पंचकूला, 22 फरवरी- पशु अधिनियम, 2009 में संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण (2009 की 27), की धारा 7 की उप-धारा (1) और (2) के साथ पढ़ी जाने वाली धारा 6 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचकूला के उपायुक्त श्री मुकेश कुमार आहूजा ने गाँव अलीपुर नग्गल में प्रवासी पक्षियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वेटलैंड्स {झील} से सटे क्षेत्र को एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) से संक्रमित घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि उपकेंद्रों से 1 किलोमीटर के दायरे के भीतर के क्षेत्र (ग्राम अलीपुर नग्गल में प्रवासी पक्षियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वेटलैंड्स से सटे क्षेत्र) को “इन्फेक्टेड जोन” के रूप में घोषित किया गया है और इससे आगे के क्षेत्र को 1-10 किलोमीटर के दायरे में “सर्विलांस जोन” के रूप में घोषित किया गया है।
श्री आहूजा ने बताया कि अलर्ट ज़ोन के साथ-साथ सर्विलांस जोन के क्षेत्रों में, किसी भी पक्षी के अंडे या एवियन प्रजातियों के फ़ीड,जो पोल्ट्री, बतख, टर्की, गिनी फाउल आदि को उपरोक्त वर्णित क्षेत्र से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। हालांकि, मुक्त क्षेत्रों से स्वस्थ पक्षी, अंडे या फ़ीड उपरोक्त क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-22 16:48:382021-02-22 16:48:41अलीपुर नग्गल में प्रवासी पक्षियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वेटलैंड्स {झील} से सटे क्षेत्र को एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) से संक्रमित घोषित किया है।
पंचकूला, 22 फरवरी- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिला के किसानों से आग्रह किया है कि वे रबी 2020-21 में बोई गई फसलों का विवरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (fasal.haryana.gov.in) पर शीघ्र करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की महत्वपुर्ण स्कीम हैं, जिसके तहत किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मण्डियों में बेचने एंव कृषि या बागवानी विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठाने के लिये अपनी फसलांे का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा में करवाना अनिवार्य है।
उन्होंनेे कहा कि पंजीकरण के लिए किसान अपने नजदीकी काॅमन सर्विस सैन्टर या कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जैसे कि फसल बिक्री, कृषि यन्त्रों पर सब्सिडी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को दिया जाएगा। रबी 2020-21 मंे बोई गई फसलों की खरीद भी इस योजना के तहत की जाएगी। इसके लिये किसानों द्वारा इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, चाहे वो अपनी फसल मण्डी में बेचना चाहते हैं या नही चाहते हो। किसानों द्वारा अपनी फसलों के पंजीकरण के लिये परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-22 16:35:202021-02-22 16:35:232020-21 में बोई गई फसलों का विवरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर शीघ्र करवाना सुनिश्चित करें।
-विभाग ने जिला मौलिक अधिकारियों से लंबित मामले मंगवाए -पांच वर्ष से एंटीडेटेड पदोन्नति के इंतजार में हैं ये हिन्दी शिक्षक -वर्ष 2016 की पीजीटी हिन्दी सूचि में रह गए थे पदोन्नति से वंचित
पंचकुला। पीजीटी हिन्दी की पदोन्नति सूचि में लेफ्टआउट रहे सीनियर हिन्दी शिक्षकों को जल्द ही एंटीडेटेड पदोन्नति मिलेगी। विभाग ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके कहा है कि लेफ्टआउट रहे प्रदेश के 180 हिन्दी शिक्षकों के पदोन्नति मामले तुरंत भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। ये हिन्दी शिक्षक पिछले पांच वर्ष से अपनी एंटीडेटेड पदोन्नति होने का इंतजार कर रहे हैं।