Posts

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

फुटबॉल अकादमी के लिए 40 खिलाड़ी चुने जाएंगे, ट्रायल 28 व 29 को


सिरसा 26 जून।


                खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा तेजली खेल परिसर यमुनानगर में 40 फुटबॉल खिलाड़ी के लिए आवासीय खेल अकादमी खोली जा रही है। इसके लिए जिले के अंडर-17 व अंडर-19 के खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।

For Sale


              कार्यकारी जिला खेल अधिकारी एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल ने बताया कि ट्रायल चयन के लिए पंजीकरण 28 जून को सुबह आठ से नौ बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि अण्डर-19 के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जुलाई 2004 से 30 जून 2004 तक तथा अण्डर-17 के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जुलाई 2004 से 30 जून 2007 तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, दसवीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र व फोटो प्रति तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी। खिलाडिय़ों को फुटबाल किट में ही पहुंचना होगा। 


                उन्होंने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय / राष्टï्रीय प्रतियोगिता में पदक व प्रतिभागिता तथा राज्य / जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों का आवासीय अकादमी में चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यमुनानगर में व्यक्तिगत रुप से पहुंच कर या 01732237843 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

श्रम विभाग की ओर से 50 महिलाओं मिली नि:शुल्क सिलाई मशीन

सिरसा 26 जून।

हरियाणा भवन एवं सनिर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा ने लाभार्थियों को वितरित की सिलाई मशीन


                हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही है। महिलाएं हमारे समाज की धूरी हैं और महिलाओं की रचनात्मक भूमिका के बगैर घर, समाज और राष्ट्र की कल्पना करना संभव नहीं है। इसी कड़ी में महिलाओं को स्वराजगार स्थापना के उदेश्य से सिलाई मशीन वितरित की गई हैं। 


                वे आज स्थानीय श्रम विभाग कार्यालय के प्रांगण में 50 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरण करने उपरांत संबोधित कर रहे थे। श्री जांगड़ा ने श्रम विभाग द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं के बारे में मौजूद श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की सोच है कि समाज के कमजोर, पिछड़े व अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व्यक्ति को आर्थिक मजबूती देना है। वर्तमान सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित की है ताकि धरातल स्तर तक के लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के मध्य जाकर उनकी समस्याओं का समाधान ही नहीं कर रही बल्कि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से भी लाभांवित किया जा रहा है।

For Sale


                उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए विभाग द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिनमें मातृत्व लाभ, पितृत्व लाभ, कन्यादान योजना, बच्चों की शादी पर सहायता, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, मु यमंत्री महिला श्रमिका स मान योजना, सिलाई मशीन योजना, औजार, साईकिल भत्ता, पैतृक घर जाने पर, मु त भ्रमण सुविधा, स्वास्थ्य बीमा योजना, चिकित्सा सहायता, घातक बीमारियों के ईलाज के लिए वित्तीय सहायता, अक्षम बच्चों को वित्तीय सहायता, पैंशन, पारिवारिक पैंशन, अपंगता पैंशन, मृत्यु सहायता, मु यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता, अपंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर आर्थिक सहायता, मकान खरीद/निर्माण हेतु ऋण तथा मृतक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता आदि शामिल है। इस मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी डिंग राजबीर गोदारा सहित श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

्पीएचसी व सीएचसी पर मिलेगी नि:शुल्क योग सेवाएं : उपायुक्त

सिरसा 26 जून।

एबीवाई योजना के तहत जिला के पीएचसी, सीएचसी व सब सैंटरों पर दी जा रही हैं 12 स्वास्थ्य सुविधाएं             

  जिला में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी), शहरी स्वास्थ्य केंद्र(यूएचसी) तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को योग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए खेल विभाग के माध्यम से इस कार्य के लिए 23 योग प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी।


                यह जानकारी उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी, डॉ. वीरेश भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रचना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की एबीवाई योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों कार्य प्रणाली की समीक्षा


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्ेश्य देश के हर व्यक्ति को आरोग्य प्रदान करना है। हर व्यक्ति तक योजना के व्यापक लाभ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर लोगों को 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन्हीं सुविधाओं में योग भी एक हैं। अब इन केंद्रों पर योग प्रशिक्षक क्लासिज लगाकर लोगों को योग क्रियाएं सिखाकर उन्हें स्वास्थ्य प्रदान करने का काम करेंगे। इस पर उन्होंने आयुर्वेदिक अधिकारी को खेल विभाग से संपर्क करके इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

For Sale


                उपायुक्त ने बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की एक-एक कर जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित 12 स्वास्थ्य सुविधाओं में केवल योग को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षकों की सेवाओं के लिए आयुष विभाग के माध्यम से खेल विभाग से संपर्क किया गया है। जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में दो दिन योग की क्लासिज लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला में 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 सामुदायिक चिकित्सा केंद्र तथा 12 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं, जिनमें स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन की ओर से जो भी अपेक्षित मदद की जरूरत हो उसके लिए अवगत करवाएं। उन्होंने सामान्य अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ये स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं:
                गर्भावस्था और बच्चे के जन्म में देखभाल,नवजात और अनंत स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,बचपन और किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवा,परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवा और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,संचारी रोगों का प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, तीव्र साधारण बीमारियों और मामूली बीमारियों के लिए सामान्य रोगी देखभाल, गैर-संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, आम नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल,बुजुर्ग और उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, जलने और आघात सहित आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य रोगों की जांच आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति रहें जागरुक : गर्ग

सिरसा 25 जून।


                      उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिलावासियों से आह्वïान किया है कि वे हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी बचाव तरीके व सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि हीट वेव की स्थिति शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकता है। हीट वेव के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी तरीकें अपनाएं। 


क्या करें-
                      रेडियो सुनें, टीवी देखें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें कि अपने क्षेत्र में गर्मी की तीव्र्रता कितनी है। प्यास न होने पर भी पर्याप्त पानी पीएं। हल्के रंग के ढीले और छिद्रपूर्ण सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी लेकर चलें। यदि आप बाहर काम करते हैं तो एक टोपी या एक छतरी और अपने सिर, गर्दन, चेहरे के लिए एक नम कपड़े का उपयोग करें। घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। 

For Sale


                      कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें पर रात में खिड़कियां खुली रखें। पंखे का प्रयोग करें, कपड़ों को नम करें और ठंडे पानी से नहाएं। कार्य स्थल के पास ठंडा पेयजल उपलब्ध रखें। श्रमिक सीधी धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। कार्य के लिए दिन के कम तापमान वाले समय का चयन करें। बाहरी गतिविधियां कम करें। गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को गर्मी से बचाव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।


क्या न करें- 
                      बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला ना छोड़ें। धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। गहरे, भारी या तंग कपड़े पहनने से बचें। बाहरी तापमान अधिक होने पर कठोर मेहनत वाली गतिविधियों से बचें। अधिक गर्मी के समय खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं जिसके लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन न करें। 

Watch This Video Till End….

*यादविन्द्रा गार्डन में 4 से 6 जुलाई तक लगेगा मैंगो मेला*

विशेष प्रचार अभियान के तहत आमजन को मिल रही सरकार की नीतियों की जानकारी : डा. साहिब गोदारा

सिरसा 25 जून।

भजन मंडलियां कर रही सरकार की साढे चार साल की उपलब्धियों का जोर-शोर प्रचार


                    सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से शुरू किए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार प्रसार जिला की विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टियों द्वारा पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है। भजन पार्टियां लोगों को सरकार द्वारा साढे चार के दौरान किए गए कार्यों व नीतिगत फैसलों की जानकारी गीतों व भजनों के माध्यम से दे रही हैं। 


                      उप निदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. साहिब राम गोदारा ने बताया कि विभाग की भजन पार्टियां जिला के सभी सातों खंडों के गांवों में जाकर उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भजनों व गीतों के माध्यम से अवगत करवा रही है।

