पंचकूला, 26 अक्टूबर – उपयुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार आहूजा ने दीपावली की पूर्व संध्या पंचकूला के सैक्टर 15 स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वहां पर रह रहे बजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उपयुक्त ने वृद्ध आश्रम में बजुर्गों के साथ दीपावली भी मनाई। इस अवसर पर उपयुक्त ने बजुर्गों से उनकी कुशल-क्षेम पूछी तथा दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाइयां तथा कपड़े भी वितरित किये तथा परमात्मा से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । इस अवसर बुजुर्गों ने उपायुक्त को अपना आशीर्वाद दिया ।
इस मौके पर जिला रैड क्रास शाखा की सचिव सविता अग्रवाल, जिला प्रशिक्षण अधिकारी रमेश कुमार सतीश चंद सहायक , गंभीर सिंह सुपरवाइजर व श्रीमती नीलम कौशिक सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-26 15:50:302019-10-26 15:50:33उपयुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार आहूजा ने दीपावली की पूर्व संध्या पंचकूला के सैक्टर 15 स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वहां पर रह रहे बजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
पंचकूला, 24 अक्तूबर- विधानसभा चुनाव-2019 की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कालका विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चैधरी विजयी रहे जबकि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता ने जीत हासिल की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीदवार प्रदीप चैधरी ने 57948 वोटें प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा को 5931 वोटों से हरा कर विजय दर्ज की। कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा को इन चुनावों में 52017 वोटें प्राप्त हुई। इसी प्रकार कालका विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार किरण चैधरी को 7739, इंडियन नेशनल लोकदल के सतिंदर सिंह को 4963, बहुजन समाज पार्टी के अश्वनी नागरा को 2573, आम आदमी पार्टी के प्रवीन कुमार को 446, सर्व हित पार्टी के चरन सिंह को 394, निर्दलीय उमेश कुमार को 684, निर्दलीय विद्या रानी को 356, जेएसपी की मीनाक्षी शर्मा को 174 वोटें प्राप्त हुई। इसके साथ-साथ नन आॅफ दी अबव (नोटा) के लिए भी 737 लोगों ने वोट किया।
उन्हांेने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने 61537 वोटें प्राप्त कर कांग्रेसी उम्मीदवार चन्द्रमोहन बिश्नोई को 5633 वोटों से हरा कर विजय दर्ज करवाई। कांग्रेसी प्रत्याशी चन्द्रमोहन बिश्नोई ने 55904 वोटें प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल के करूणदीप चैधरी को 2342, बहुजन समाज पार्टी के रोशन लाल को 1055, जननायक जनता पार्टी के अजय गौतम को 677, स्वराज इंडिया की मधु आनंद ने 470, राष्ट्रीय जनता पार्टी के मनोज कुमार ने 765, आम आदमी पार्टी के योगेश्वर शर्मा ने 959, जर्नल समाज पार्टी के राहुल कुमार शर्मा ने 78, सर्व हित पार्टी के सुरेश कुमार ने 96, निर्दलीय गुरतेज सिंह भोला को 87, प्रेम लता जिंदल को 175, मुखत्यार सिंह को 309, सुनीता को 350 वोट प्राप्त हुए। पंचकूला विधानसभा में 1195 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-24 13:48:392019-10-24 13:48:42विधानसभा चुनाव-2019 की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कालका विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चैधरी विजयी रहे जबकि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता ने जीत हासिल की।
पंचकूला, 23 अक्तूबर- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि 24 अक्तूबर को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना के दृष्टिगत सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 01-कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतगणना केन्द्र की स्थापना की गई है जबकि 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के लिए सेक्टर 1 स्थित राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में मतगणना केन्द्र बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा व सामान्य पर्यवेक्षक एसएस गिल ने मतगणना से एक दिन पूर्व दोनो मतगणना केन्द्रों का दौरा करके वहां पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों एवं गणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्री आहूजा ने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 15 राउंड में होगी जिसके लिए 64 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। इसी प्रकार कालका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 16 राउंड में होगी जिसके लिए 60 कर्मचारियों की डयूटी काउंटिंग स्टाफ में लगाई गई है। दोनो मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और जिला पुलिस उपायुक्त की कड़ी निगरानी में एसीपी और निरिक्षक के साथ कुल 72 सुरक्षा कर्मी स्ट्रोंग रूम को 24 घंटे अपने घेरे में रखे हुए है। बाहर की सुरक्षा व्यवस्था में अन्य जवान लगाये गए है।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-23 18:12:512019-10-23 18:12:54जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि 24 अक्तूबर को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना के दृष्टिगत सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं