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिए थे निर्देश पदोन्नति से वंचित रहे बजरंग लाल ने बताया कि वे पांच वर्ष से अपनी पदोन्नति के लिए बार-बार विभाग में अधिकारियों से मिल रहे थे। शिक्षा मंत्री, सेंकेंडरी शिक्षा निदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव को अपनी एंटीडेटेड पदोन्नति के बारे में अवगत कराया। उन्हें जल्द पदोन्नति होने का आश्वासन तो मिलता रहा, लेकिन पदोन्नति नहीं मिली। फिर हिन्दी अध्यापिका सरिता मलिक व अन्य हिन्दी शिक्षकों ने पीएम ग्रीवेंस के माध्यम से पीजीटी हिन्दी के लेफ्ट आउट की पदोन्नति सूचि को शीघ्र जारी करने की मांग की। जिस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि एंटीडेटेड पदोन्नति सूचि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं शिक्षकों की इस मांग को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के ट्वीटर हेंडल पर भी अपनी समस्या को रखा गया था। अब विभाग द्वारा पत्र जारी करके लेफ्ट आऊट रहे हिन्दी शिक्षकों के दोबारा से पदोन्नति मामले मांगने पर उन्हें अपनी एंटीडेटेड पदोन्नति जल्द होने की उम्मीद हुई है।
रिक्त पद 621 और लेफ्टआउट 180 विभाग की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की 18 अप्रैल 2016 को हुई बैठक की प्रोसिङ्क्षडग में पीजीटी हिन्दी के लिए पदोन्नति कोटा के तहत 1123 पद रिक्त बताए गए थे। 6 मई 2016 को जारी पदोन्नति सूचि में 490 हिन्दी टीचर को पीजीटी हिन्दी पद पर पदोन्नति मिली थी। इस सूचि के बाद 12 अन्य को भी पदोन्नति दी गई है। अब तक कुल 502 हिन्दी टीचर को पदोन्नति कोटा के तहत पीजीटी हिन्दी पद पर नियुक्ति मिली है और 621 पद रिक्त रह गए हैं। अब कुल 621 रिक्त पद हैं और विभाग ने पदोन्नति के लंबित मामलों में 180 हिन्दी टीचर की सूचि भेजी है।
सभी जिलों से भेजे गए पदोन्नति मामले रोहतक निवासी सरिता मलिक ने बताया विभाग द्वारा अब 12 फरवरी 2021 को पत्र क्रमांक : 15/18-2016 -पीजीटी-।। (3), के द्वारा सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को नवीनतम वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, जांच शिकायत और कोर्ट केस आदि नहीं होने के प्रमाण पत्रों के साथ पीजीटी हिन्दी के सभी लंबित मामले तुरंत भेजने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने 180 पदोन्नति में लेफ्टआउट रहे 180 हिन्दी शिक्षकों की सूचि भी पत्र के साथ भेजी है। सभी जिलों द्वारा लंबित पदोन्नति मामले निदेशालय को भेज दिए गए हैं। अब उम्मीद है कि शीघ्र ही एंटीडेटेड पदोन्नति सूचि जारी होगी।
यह है पूरा मामला शिक्षा विभाग द्वारा 12 फरवरी 2014 को वेबसाइट पर पत्र जारी करके कहा गया कि 01 जनवरी 2014 को हरियाणा स्टेट एजुकेशन स्कूल कैडर गु्रप बी सर्विस रूल-2012 के अनुसार योग्यता रखने वाले अध्यापकों के पीजीटी पदोन्नति के लिए मामले भेजे जाएं। इसके बाद पत्र क्रमांक 15/11-13 एचआरएल (4), दिनांक 19 जून 2015 व 26 जून 2015 के द्वारा भी पदोन्नति के केस मांगे गए। फिर 6 मई 2016 को पत्र क्रमांक : 15/18-2016 -पीजीटी-।। (3), के द्वारा पीजीटी हिन्दी की पदोन्नति सूचि जारी की गई जिसमें कई सीनियर हिन्दी अध्यापक रह गए और उनसे जूनियर को पदोन्नति दी गई। पदोन्नति से वंचित रहे ये सीनियर हिन्दी शिक्षक पिछले 5 वर्ष से बार-बार अपनी एंटीडेटेड पदोन्नति की मांग कर रहे थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-22 02:39:182021-02-22 02:39:21लेफ्टआउट हिन्दी शिक्षकों का इंतजार खत्म,पीजीटी पर होगी पदोन्नति
पंचकूला, 20 फरवरी- हरियाणा के परिवहन तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल व खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहनों की बदौलत खेल अब सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गए हैं। राज्य सरकार ने ओलम्पिक के लिए चयन होने पर खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 5 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। ऐसी सुविधा देने वाला हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है।
श्री मूलचंद शर्मा आज पंचकूला में 82वी टेबल टेनिस पुरुष चैम्पियनशिप के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन टेबल टेनिस फैडरेशन ऑफ इण्डिया और हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
