मेरी कक्षा- मेरा गौरव अभियान के से नामांकन अभियान को मिलगा और बल- संध्या मलिक

्पीएचसी व सीएचसी पर मिलेगी नि:शुल्क योग सेवाएं : उपायुक्त

सिरसा 26 जून।

एबीवाई योजना के तहत जिला के पीएचसी, सीएचसी व सब सैंटरों पर दी जा रही हैं 12 स्वास्थ्य सुविधाएं             

  जिला में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी), शहरी स्वास्थ्य केंद्र(यूएचसी) तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को योग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए खेल विभाग के माध्यम से इस कार्य के लिए 23 योग प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी।


                यह जानकारी उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी, डॉ. वीरेश भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रचना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की एबीवाई योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों कार्य प्रणाली की समीक्षा


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्ेश्य देश के हर व्यक्ति को आरोग्य प्रदान करना है। हर व्यक्ति तक योजना के व्यापक लाभ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर लोगों को 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन्हीं सुविधाओं में योग भी एक हैं। अब इन केंद्रों पर योग प्रशिक्षक क्लासिज लगाकर लोगों को योग क्रियाएं सिखाकर उन्हें स्वास्थ्य प्रदान करने का काम करेंगे। इस पर उन्होंने आयुर्वेदिक अधिकारी को खेल विभाग से संपर्क करके इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

For Sale


                उपायुक्त ने बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की एक-एक कर जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित 12 स्वास्थ्य सुविधाओं में केवल योग को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षकों की सेवाओं के लिए आयुष विभाग के माध्यम से खेल विभाग से संपर्क किया गया है। जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में दो दिन योग की क्लासिज लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला में 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 सामुदायिक चिकित्सा केंद्र तथा 12 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं, जिनमें स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन की ओर से जो भी अपेक्षित मदद की जरूरत हो उसके लिए अवगत करवाएं। उन्होंने सामान्य अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ये स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं:
                गर्भावस्था और बच्चे के जन्म में देखभाल,नवजात और अनंत स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,बचपन और किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवा,परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवा और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,संचारी रोगों का प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, तीव्र साधारण बीमारियों और मामूली बीमारियों के लिए सामान्य रोगी देखभाल, गैर-संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, आम नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल,बुजुर्ग और उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, जलने और आघात सहित आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य रोगों की जांच आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply