City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

अमृत काल में हरियाणा का पहला बजट हुआ पेश

वर्ष 2023-24 के लिए वित्त मंत्री ने 1,83,950 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

सब वर्गों का रखा ख्यालबजट में नहीं लगाया गया कोई नया कर

बजट में उन्नत हरियाणा के निर्माण की नींव रखने की रूपरेखा तय की

For Detailed

चंडीगढ़, 23 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, जो वित्त मंत्री भी हैं, ने आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में अमृत काल में हरियाणा का पहला बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के नाते हरियाणा के इतिहास का आज तक का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1,83,950 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया और बजट में कोई नया कर भी नहीं लगाया गया।

श्री मनोहर लाल ने बजट प्रस्तुत करते हुए वृद्धावस्था पेंशन में 2,750 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन पात्रता आय 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने की घोषणा की। सरकारी आई.टी.आई. में प्रवेश लेने वाली 3 लाख रुपये वार्षिक से कम पारिवारिक आय वाली हर लड़की को 2,500 रुपये वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास की स्थापना, अंत्योदय परिवारों के लिए 1 लाख घर, चिरायु-आयुष्मान भारत योजना का लाभ 3 लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवारों को भी प्रदान करने, लैंड पूलिंग, लैंड पार्टनरशिप और ई-भूमि के माध्यम से 10 औद्योगिक सेक्टर और 10 शहरों में आवासीय सेक्टर को विकसित करने और नगरों में नवीनीकरण शुल्क के बकाया ब्याज राशि पर छूट योजना सहित कई नये आयाम जोड़े हैं।

उन्होंने कहा कि बजट सभी के लिए कल्याणकारी है। अब पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी। चोटिल खिलाड़ियों के पोषण व पुर्नवास के लिए राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण और पुनर्वास केंद्र बनाये जाएंगे। आंगनवाड़ी वर्कर्स व चौकीदारों को भी चिरायु योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। सब बच्चों को शिक्षा मिले, इसके लिए 6 से 18 वर्ष के हर बच्चे की मैपिंग की जाएगी।

बजट में नहीं लगाया गया कोई नया कर

श्री मनोहर लाल ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 का बजट संशोधित अनुमान वर्ष 2022-23 के 1,64,808 करोड़ रुपये से 11.6 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें अमृत काल का हरियाणा का पहला बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। हम 2047 में समृद्ध भारत, समर्थ भारत, हर प्रकार से सम्पन्न भारत बनाकर रहेंगे। 

सतत् विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कुल बजट का 65.8 प्रतिशत आवंटित

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023-24 के बजट आवंटन को सतत् विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) से संरेखित किया है। राज्य में लागू किए जा रहे एसडीजी की प्राप्ति के उद्देश्य से 1,83,950 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय में से 1,20,958 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो कि 65.8 प्रतिशत है। यह आवंटन उन स्कीमों के लिए किया गया है, जो सतत् विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए क्रियान्वित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह बजट अन्य वित्त वर्षों के बजट से हटकर है। 25 साल बाद जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, तो हरियाणा खुशहाली और समृद्धि के मामले में कैसा होगा, इसकी परिकल्पना कर के इस बजट में उन्नत हरियाणा के निर्माण की नींव डालने की रूपरेखा तय की है।

उन्होंने कहा कि बजट में पूंजीगत परिसम्पत्ति के सृजन के लिए 57,879 करोड़ रुपये के परिव्यय, जो कि 31.5 प्रतिशत तथा राजस्व परिव्यय के लिए 1,26,071 करोड़ रुपये, जोकि 68.5 प्रतिशत है, का प्रस्ताव किया गया है।

विकास दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) विजन-2030 के अनुसार राज्य के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी प्रकट करता है। हरियाणा का भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 3.86 प्रतिशत का योगदान है, जो कि इसके आकार या जनसंख्या के अनुपात से कहीं अधिक है। हरियाणा के लिए यह गर्व की बात है कि वर्ष 2022-23 में जीएसडीपी विकास दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

जीडीपी में हरियाणा की हिस्सेदारी वर्ष 2014-15 में 3.52 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 3.86 प्रतिशत

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि दर देश के सकल घरेलू

s://propertyliquid.com

City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

राजकीय महाविद्यालय कालका में वाणिज्य उत्सव ‘पलाश’ पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया

For Detailed

पंचकूला, 23 फरवरी- राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या कामना के कुशल नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की ओर से वाणिज्य उत्सव ‘पलाश’ पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग लिया।


विद्यार्थियों ने न्यू बिजनेस आइडिया, बिजनेस मॉडल, लोगो फॉरमेशन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, टैगलाइन प्रतियोगिता, रोल प्ले, मार्केट क्षेत्र, समूह और लोकनृत्य प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया।


प्रस्तुत कार्यक्रम वाणिज्य विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र अटवाल, कन्वीनर प्रोफेसर शीतल मंगला, प्रोफेसर जसपाल, डॉक्टर रागिनी, डॉक्टर मनीषा, प्रोफेसर अनु, प्रोफेसर सविता, डॉक्टर राजीव, डॉक्टर सुमन, प्रोफेसर नीतू, प्रोफेसर सुरेश, प्रोफेसर डॉ नमिता के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।


प्रस्तुत कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रोफेसर सुशील कुमार का भी योगदान रहा। यह कार्यक्रम इनरव्हील क्लब कालका की अध्यक्षा भारती थापर और रोटरेक्ट कालका की अध्यक्षा निहारिका द्वारा प्रायोजित किया गया।

s://propertyliquid.com

City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

गौ सेवा आयोग के मनोहर बजट के लिए गौभक्त मुख्यमंत्री का आभार- श्रवण कुमार गर्ग

गौ सेवा आयोग का बजट दस गुणा होने पर गौभक्तों में खुशी की लहर

For Detailed

पंचकूला, 23 फरवरी- हरियाणा के गौभक्त मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में गौकल्याण, गौ संवर्धन, गाय माता की रक्षा के लिए बजट में बढ़ोत्तरी करने के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने गौ सेवा आयोग का बजट दस गुणा करने पर प्रदेश के लाखों गौभक्तों की और से धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं एक गौभक्त हैं। प्रदेश के गौभक्तों में खुशी की लहर है।


  उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार एक सच्ची गौभक्त सरकार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बजट के द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों को साथ जोड़ने का प्रयास किया है। यह बजट आमजन कल्याण के साथ साथ गौवंश कल्याण का बजट है। गौवर्धन योजना से गौ सेवा करके  नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे यानी गोवर्धन योजना यूवाओ के लिए मील का पत्थर साबित होगी। श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि इस योजना से युवाओं में गौभक्ति भावना ओतप्रोत होगी। इसके साथ-साथ युवाओं को कौशल रोजगार के लाभ मिलेंगे। अमृतकाल के इस वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूरा होगा। यह कहा जा सकता है कि यह बजट गौरवशाली, वैभवशाली,समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण करने वाला बजट है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण  निहित है।


श्रवण गर्ग ने कहा कि गौवरधन योजना के तहत बजट के माध्यम से  किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। यानी यह  कहे की गौवर्धन योजना का सीधा संबंध किसान कल्याण से है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। गौवर्धन योजना से ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि किसान इससे जैविक खाद का प्रयोग कर प्राकृतिक खेती कर सकते है। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए बजट से प्रदेश के अंदर नई गौशालाओ और प्राकृतिक गौवनो की स्थापना की जा सकेगी। इस से गौचारंद भूमि/पंचायत की भूमि नई गौशालाओं के निर्माण एवं गौवन की स्थापना हेतु  आवंटित की जा सकेगी ताकि प्रदेश में बेसहारा गौवंश की समस्या से छुटकारा पाया जा सके।

s://propertyliquid.com

City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

ग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू

-पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमनानगर और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए 15 मार्च 2023 तक किया जाएगा पंजीकरण

For Detailed

पंचकूला, 23 फरवरी- भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए हरियाणा के 6 जिलों-पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमनानगर और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए पंजीकरण 15 मार्च 2023 तक किया जाएगा।


इस संबंध में जानकारी देते हुए आर्मी भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट भर्ती निदेशक कर्नल बी एस बिष्ट ने बताया कि सभी योग्य लाभार्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती रैली अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी रिक्तियों के लिए आईटीआई योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है जिसके पहले चरण में आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा दूसरे चरण में आॅनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यार्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों को विशेष सलाह देते हुए कहा कि वे दलाली की किसी भी गतिविधि का शिकार न हों।

s://propertyliquid.com