श्री मूलचंद शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का अभिन्न अंग होती है। जीवन में आई प्रत्येक असफलता हमारे लिए आगे बढने के नये रास्ते खोलती है। इसलिए आपको हार-जीत का ख्याल किए बिना सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि किसी भी देश के भविष्य की जिम्मेदारी उसके युवाओं के कंधों पर होती है। युवाओं पर ही समाज के सम्पूर्ण विकास का दारोमदार होता है। इसलिए हमें अपने युवाओं को अनुशासित, परिश्रमी, ज्ञानवान, संस्कारी, सक्षम और साहसी बनाना है ताकि वे कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आने वाली चुनौतियों का मुकाबला कुशलता से कर सकें।
उन्होंने कहा कि पहले खेलों को केवल मनोरंजन के तौर पर ही खेला जाता था। एक समय था, जब खेल को खास महत्व नहीं दिया जाता था। बच्चों को कहा जाता था, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब। लेकिन आज कैरियर के लिहाज से खेलों की अहम भूमिका है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को बढ़ाने में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है।
श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में एक नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले 119 सदस्यीय भारतीय दल का हर छठा खिलाड़ी हरियाणा से था। यह सब नई खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है। इस खेल नीति के कारण बच्चे खेलों से जुड़ रहे हैं। उनकी भागीदारी बढ़ रही है। उन्हें नये-नये अवसर मिल रहे हैं और उनका मनोबल बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को अढ़ाई करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिये जाते हैं। इन खेलों में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को भी 15 लाख रुपये दिए जाते हैं।
श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि खिलाड़ियों को अपने कैरियर की कोई चिंता न रहे। एक तरफ खिलाड़ियों को कई तरह के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं तो वहीं सरकारी नौकरियों में क्लास वन से क्लास फोर तक के पदों पर सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही, खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए हाल ही में खेल विभाग में 550 नये पद बनाए गए हैं। इससे न केवल खिलाड़ियों को रोजगार मिलेगा बल्कि हर खेल के प्रशिक्षण की भी बेहतर व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल का माहौल बनाने के लिए गांव से लेकर खण्ड, जिला व राज्य स्तर पर खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश में 2 राज्य स्तरीय, 22 जिला स्तरीय, 12 खण्ड स्तरीय और 160 राजीव गांधी खेल परिसरों का निर्माण किया जा चुका है। जिला सोनीपत के राई में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा के चेयरमैन श्री राजदीप फोगाट और पंजाब के अटॉर्नी जनरल श्री अतुल नन्दा व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-20 18:00:002021-02-20 18:00:03हरियाणा के परिवहन तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री श्री मूलचंद शर्मा पंचकूला में आयोजित 82वी टेबल टेनिस पुरुष चैम्पियनशिप के शुभारंभ पर संबोधित करते हुए।
पंचकुला, 20 फरवरी- राज्य महिला आयोग के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय था। आज के ’भारत की मुकुट महिमा सुश्री मनिका श्योकंद को आयोग के पंचकूला स्थित मुख्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।
उनका जोरदार स्वागत राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती प्रीति भारद्वाज दलाल और पूरे स्टाफ ने फूलों की वर्षा करए माथे पर का रोली का टीका, हाथ में चंदन का लेप और कलाई पर पारंपरिक मोली बांधकर हलवा खिलाकर किया।
मनिका 25 वर्ष की केमिकल इंजीनियर अपने पूरे परिवार के साथ आयोग में आई। मनिका ने अपनी मां ममता, अपनी बहन और अपनी मामी के बारे में बहुत सी बातें साझा की कि किस प्रकार से उनके जीवन में उद्देश्य चुनने में समर्थन में, उत्साहवर्धन में, सहायता में- उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, नुट्रिशन आदि। इन तीन महिलाओं ने उनके जीवन में किस प्रकार से मनिका को हो बनाया, जो आज है।
मनिका ने आयोग के साथ यह साझा किया कि कोविड-19 की वजह से भारत में पहली बार फेमिना मिस इंडिया के पहले तीन राउंड फेसेस ऑनलाइन डिजिटल हुए और उन्हें एक और उपशीर्षक प्रतियोगिता के मिला है मिस फोटोजेनिक का सबटाइटल ।
राज्य महिला आयोग ने मिस इंडिया को शॉल पहनाकर सम्मानित किया, महिलाओं और बच्चों से संबंधित आईईसी मटेरियल भेंट किया गया और उन्हें पारंपरिक हलवा खिलाकर उनकी इस को सफलता को सराहा गया और और आगामी महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिताओं की शुभकामनाएं का आगाज करते हुए, केक काटा गया। इस मौके पर आज महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति दलाल ने मनिका को को आशीर्वाद देते हुए एक छोटी सी कविता कही . हरियाणा की मणि है मनिका भारत की भूषिता है मनिका मां भारती से विनती हमारी विश्वपटल पर विश्वविजेता विनीता बने मनिका हमारी
विभिन्न महिला संबंधी मुद्दों पर हरियाणा सरकार की महिला संबंधी स्कीम, प्रोजेक्ट जैसी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन, कौशल संबंधी, महिला उद्यमिता संबंधी, महिला-किशोरी सम्मान योजना, पोषण अभियान, आईसीडीएस आदि विषयों पर चर्चा की। किस प्रकार से बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा हो, किस प्रकार से नॉर्मल पैड का डिस्पोजल सही तरीके से किया जा सके इस पर भी मंथन किया।
मनिका यूथ की आवाज’ नामक एक गैर सरकारी संस्थान के साथ, इस मुहिम को हरियाणा में भी बढ़ाना चाहती हैं, जिसके लिए राज्य महिला आयोग ने उन्हें हर प्रकार का प्रशासनिक सहायता और सहयोग देने की बात कही। क्योंकि मनिका अब विश्व पटल पर भारत को भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीमती प्रीति दलाल ने उन्हें पूरे भारत मे महिला आंदोलन सन 1960-70, 80-90 के दशक से लेकर अब तक संक्षिप्त मे अवगत कराया और राज्य महिला आयोग का गठन क्यों हुआ और आयोग के क्या दायित्व है और किस प्रकार से महिलाओं की के संवैधानिक/वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का परम दायित्व आयोग हरियाणा में रहने वाली हरियाणा की हर महिला का सुरक्षित और सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में मदद करता है।
राज्य महिला आयोग इस बात को इस प्रेस नोट में रिकॉर्ड के लिए लाना चाहता है कि हम अपना तहेदिल से टस्ब्ब् फेमिना मिस इंडिया प्रेजेंट ऑफ डाइजेशन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंनेराज्य महिला आयोग में मनिका को बहुत ही संक्षिप्त नोटिस से ऑर्गेनाइज किया और सारी व्यवस्थाएं की। यह दर्शाता है कि कोई भी संगठन/संस्था हो उसका मूल और मूल्य योजन केवल व्यक्ति विकास है, चाहे वह वीएलसीसी प्रेजेंट ऑर्गेनाइजेशन हो या राज्य महिला आयोग, अपने अपने विजन के मुताबिक में अपना अपना सहयोग महिलाओं के उत्थान के लिए दे रहे हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-20 17:55:352021-02-20 17:55:38भारत की मुकुट महिमा सुश्री मनिका श्योकंद को आयोग के पंचकूला स्थित मुख्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।
–सिंह द्वार से माता मनसा देवी मंदिर तक भव्य लाईटे होगी श्रद्धालुओं के लिये आर्कषण का केंद्र
-माता मनसा देवी मंदिर में पहले की तरह कल से भंडारे की व्यवस्था
पंचकूला, 20 फरवरी- इस वर्ष 13 से 21 अप्रैल 2021 तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रों में श्रद्धालुओं के लिये व्यापक स्तर पर प्रबंध किये जायेंगे। जहां उनके स्वागत के लिये सिंह द्वार से लेकर माता मनसा देवी मंदिर तक भव्य लाईटिंग की व्यवस्था की जायेगी, वहीं इस बार श्रद्धालुओं के लिये भंडारे की शुरूआत कल से पुनः की जा रही है। लक्ष्मी भवन धर्मशाला के समीप चार एकड़ भूमि में बच्चों क झूले और अन्य मनोरंजन के उपकरण भी श्रद्धालुओं के आर्कषण का केंद्र रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने चैत्र नवरात्रों के आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर श्रीमाता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला उपायुक्त एवं श्रीमाता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा भी उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं के लिये भौतिक व आॅन लाईन तरीके से माता मनसा देवी के दर्शन की व्यवस्था की जायेगी। भौतिक रूप से प्रतिदिन 15 मिनट में 400 श्रद्धालुओं के हिसाब से दर्शन की व्यवस्था की गई है। जो श्रद्धालु लिफ्ट एंट्री के माध्यम से माता के दर्शन करने के इच्छुक है, वे 50 रुपये प्रति श्रद्धालु आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। हालांकि फिलहाल एक घंटे में लिफ्ट द्वार के माध्यम से 100 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था है लेकिन कोविड-19 के मामलों में आई भारी गिरावट को देखते हुए इस संख्या को और बढ़ाया जा सकता है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भंडारे को फिर से शुरू किया जायें। इसके अलावा इस बार प्रसाद में पहले की तरह हलवा भी परोसा जायेगा। पहले की तरह इस बार चैत्र नवरात्रों में प्रतिदिन हवन का आयोजन होगा, जिसमें वीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही सायं काल में प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और माता का जागरण भी आयोजित किया जायेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चैत्र नवरात्रों के दिनों में माता मनसा देवी के मुख्य द्वार के समीप लगने वाली मार्केंट के लिये जगह की नीलामी ई-टेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से की जायेगी। बैठक के दौरान श्री गुप्ता ने माता मनसा देवी परिसर और काली माता मंदिर कालका में माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड द्वारा करवाये जा रहे अनेक विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिये कि माता मनसा देवी परिसर में 122 नये सीसीटीवी लगाने के लिये शीघ्र ही टेंडर आमंत्रित किय जाये। साथ ही इस कार्य को सीएसआर स्कीम के माध्यम से करवाने के लिये संभावनाओं को भी तलाशा जाये। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिये कि श्री काली माता मंदिर कालका को और विकसित करने के लिये मंदिर के अधीन आने वाली भूमि की नये सिरे से विकास योजना तैयार की जाये।
श्री गुप्ता को अवगत करवाया गया कि मुख्य सिंह द्वार का कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जायेगा। यह भव्य द्वार अपने आप में अनूठा होगा और पंचकूला को एक नई पहचान देगा। इसके अलवा श्री गुप्ता को यह भी अवगत करवाया गया कि मंदिर के साथ-साथ बनाये जा रहे नये काॅरिडोर का काम चैत्र नवरात्रों से पहले पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि कालका में दो शक्ति स्तंभों के निर्माण कार्य 24.58 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। काली माता मंदिर के समीप बनाये जा रहे शक्ति स्तंभ का कार्य पूरा कर लिया गया है और पिंजौर के समीप बनाये जा रहे दूसरे स्तंभ का ढांचा बनकर तैयार है। इस अवसर पर श्रीमाता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर के सचिव श्री पृथ्वीराज के अलावा बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य श्रीमती बंतो कटारिया, श्री अजय शर्मा, श्री कमल अवस्थी, श्री अमित जिंदल, श्री हरबंस सिंगला और श्री नरेंद्र जैन उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-20 17:43:012021-02-20 17:43:04चैत्र नवरात्रों में होगी श्रद्धालुओं के लिये व्यापक व्यवस्था- श्री गुप्ता
पंचकूला , 19 फरवरी: विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन सभी खिलाड़ियों ने इसी माह गोवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक हासिल किए हैं। सम्मानित होने वाले में गगन सिंह, जेसिका, जश्न और कोच जतिंदर सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में एक ऐसा स्वर्ण पदक विजेता भी है, जिसके पिता शहर में जूस बेचकर पर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
गगन सिंह ने अंडर 18 आयुवर्ग में 3 किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जेसिका ने लड़कियों के 16 आयु वर्ग में डिस्क थ्रो में कास्य पदक प्राप्त किया तो जश्न ने लड़कों के अंडर 20 आयुवर्ग में आयोजित 400 मीटर की बाधा दौड़ प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। गगन िसंह पुराना पंचकूला में रहता है तथा उसके पिता शहर में जूस की रेहड़ी लगाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के इस होनहार की सफलता ने पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है। गगन सिंह इस सफलता को श्रेय कोच जितेंद्र सिंह को देते हैं। वहीं, कोच जितेंद्र सिंह का कहना है कि यह इस कामयाबी के पीछे खिलाड़ी की मेहनत और प्रदेश सरकार की आदर्श खेल नीति ही प्रमुख कारण है। उन्होंने खेलों के प्रोत्साहन के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देते। खेलों के प्रति उनके लगाव के कारण जिले में उचित माहौल बना है, जिससे अच्छी प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है।
डिस्क थ्रो में कास्य पदक जीतने वाली जेसिका के पिता हरियाणा पुलिस में हैड कॉन्टेबल तथा माता अध्यापिका हैं। जेसिका खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी होनहार है। उसने दसवीं कक्षा में 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। https://propertyliquid.com
छात्रावास में पंचकूला के खिलाड़ियों के लिए मांगी जगह, स्पीकर ने खेल मंत्री को लिखी चिट्ठी
पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ विधान सभा सचिवालय पहुंचे एथलेटिक्स स्पोर्ट्स चयन समिति के अध्यक्ष यशपाल चौपड़ा, कोच जितेंद्र सिंह तथा समाज सेवी परमजीत सिंह ने विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष खिलाड़ियों को पेश आ रही परेशानियां भी रखीं। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बने छात्रावास का समुचित सदुपयोग नहीं हो रहा है। इस छात्रावास की सुविधा पंचकूला जिले के विद्यार्थियों को भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अवसर मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने दोनों मांगांे पर सहमति जताते हुए संबंधित विभागों को पत्र लिख दिया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-19 17:49:412021-02-19 17:49:45जूस विक्रेता का बेटा जीत लाया ‘सोना’, स्पीकर ने किया सम्मानित
पंचकूला, 18 फरवरी- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही दिनांक 22 फरवरी, 2021 को सुबह 11.00 से दोपहर एक बजे तक कार्यकारी अभियंता के कार्यालय नंबर 517-518, पॉवर कॉलोनी, इंडस्ट्रीयल एरिया, फेस-2, पंचकूला में की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य, उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-18 12:12:002021-02-18 12:12:03शिकायतों के निवारण के लिए कार्यालय नंबर 517-518, पॉवर कॉलोनी, इंडस्ट्रीयल एरिया, फेस-2, पंचकूला में की जाएगी।
पंचकूला, 18 फरवरी- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिला में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के लिये जिला अधिकारियों को आपसी समन्वयता से काम करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने विभाग से संबंधित सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी निर्देश दिये।श्री आहूजा आज जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारीगण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिला में खनन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन को रोकने के लिये जिला खनन अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिये।
श्री आहूजा ने कुछ विभागों द्वारा सीएम विंडों पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में देरी का कड़ा संज्ञान लेते हुए निर्देश दिये ऐसी सभी शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाये। संबंधित अधिकारियों की ओर से इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने अपने कार्यालयों में ई-आॅफिस का प्रयोग करना सुनिश्चित करें और जहां तक संभव हो कम से कम भौतिक फाइलों को ही स्वीकार करें।
