*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

बढते हुए तापमान से गेंहू की फसल के बचाव के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार ने जारी की एडवाईजरी

For Detailed

पंचकूला, 2 मार्च- उप कृषि निदेशक डाॅ0 सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बढते हुए तापमान से गेंहू की फसल के बचाव के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार ने एडवाईजरी जारी की है। दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री से0 व रात का तापमान 15 डिग्री से0 से नीचे रहता है तब तक किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।


उन्होंने बताया कि रात व दिन का तापमान मिलाकर औसत 22 डिग्री से0 गेंहू की पैदावार के लिए सबसे उतम है। गेंहू की फसल 24 डिग्री संे0 तक औसत तापमान सहन कर सकती है। उन्होंने बताया कि यदि दिन का तापमान 35 डिग्री से0 से उपर होने पर गेंहू के बनने वाले दानों पर बुरा प्रभाव पडता है। बढ़े हुए तापमान से बचने के लिए किसानों को आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जब तेज हवा चल रही हो तो सिंचाई रोक दे अन्यथा फसल के गिरने से नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि गेंहू में बालियां निकलते समय या अगेती गेंहू की बालियां निकली हुई है, तो भी 0.2 प्रतिशत पौटाशियम क्लोराइड यानी 400 ग्राम म्यूरेट आफ पोटाश(पोटाश खाद) 200 लिटर पानी में घोल कर प्रति एकड छिडकाव करने से तापमान में अचानक हुई वृद्धि से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पछेती बोई हुई गेंहू मेें पौटाशियम क्लोराइड का छिडकाव 15 दिन के अंतराल पर दो बार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

https://propertyliquid.com/