पंचकूला, 23 अक्तूबर- हरियाणा खेल विभाग द्वारा सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में 31 अक्तूबर से 02 नवम्बर 2019 तक जिला स्तरीय खेल महाकुंभ मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें तीरंदाजी, एथलैटिक्स, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, हैंडबाॅल, हाॅकी, नेशनल स्टाइल कबड्डी, वालीबाॅल, कुश्ती, भारतोलन, वुशु वा ताईक्वांडो के लड़के व लड़कियों के आयुवर्ग में मुकाबले करवाए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी श्रीमति सुमन सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण करवाना जरूरी होगा जिसकी अंतिम तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की गई है और इसेक पश्चात किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण नहीं किया जायेगा। पंजीकरण न करवाने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए सभी खिलाड़ी अपने साथ हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लेकर आयेंगे। उन्होंने बताया कि मुकाबलों की एकल खेल मंे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 2000, द्वितीय 1500 व तृतीय को 1000 रूपए पुरस्कार दिया जाएगा जबकि टीम खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1500, द्वितीय 1000 व तृतीय को 750 रूपये की ईनाम राशि दी जायेगी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-23 18:08:312019-10-23 18:08:34हरियाणा खेल विभाग द्वारा सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में 31 अक्तूबर से 02 नवम्बर 2019 तक जिला स्तरीय खेल महाकुंभ मुकाबले आयोजित किए जाएंगे
स्ट्रोंग रूम को दी गई तीन चक्रीय सुरक्षा व्यव्स्था: उपायुक्त
पंचकूला,22 अक्तूबर- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कालका विधानसभा की मतगणना के लिए सैक्टर- 14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्थित स्ट्रोंग रूम तथा पंचकूला विधानसभा की मतगणना के लिए सैक्टर- 1 स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा के लिए तीन चक्रीय घेरे की व्यव्स्था की गई है। पहले घेरे में सीआरपीएफ की महिला बटालियन ईवीएम को सुरक्षा देगी। दूसरे घेरे में हरियाणा सशस्त्र बल के नौजवान रहेगे। तीसरे घेरे में पंचकूला पुलिस के जवान सजग प्रहरी की भूमिका में रहेगे। उन्होंने कहा कि बिना परिचय पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। जिला पुलिस उपायुक्त की कड़ी निगरानी में एसीपी और निरिक्षक के साथ कुल 72 सुरक्षा कर्मी स्ट्रोंग रूम को 24 घंटे अपने घेरे में रखे हुए है। बाहर की सुरक्षा व्यवस्था में अन्य जवान लगाये गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीनों को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। जिसकी आउट पुट चुनाव में खड़े उमीदवारों और उनके प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। वे 24 घंटे इस पर निगरानी रख सकते है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस उपायुक्त के साथ वे स्वयं तथा समान्य पर्यवेक्षक और दोनों विधानसभा क्षेत्रों के रिर्टनिंग अधिकारी कुछ – कुछ समय के अंतराल के बाद दोनों स्ट्रोंग रूम का दौरा कर सुरक्षा की निगरानी रख रहे है।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुल 204276 पुरूष मतदाताओं में से 137494 पुरूषों ने तथा 181844 महिला मतदाताओं में से 116355 महिला मतदाताआंे ने और 18 अन्य मे से 1 ने अपने मताअधिकार का प्रयोग किया है। इनमें से कालका विधानसभा क्षेत्र के 93131 पुरूषांे मे से 68996 पुरूषों ने तथा 83222 महिला मतदाताओं में से 58926 महिलाओं ने तथा अन्य 12 में से 1 ने अपने मताअधिकार का प्रयोग किया इसी प्रकार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के 111145 पुरूषों में से 68498 पुरूषों ने तथा 98622 महिलाओं मे से 57429 महिलाओ ने तथा अन्य 6 मे से 0 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस प्रकार 386138 कुल मतदाताओं मे से 253850 मतदाताओं ने अपने मतदाता अधिकार का प्रयोग किया ।