जिला में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री आहूजा ने कहा कि संबंधित विभाग को अपने स्तर पर काम की प्रगति की निगरानी करनी चाहिए ताकि कार्य को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने पिंजौर के गांव पपलौहा में पंजिरी प्लांट के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेक्टर-16 पंचकूला में महिलाओं के लिये वन स्टाॅप सेंटर की स्थापना का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाये। वन स्टाॅप सेंटर का उद्देश्य संकट में महिलाओं की सहायता करना है। इसी प्रकार उन्होंने मोरनी के टिक्करताल में बनने वाले आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उपायुक्त ने जिला परिषदों द्वारा पिंजौर, रायपुररानी और बरवाला के गांवों में बनाये जा रहे सामुदायिक शौचालयों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिये खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों का दौरा कर लोगों को सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग करने के लिये प्रोत्साहित करें।
श्री आहूजा ने प्ले स्कूलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला में 25 प्ले स्कूलों की स्थापना की जानी है, जिनमें से पिंजौर में 12, रायपुररानी में 5, मोरनी में 2 और बरवाला में 6 स्कूल शामिल है। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) को ऐसे स्कूलों की स्थापना पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिये। श्री आहूजा ने सिविल सर्जन डाॅ जसजीत कौर को प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (लिंग जांच पर रोक) अधिनियम (पीसी-पीएनडीटी एक्ट) और मेडिकल टर्मिनेशन आॅफ प्रेग्रेंसी (एमटीपी) अधिनियम के सख्त कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और नियमित छापे मारने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के लाभ के बारे में किसानों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सके। इसके अलावा उन्होंने मेरा पानी मेरी विरासत योजना और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के आदेश भी दिये।
श्री आहूजा ने सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारियों को नशामुक्ति केंद्रों में और सुधार लाने के लिये संयुक्त दौरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी कार्यान्वयन करने के निर्देश दिये ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने कौशल्या बांध के जलाशय क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम पंचकूला श्रीमती रिचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सुश्री सरनजीत कौर, डीआईओ सतपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-18 12:11:462021-02-18 12:11:50उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिला में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के लिये जिला अधिकारियों को आपसी समन्वयता से काम करने के निर्देश दिये।
शहरवासियों की बिजली, पानी, सड़कों के गड्ढे इत्यादि समस्याओं का समाधान मात्र एक कॉल पर होगा। पंचकूला के सभी सेक्टरों और गांवों की मार्केटों में सूचना पट लगेंगे, जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर होंगे। ये नंबर पुलिस विभाग की तरह स्थायी होंगे यानी कि अफसरों के तबादले होने पर भी लोग इन्हीं नंबरों से विभाग से संपर्क कर सकेंगे। विधान सभा सचिवालय में बुधवार को पंचकूला स्वच्छता एवं रखरखाव कमेटी की बैठक में इस योजना का खाका तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों की समस्या का निराकरण उनकी प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और पंचकूला नगर निगम के अधिकारी व कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर लगी रेलिंग के रखरखाव पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि कई सड़कों पर रेलिंग टूटी होने के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलिंग के बीच में कहीं भी रास्ता न छोड़ा जाए। ऐसा होने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने रेलिंग की ऊंचाई एक समान रखने और इन पर सौंदर्यीकरण के लिए फूल इत्यादि लगाने को भी कहा।
