IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

संविधान निर्माताओं के सपने साकार करने के लिए एकजुटता से करें कार्य – प्रधान सचिव डी सुरेश

गणतंत्र दिवस हमे देश के लिए काम करने और विकास में योगदान की देता है प्रेरणा

For Detailed

पंचकूला 26 जनवरी – भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर भवन सेक्टर 12 ए पंचकूला में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रधान सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग श्री डी. सुरेश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नागरिकों को प्रजातंत्र में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

प्रधान सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम अपने देश के संविधान, परंपरा और लोकतंत्र की स्थापना का जश्न मना रहे हैं। यह दिन हमें देश के विकास में हमारी भूमिका की याद दिलाने और हमें देश के लिए काम करने और विकास में अहम योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. अंबेडकर ने हमारे देश को मजबूत और सबके लिए न्याय एवं समान अधिकार संविधान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहब ने भारत के संविधान का प्रमुख वास्तुकार और गणराज्य का संस्थापक माना जाता है। बाबा साहब ने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सबसे बड़े लोकतन्त्र की रूपरेख तैयार कर देश को समर्पित की। संविधान में बाबा साहब का योगदान भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बाबा साहब ने भारत को संपूर्ण प्रभुता सम्पन्न और न्यायवादी बनाने के साथ साथ विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनाया।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत अधिकारी श्री आर.पी. साहनी ने की। इसके अलावा कई अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

गणतंत्र समारोह में महासभा के प्रधान सुरेश मोरका ने उपस्थित सम्मानित सदस्यों का अभिवादन किया। मुख्य रूप से वी.पी. चौधरी, सेवानिवृत्त सेशन जज , जयबीर रंगा महासचिव, श्री गुरु रविदास सभा सेक्टर 15 पंचकूला, राजकपूर एहलावत अध्यक्ष, डी पी पूनिया सेक्रेटरी जनरल, फेडरेशन ऑफ श्री गुरु रविदास व भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंबेडकर सभाएं हरियाणा, मनोहर लाल डिप्टी सेक्रेटरी, डा किशोर कुमार प्रोफेसर एच ए यू, अशोक कुमार एग्जामिनर टेक्निकल एजुकेशन हरियाणा, डा रेनू एजुकेशन विभाग हरियाणा, शशि कांत कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग हरियाणा, महिंद्र सिंह राठी, सत्यवान सरोहा प्रधान ऑल इंडिया अंबेडकर सभा, संतोष अहलावत, रामेश्वर दयाल चीफ मैनेजर एसबीआई, सरदार हरपाल सिंह चीफ इंजीनियर पंजाब तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गणतंत्र दिवस के ऊपर अपने विचार रखें।

गणतंत्र दिवस समारोह पर गायक मनोज कुमार चौहान के देश भक्ति से ओतप्रोत मनभावक गीत आकर्षण का केंद्र बने। इसके अलावा समारोह में संविधान प्रस्तावना का वाचन भी करवाया गया और शहीदों के साथ संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूली बच्चों ने बाबा साहब के बनाए गए संविधान पर विस्तार से चर्चा की।

समारोह में अन्य वक्ताओं ने अपने देश के लिए एकजुट होने और विकास में अहम योगदान देने का संकल्प करवाया। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी एक सामूहिक जिम्मेदारी है और संविधान निर्माताओं के सपने पूरा करने के लिए हमें सामूहिक रूप से काम करना चाहिए। समारोह मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में अटूट लंगर वितरित किया।

https://propertyliquid.com