147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

शिवालिक की तलहटियों में बसा पंचकूला सांस्कृतिक व खेलों की बन चुका है पहचान, अब बनेगा नशामुक्त हरियाणा का प्रतीक-सीएम

-राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत और युवाओं की हौंसलाअफजाई
-नशा छोड़ने , पर्यावरण संरक्षण , नो प्लास्टिक यूज का दिलाया संकल्प
-हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहे उपस्थित

For Detailed

पंचकूला, 27 अगस्त। खेलो इंडिया यूथ गेम के सफल आयोजन के बाद शिवालिक की तलहटियों में बसा पंचकूला सांस्कृतिक व खेलों की पहचान बन चुका है और अब नशामुक्त हरियाणा का प्रतीक भी बनेगा। इस कड़ी में नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए और देशभक्ति के ‘रंग दे बसंती‘ थीम के साथ राहगिरी आयोजित की गई जिसमें पंचकूला के लोगों ने हजारों की संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में महिलाओं , स्कूली बच्चों व प्रबुद्ध लोगों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करते हुए नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं सहित नो प्लास्टिक यूज का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए यह संकल्प दिलवाया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने साईकिलिंग के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के सहयोग से वर्ष 2003 से राहगिरी कार्यक्रम शुरू किया गया था। पंचकूला में राहगिरी का यह उनका दूसरा कार्यक्रम है। कोविड-19 के कारण राहगिरी कार्यक्रम नही हो सका था अब यह कार्यक्रम नियमित चलेगा। आज पूरे प्रदेश के अलग-2 शहरों में राहगिरी का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहगिरी जैसे कार्यक्रम हमे तनाव से मुक्त करते हुए स्वास्थ्य लाभ देते हैं। मन स्वस्थ रहेगा तो हर व्यक्ति ठीक रहेगा। यह हमें तनावमुक्त जीवन व्यतीत करते हुए जीवन की नई राह दिखाने वाला कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार का एक कार्यक्रम साईक्लोथोन एक सितंबर से करनाल से आरंभ होगा। 25 दिन तक यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश से गुजरते हुए यमुनानगर में संपन्न होगा।
राहगिरी कार्यक्रम का थीम ही इस वर्ष ‘रंग दे बसंती‘ रखा गया है जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को बल देना है। पंचकूला के लगभग सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा था और पूरा पंचकूला ही तिरंगामय नजर आया। मुख्यमंत्री भी स्वंय को नही रोक पाए और उन्होंने मंच पर ‘रंग दे बसंती‘ चोला गीत गाकर युवाओं की हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि इस थीम का भाव देश के प्रति कर्त्तव्य निभाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थी अभी पढ़ाई कर रहे है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। ‘कुछ करेंगे तो बड़ा करेंगे‘ इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इसमें माता-पिता , अध्यापक, समाज सभी का सहयोग होता है। कर्म करने से ही फल मिलता है। मुख्यमंत्री ने गीता के श्लोक‘कर्मणिये वाधिकारस्ते , मां फलेशु कदाचिनः‘का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति व स्वास्थ्य लाभ संबंधी 37 स्टॉल लगाए गए थे। कई महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शनी में दर्शाया गया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं रीयूजेबल बैग के स्टॉल पर जाकर लोगों को ‘नो प्लास्टिक यूज‘ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 55 हजार से अधिक स्वयंसहायता समूह है और वे अपने उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता का संदेश भी देते हैं और सरकार भी समय समय पर ऋण उपलब्ध करवाती है। उन्होंने कहा कि स्वयंसहायता समूह के लिए सांझा बाजार की अवधारणा पर काम किया जा रहा है और हर जिले में पोटा केबिन उपलब्ध करवाए जाएंगे जहां पर वे अपने उत्पाद बेच सकेंगे।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की दक्षिण धु्र्रव पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का सिरमौर बना है। यह श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व देश के वैज्ञानिकों को भी जाता है। इस मिशन में हरियाणा का भी योगदान था। रोहतक के नटबोल्ट , रेवाड़ी की केबल, अंबाला के वैज्ञानिक उपकरणों के साथ साथ हरियाणा के अंबाला, भिवानी , हिसार के युवा वैज्ञानिक भी इस अभियान में शामिल थे। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों के समूहो की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत को एक बार फिर से विश्व गुरू बनाने का संदेश दिया है।
 पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित इनर सर्किल रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में फिट इंडिया -फिट हरियाणा -फिट पंचकूला का संदेश दिया गया है। कबड्डी , वॉलीवॉल, बास्केटबाल, हॉकी, मुक्केबाजी जैसे खेलों के अलावा गतका , ताईक्वांडो, वुशू, घुड़सवारी, महिलाओं के लिए आयोजित मटका रेस, लेमन रेस, बैग रेस , टग ऑफ वॉर तथा पतंजलि योग समिति द्वारा योग का आयोजन किया गया था।
 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं योगाभ्यास किया और कई खेलों में बच्चों के साथ प्रतिभागिता करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को स्वयं के बीच पाकर खासे उत्साहित नजर आए और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी व गु्रप फोटो करवाने की होड़ देखने को मिली। उन्होंने भारत की प्राचीन योग विद्या जो कभी ऋषि मुनियो के साथ पहाड़ो अथवा वन क्षेत्रों तक सीमित थी ,उसे मैदानी क्षेत्रों में लाने के लिए मुख्यमंत्री ने योग गुरू बाबा रामदेव की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासो से आज योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और विश्व का हर देश अपने स्तर पर योग कर रहा है। योग हमे शारीरिक ,मानसिक व बौद्धिक रूप से स्वस्थ बनाता है। मुख्यमंत्री लगभग ढाई घंटे तक राहगिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर आमजन की सुविधा के लिए दो मंच लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने दोनो मंच पर शिरकत करते हुए जिलावासियों को संबोधित किया। दोनो मंचो पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे। कार्यक्रम में मशहूर सिंगर राहुल फैजिलपुरिया ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लोग उनके गानों पर जमकर थिरके।  
राहगिरी कार्यक्रम में रंग दे बसंती के साथ साथ सड़क सुरक्षा का भी संदेश लोगों को दिया गया और कार्यक्रम का शीर्ष वाक्य -‘रोड़ आर ब्यूटीफुल वेन दे बिलोंग्स टू पिपल‘ था। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा उदय ,जिला प्रशासन, नगर निगम पंचकूला तथा हरियाणा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। कार्यक्रम का सफल आयोजन मुख्यमंत्री के ओएसडी पंकज नैन के नेतृत्व तथा उपायुक्त श्री सुशील सारवान के मार्गदर्शन में किया गया। पंचकूला के तीन उभरते खिलाड़ी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाई है , ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने भी उनका मनोबल बढ़ाते हुए बच्चों को अपने कर कमलों से टीम राहगिरी की टी-शर्ट भेंट की। इन खिलाड़ियों में वियतनाम में आयोजित ताइक्वांडों में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर पदक विजेता आरनया ठाकुर, तजाकिस्तान में आयोजित एशियन मुक्केबाजी में चयनित निधि ढुल और वुशू जुनियर एशियन चैंपियनशिप में 7वां स्थान प्राप्त करने वाले अर्थव सक्सेना शामिल थे।  
 इस अवसर पर पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी पंकज नैन, उपायुक्त सुशील सारवान,एसपी सीएम सिक्योरिटी सुमेर सिंह, डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल, एसडीएम ममता शर्मा, सीएमजीजीए कम्युनिटी आउटरीच मुख्यमंत्री कार्यालय कंसल्टेंट पंखुड़ी गुप्ता , भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ,हरियाणा महिला बाल विकास परिषद् की मानद महासचिव रंजिता मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com