अलावा मंडी में बारदाने आदि की कोई कमी नहीं रहने चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला की तीन मंडियों में पंचकूला, बरवाला और रायपुर रानी में धान की खरीद की जा रही है। अब तक किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आई है। इसके अलावा जिला में 35 राइस मील हैं।

उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया एमएसपी पर पूरी की जा रही है तथा सही समय पर किसानों को उनके फसल का मूल्य भी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा धान की खरीद के बाद 72 घंटे के अंदर निर्धारित मूल्य किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने मंडी में अधातियों और एजेंसियों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की और उनकी समक्ष आने वाली दिक्कतों के बारे भी जानकारी लेकर अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। किसानों के लिए पर्याप्त पानी, भोजन आदि सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर उनके साथ उपायुक्त डा.यश गर्ग, संयुक्त सचिव बी बी कौशिक, डी डी एस सी नीतीश सिंगला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com