बैठक में विधान सभा अध्यक्ष ने शहर में हो रहे अतिक्रमण पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में इस समस्या को लेकर व्यापक योजना बनी थी, लेकिन अतिक्रमण अभी भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ाई से काम करना होगा। इसके निगम के कर्मचारियों का ड्यूटी समय बदलने के भी निर्देश दिए। अब अतिक्रमण हटाने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी दोपहर 1 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होगी। इसके लिए नगर निगम आयुक्त जल्द आदेश जारी करेंगे। सेक्टर 23 में बनने वाले मल्टी फीचर पार्क की जगह पर खुदाई से निकल रहे ग्रेवल पत्थरों की ओर भी विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह निगम की संपत्ति है, इसके लिए निगम को इस मामले में पूरी एहतियात बरतनी चाहिए। पंचकूला जिला अदालत में पार्किंग की समस्या के निराकरण के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। सेक्टर 2 से लेकर 12ए तक के नाले और सेक्टर 7 के नाले को ढकने की योजना पर भी विचार हुआ।
बैठक के दौरान शहरवासियों को बिजली, पानी तथा सड़कों के गड्ढ़ों की समस्या भी उठी। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक करने होंगे, जिससे कि लोग उनसे सीधे संपर्क कर सके। कमेटी में सुझाव आया कि अफसरों के तबादले होने पर नंबर स्थायी रखने के लिए नगर निगम को उन्हें मोबाइल हैंडसेट और सिम कार्ड उपलब्ध करवाने चाहिए। बैठक में उपस्थित नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि इसके लिए निगम जल्द व्यवस्था करेगा और 50 से ज्यादा मोबाइल हैंडसेट और सिम कार्ड खरीदेगा। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि दैनिक जरूरत के कामों से संबंधित अधिकारियों के नंबर मार्केटों में सूचना पट स्थापित कर उपलब्ध करवाएं। बैठक में पंचकूला स्वच्छता एवं रखरखाव कमेटी के समन्वयक डीपी सोनी, सह-समन्वयक डीपी सिंघल, सदस्य रमाकांत भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इस्टेट ऑफिसर अनिल दून, मुख्य वास्तुकार हेमराज यादव समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
जुगाड़ वाहनों पर सब्जी और फल बेचने वालों पर भी नगर निगम शिकंजा कसने जा रहा है। बैठक में विषय उठा कि अनेक लोग इन वाहनों पर लाउड स्पीकर लगा गलियों में सब्जियां और फल बेचते हैं। ऐसे वाहनों से जहां सड़का हादसों की आशंका रहती है, वहीं निगम को राजस्व का भी नुकसान होता है। विधान सभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि शहर में निर्धारित स्थानों पर वेंडिंग जॉन बनाएं जा रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के विक्रेताओं को अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही सड़क किनारे नारियल पानी और तरबूज इत्यादि विक्रेताओं को भी हटाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे इस प्रकार सामान बेचने से शहर की सुंदरता खराब होती है और साथ ही यहां अचानक वाहन रुकने से हादसा होने का भी डर रहता है। गुप्ता ने पुरानी गाड़ियों को मोडीफाई कर उन पर खाना इत्यादि का कारोबार करने वालों पर शिकंजा के भी निर्देश दिए।
देशी दवाओं की आड़ में पनप रहा नशे का धंधा, गुप्ता बोले तुरंत हटाओ
पंचकूला स्वच्छता एवं रखरखाव कमेटी की बैठक में शहर में अनेक स्थानों पर तंबू लगाकर देशी दवाओं कारोबारियों का मुद्दा भी उठा। बताया गया कि ये विक्रेता देशी दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए सांझी रणनीति बनाकर ऐसे लोगों को शहर से बाहर किया जाए। इससे जहां छोटे बच्चों पर गलत असर पड़ता है, वहीं युवा पीढ़ी नशे के मकड़जाल में फंस सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कारोबार न तो सामाजिक दृष्टि से ठीक है और न ही स्वास्थ्य की दृष्टि से। उन्होंने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर देता है और इसका खामियाजा अनेक पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2021-02-17 18:11:202021-02-17 18:11:23हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बुधवार को पंचकूला स्वच्छता एवं रखरखाव कमेटी की बैठक लेते विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।