For Sale


                      विशेष प्रचार अभियान के तहत भजन पार्टी लीडरों व उनके सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने के साथ-साथ उनको गीतों एवं भजनों के द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, स्वच्छता अभियान के बारें में भी बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान कलाकार प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ई-रजिस्ट्री, ऑनलाइन स्थानांतरण योजना,फसल बीमा योजना,उज्ज्वला योजना,आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना,किसान स मान योजना,श्रमिक योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। कलाकारों द्वारा गीतों,भजनों,रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को मनोरंजक करके  यह जानकारियां दी जा रही हैं।


                      भजन पार्टी लीडर लाला राम ने गांव फग्गु व थिराज में जहां ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में अपने गीतों से जागरूक किया। वहीं उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में समान रूप से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पैंशन योजना, हारा गांव-जगमग गांव, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,फसल बीमा योजना,अटल पैंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अटल सेवा केन्द्र, अंतोदय केन्द्र और सीएससी केन्द्रों पर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी शिकायतों का तीव्र गति से निवारण करने के लिए जिला मु यालय और उपमण्डल स्तर पर सीएम विण्डों बनाई गई हैं जिनके माध्यम से घर बैठे ही लोगों की शिकायतों का समाधान हो रहा है।

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

चेयरमैन आदित्य चौटाला ने दिया व्यापारियों की समस्या के समाधान का आश्वासन

डबवाली, 24 जून।


                          डबवाली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि वे उनकी समस्याओं के समधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इस दिशा मेंं जो भी उचित बनेगा उसे जरूर करवाएंगे। वे गत दिन अनाज मंडी डबवाली में आढती एसोशिएसन द्वारा मांगों को लेकर बुलाये जाने पर उनके बीच पहुंचे थे। इस दौरान व्यापारी एसोसिएशन ने उनको अपना मांग पत्र भी सौंपा।


                          सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन आदित्य चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार आढ़तियों की सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक डबवाली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के व्यापारियों की मांग की बात है,उसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उसके समाधान का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा चेयरमैन को मांग पत्र सौंपा, जिसे उन्हें स्वीकार किया। 

For Sale


                          आदित्य चौटाला ने कहा कि डबवाली क्षेत्र में सबसे अधिक कपास की खेती होती है मगर पहली सरकारों की गलत नीतियों के कारण सारा कपास उद्योग दूसरे प्रांतों में पलायन कर गया। इसके लिए वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करके कपास मील को डबवाली क्षेत्र में स्थापित कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कपास मिल के होने से यहां युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और डबवाली क्षेत्र एक औद्यौगिक क्षेत्र के रूप में उभरेगा। 
                        चेयरमैन के आश्वासन पर व्यापारी एसोसिएशन संतुष्ट नजर आई। एसोसिएशन का कहना था कि उन्हें आदित्य चौटाला पर पूरा विश्वास है, उनकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। इस अवसर पर आढती व्यापारी ऐसोशिएसन के प्रधान गुरदीप कमरा, प्रधान राजेश जिंदल, सचिव गौरव मोंगा,तरसेम जिंदल,टिक्कम जग्गा,सुरिंदर ग्रोवर,पंकज मेहता,सचित अरोड़ा,सुनील रहेजा,गोपाल मित्तल,किकी मिड्ढा,संदीप फौजी व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

डिजिटल सेवाओं को बढावा देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

सिरसा, 24 जून।


                          डिजिटल सेवाओं को बढावा देने के उद्देश्य से जिला में विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोग डिजिटल सेवाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरुक हो सके और इनका लाभ उठा सकें।


                          यह जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक सविता अरोड़ा ने बताया कि इन विशेष कैंपों का आयोजन अटल सेवा केन्द्रों के माध्यम से आगामी 26 से 28 जून तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई डिजिटल सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने सभी जिलों में विशेष कैम्प लगाने की शुरुआत की है। इसके तहत जिलों में कुछ जगहों पर अटल सेवा केन्द्रो के संचालकों द्वारा कैम्पों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं जैसे की राशन कार्ड, किसी भी प्रकार की पेंशन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रम योगी कार्ड इत्यादि की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