उन्होंने जिला में चुनावी प्रबंधन में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को 21 अक्तूबर को संपन्न मतदान में कार्य कुशलता परिचय देते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए आभार व्यक्त किया ।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-22 15:06:142019-10-22 15:06:18ईवीएम मशीन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त
पंचकूला , 21 अक्तूबर – हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला पंचकूला की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुआ। जिला में सामान्य पर्यवेक्षक, के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन तथा आम जनता के सहयोग से यह मतदान प्रक्रिया सफल एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। कालका विधानसभा मे लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ, पंचकूला विधानसभा क्षेत्र मे लगभग 59 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपयुक्त मुकेश कुमार आहूजा और सामान्य पर्यवेक्षक एस.एस.गिल ने सैक्टर- 14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय और सैक्टर – 1 राजकीय महाविद्यालय सहित अनेकों मतदान केंद्रो का दौरा किया और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उपायुक्त कंट्रोल रूम मे बैठकर पल-पल की जानकारी रखते हुए पुरे जिले की मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पोलिंग पार्टीयो से निषक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन ने उपायुक्त कमलदीप गोयल के नेतृत्व मेे भी जिला में चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए कार्य किया। पोलिंग पार्टियों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए कई गांवों में स्थापित किये गये विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया और मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं व अन्य लोगों के साथ- साथ चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-21 18:40:112019-10-21 18:40:14जिला में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ लगभग 65 प्रतिशत मतदान
पंचकूला, 21 अक्टूबर- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए विजय रंजन को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9431642996 है।
नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक के साथ, जिला योजना अधिकारी सुनील जाखड़ तथा ए.एस.आई. नरेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त मतगणना पर्वेक्षक विजय रंजन के साथ उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त आर. के. सिंह उनका सहयोग करेगें।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-21 18:29:322019-10-21 18:29:36जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए विजय रंजन को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
न्यूज़ 7 वर्ल्ड की अपील हरियाणा के सभी मतदाताओं से 21 अक्टूबर को अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे
हरियाणा के सभी मतदाताओं से अपील हैं कि 21 अक्टूबर को अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए अवश्य जाए जो भी उम्मीदवार आपको सही लगे उसको वोट अवश्य दे !
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-20 19:04:012019-10-20 19:04:05न्यूज़ 7 वर्ल्ड की अपील हरियाणा के सभी मतदाताओं से 21 अक्टूबर को अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे
First of its kind…Pinkathon day at Panchkula city with smiles on faces, an initiative taken by the two females Dr.Deepa Puuri ,Mrs.Anjum Vig as city leads and ambassadors Pinkathon ,Panchkula.
Around 83 females took part in this fitness event on 20th oct’19 on a track marked near Yavnika park sector 5 panchkula. The group started the day with warming up exercises followed by running around 3kms.It was a two hours long event which culminated by the medal ceramony.
Our Message to females …. Hey, its Time to plan a new challenge, undertake a new route and a new Spirit of Pinkathon.Spirit of Pinkathon stands for self-belief.if i can..any one can ! What are you waiting for??? Wake up, lace up and just run for fun, health & fitness…become the seed of change…participate in this national movement of fitness for all women and India’s biggest only women’s run initiative… We encourage the females of Panchkula to be a part and touch healthy lifestyle. *Each One BE Healthy..be happy.
RUN TO CELEBRATE OUR BLESSED LIFETIME
[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-10-20 17:01:372021-03-07 17:24:24PINK OF HEALTH ‘ WITH ” PINATHON “