*MC Chandigarh celebrated Teej with Safaimitras: Mayor Honors Women Workforce at Rani Laxmi Bai Bhawan*

उपायुक्त ने बताया कि स्मार्ट फोन से वंचित और आरोग्य सेतू ऐप को डाउनलोड ना करने वाले व्यक्तियों को कोविड-19 से सम्बंधित जानकारी देने के लिए केन्द्र सरकार ने 1921 टोल फ्री नम्बर की सेवा शुरू की है।

पंचकूला, 7 मई।  उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्मार्ट फोन से वंचित और आरोग्य सेतू ऐप को डाउनलोड ना करने वाले व्यक्तियों को कोविड-19 से सम्बंधित जानकारी देने के लिए केन्द्र सरकार ने 1921 टोल फ्री नम्बर की सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास स्मार्ट फोन नही है और वह केवल साधारण फोन रखता है। अब उसको भी सरकार की ओर से कोविड-19 की जानकारी जो आरोग्य सेतू ऐप के माध्यम से उपलब्ध हो पाएगी। 

For Detailed News-

उपायुक्त ने बताया कि एनआईसी की ओर से लोगों में प्रभावी ढंग से कोरोना वायरस के प्रति सचेत करने के लिए यह टोल फ्री नम्बर शुरू किया गया है। साधारण फोन से जिसके पास अरोग्य सेतू ऐप नही है वो व्यक्ति टोल फ्री न0 1921 पर मिस कॉल कर कोविड-19 की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस नम्बर पर केवल मिस कॉल करने पर वहां से डिस्कनैक्ट होने के बाद फोन करने वाले व्यक्ति को वापिस उसी नम्बर पर फोन आएगा जिसमें उससे स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी ली जाएगी। सम्बंधित नागरिक की प्रतिक्रिया के बाद उसके स्वास्थ्य से सम्बंधित उसके फोन पर अलर्ट मैसेज आएगा। यही नही वह नागरिक जब कोविड-19 के संक्रमित केसों के आसपास होगा तो उसे तुरन्त आरोग्य ऐप की भांति अलर्ट एसएमएस प्राप्त होगा। 

https://propertyliquid.com/

उपायुक्त ने बताया कि यह सुविधा साधारण फोन रखने वाले लोगों के लिए बनाई गई जोकि पूर्णत्या सुरक्षित है। इसका उद्ेश्य कोविड-19 के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है। साथ ही साथ सरकार की समय-समय पर आने वाली गाईडलाईन की जानकारी भी आमजन को मिलती रहेगी। 

उपायुक्त ने बताया कि जिला में आरोग्य सेतू एप लोड करने वालों की संख्या में निरंतर वृद्वि हो रही है। अब तक जिला के एक लाख 40 हजार 462 से अधिक व्यक्तियों ने आरोग्य सेतू एप अपलोड कर लिया है। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!