For Sale


                          जिला प्रबंधक ने बताया कि आयुष्मान योजना की शुरुआत कर गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पांच लाख रूपए की सहायता राशि देने की शुरुआत की है। आयुष्मान योजना में लाभार्थियों का इलाज करने के मामले में हरियाणा देश में टॉप पर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि विशेष कैंप डबवाली ब्लाक में अटल सेवा केंद्र (दुर्गा मंदिर के सामने) वार्ड नंबर 3 में, नाथसरी चौपटा ब्लाक में ग्रामीण सुविधा केंद्र में, नजदीक बीएसएनएल टावर, भट्टू रोड़ व सिरसा ब्लाक में रेडक्रॉस सोसायटी बरनाला रोड़ सिरसा में आयोजित किये जाएंगे। 


                          उन्होंने आमजन से कहा है कि वे किसी भी प्रकार के आवेदन के लिए अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स साथ जरूर लाएं। जिला कैंप में आयुष्मान योजना लाभार्थी अपने साथ आधार व राशन कार्ड के अलावा प्रधानमंत्री के द्वारा भेजे गए पत्र अवश्य साथ लाए।

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री 12 जुलाई से पहले करें आवेदन

सिरसा, 24 जून।


                          उपायुक्त अशाोक कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार गृह विभाग चंड़ीगढ की पालना में श्री गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री 12 जुलाई 2019 से पहले उपायुक्त कार्यालय में अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

For Sale


                          उन्होंने बताया कि नवम्बर 2018 में श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री अपना प्रार्थना पत्र 12 जुलाई 2019 से पूर्व उपायुक्त कार्यालय की पी.एल.ए. शाखा में कमरा न. 31 प्रथम तल में जमा करवाएं। उसके बाद प्राप्त हुए प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

31 जुलाई तक जमा करवाएं प्रॉपर्टी टैक्स

सिरसा, 24 जून।


                          नगर परिषद द्वारा चालु वित्त वर्ष 2019-20 का प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जा रही है। 

For Sale


                          यह जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने बताया कि 31 जुलाई तक चालु वित्त वर्ष 2019-20 का प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत ब्याज छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया है कि वे निर्धारित अवधि अपना प्रोपर्टी टैक्स जमा करवा कर प्रदान की जा रही छूट का लाभ उठाएं। 

Watch This Video Till End….

मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की बुआई करने पर कृषि विभाग ने दिया बल

रोजगार मेले का आयोजन 26 जून को

सिरसा, 24 जून।
                        

  हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करवाने हेतु समय समय पर रोजगार मेले लगवाए जा रहे हैं इसी मुहीम को आगे बढाते हुए जिला रोजगार कार्यालय सिरसा द्वारा 26 जून 2019 को प्रात: 10 बजे बरनाला रोड़ स्थित कम्यूनिटी हॉल सिरसा में एक रोजगार मेेले का आयोजन किया जा रहा है।

For Sale


                          यह जानकारी देते हुए सहायक रोजगार अधिकारी पंकज ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न प्राईवेट कम्पनिया भाग लेगी जिसमें सैल्ज मैन, सैक्योरिटी गार्ड/सुपरवाईजर व सामान्य पदों हेतु प्रार्थियों का चयन मौके पर ही किया जाएगा। इस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए व अन्य जानकारी कम्पनियों द्वारा मौके पर ही दी जाएगी। इसके अतिरिक्त पंजीकृत प्रार्थियों को वित्तीय सहायता बारे लोन मेला लगवाकर स्वरोजगार संबंधी सूचना भी प्रदान की जाएगी। इस मेले में एएनएम, जीएनएम व फार्मासिस्ट की भी होस्पिटलस द्वारा नियुक्ति की जाएगी। इस मेले में एसपीएस होस्पिटल सोसायटी की तरफ से भी प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए हैं। 


                          उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के दिन प्रार्थी अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटो प्रति, रिहायशी प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रिज्यूम व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि प्रार्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है जिन प्रार्थियों का नाम पंजीकृत नहीं है व मेले में आना चाहते हो तो वे अपना पंजीकरण करवा कर अपना पंजीकरण पत्र साथ लेकर मेले में आंए। इस संबंध में अन्य कोई जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सिरसा में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Watch This Video Till End….