विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 21 जुलाई को प्रातः 6 बजे काॅम स्केयर सेक्टर-5 पंचकूला से मेगा वाकाथाॅन का आयोजन किया जायेगा। इस वाकाथाॅन का आयोजन नगर निगम के माध्यम से तथा जिला ओलंपिक एसोसियेशन व स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के सहयोग से किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि इस वाकाथाॅन में हजारों की संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे और पंचकूला वासियों को स्वचछ पंचकूला, स्वस्थ पंचकूला और सुंदर पंचकूला का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अति वशिष्ठ मेहमान शहरवासियों व प्रतिभागियों का उत्साहवर्जन करेंगे। उन्होंने बताया कि वाकाथाॅन का आयोजन मनोरंजक तरीके से किया जायेगा।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-18 14:39:362019-07-18 14:39:39स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर पंचकूला के संदेश पर रविवार को होगी मेगा वाकाथाॅन- ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि लंदन विजिट के दौरान कई एमओयू साइन किए हैं जिससे हरियाणा में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा लंदन के विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर रिसर्च करेंगे। हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के ब्रिटेन के दौरे से राज्य को काफी फायदा होगा। उनकेे नेतृत्व में गए इस प्रतिनिधिमंडल ने 5 कार्यदिवसों में लंदन के कई विश्वविद्यालयों से 20 बैठकें की। उन्होंने बताया कि लंदन का किंग्स कॉलेज के साथ हरियाणा के सिविल कर्मचारियों व तकनीकी क्षेत्र के अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी है।
राम बिलास शर्मा आज यहां हरियाणा निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमने भविष्य को देखते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थम्पटन तथा नॉट्टिïंघम ट्रंट यूनिवर्सिटी यू.के के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि हमारे राज्य में प्रगतिशील-इकोसिस्टम स्थापित हो सके। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ग्रुप ऑफ कॉलेजिज के साथ हमारा एमओयू प्रक्रियाधीन है। ये ग्रुप हमारे राज्य में शैक्षणिक प्रशिक्षण के माध्यम से वोकेशनल स्किलस एजूकेशन तथा अध्यापकों की टे्रनिंग को अपग्रेड करने और राज्य में स्थापित होने वाले इन्क्यूबेटर सैंटर के लिए एक इको-सिस्टम बनाने में सहायता प्रदान करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने बताया कि हमारा लंदन यूनिवर्सिटी के साथ पैरलल डिग्री को लेकर एमओयू प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा, लंदन यूनिवर्सिटी ने हरियाणा के साथ कंप्यूटर साईंस/साइबर साईंस तथा एमएससी डाटा साईंस के लिए हमारी टैक्रीकल यूनिवर्सिटीज में विच्र्युवल लर्निंग के माहौल में पैरलल डिग्री चलाने पर सहमति व्यक्त की है। कॉवेंटरी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू प्रक्रियाधीन है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि लंदन के दौरे में पाठ्यचर्या विकास, योग्यता फ्रेमवर्क, फैकल्टी एक्सचेंज एवं विजिट, स्टूडेंटस एक्सचेंज, कौशल, तकनीकी शिक्षा, संयुक्त शैक्षणिक अनुसंधान, अनुसंधान का व्यवसायीकरण, वित्त पोषण के अवसर, उद्यमिता , नवाचार और इन्क्यूबेंशन केंद्र और प्लेसमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिडलशेक्श, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, ऑक्सफ़ोर्ड इनोवेशन लैब, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यूके यूनिवर्सिटीज इंटरनेशनल, एसोसिएशन ऑफ कॉमन-वेल्थ यूनिवर्सिटीज, यू.के के शिक्षा विभाग और बीईआईएस यूके, इंस्टीट्यूट ऑफ अपरेंटिसशिप एंड टेक्निकल एजुकेशन यूके, प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल, स्कॉटिश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स, हाउस ऑफ लॉड्र्स क्वीन मैरी रेजिलिएंट फ्यूचर्स इंडिया इनिशिएटिव और बर्मिंगम यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि स्कॉटिश चैम्बर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा कर रहा है, वह भविष्य में साझेदारी की संभावनाओं के मद्देनजर 22 जुलाई 2019 को हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के पंचकूला स्थित निदेशालय का दौरा भी करेगा।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग,हरियाणा के महानिदेशक ए. श्रीनिवास, गुरू जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साईंस एंड टैक्रोलोजी हिसार के वाइस चांसलर डॉ. टंकेश्वर सचदेवा, दीनबन्धु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल के कुलपति डॉ राजेन्द्र अनायत, जे.सी बोस यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के कुलपति डॉ दिनेश कुमार, महर्षि दयानदं विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति डॉ. राजबीर सिंह तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक के के कटारिया, डिप्टी सैके्रटरी हितेश कुमार, फिक्की के रिजनल हैड जी.बी सिंह भी उपस्थित थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-17 17:42:122019-07-17 17:42:15हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि लंदन विजिट के दौरान कई एमओयू साइन किए
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहुजा ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे मतदाता सुचियों के पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जुलाई तक मतदाता सूचियों का पुर्ननिरीक्षण कार्य किया जा रहा है, जिसके दौरान नये वोट बनवाने, मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के वोट काटने और अन्य त्रुटियों का संशोधन भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुर्ननिरीक्षण का कार्य 15 जुलाई से आरंभ किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 20, 21 27 और 28 जुलाई को अवकाश के दिनों में मतदाता सूचियों के पुर्ननिरीक्षण के लिये विशेष अभियान चलाया जायेगा।
उपायुक्त आज जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से ऐसे मतदाता जिनकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष हो चुकी है, उनके वोट बनवायें। यह कार्य बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है और यह वोट आॅन लाईन भी बनवाये जा सकते है। नये वोट बनवाने के लिये फार्म नंबर 6 भरकर उसके साथ आवास और आयु प्रमाण लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है या कोई मतदाता स्थान छोड़कर चला गया है अथवा शादी होने के उपरांत कोई महिला मतदाता दूसरे स्थान पर चली गई है, ऐसे लोगों की वोट मतदाता सूची से हटवाने के लिये फार्म नंबर 7 का प्रयोग किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम व अन्य किसी त्रुटि को ठीक करवाने के लिये फार्म नंबर 8 तथा एक ही विधानसभा क्षेत्र में किसी दूसरे बूथ पर वोट स्थानांतरित करवाने के लिये फार्म नंबर 8क प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल अपने कार्यकर्ताओं और संगठन के माध्यम से मतदाता सूचियों के पुननिरीक्षण कार्य की जानकारी सभी लोगों तक पंहुचाये ताकि प्रत्येक योग्य मतदाता अपना नाम वोट की लिस्ट में दर्ज करवा सके।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, कालका वीरेंद्र चैधरी, नगराधीश गगनदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महासचिव हरेंद्र मलिक सहित कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कंयूनिस्ट पार्टी, मार्कसवादी पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-17 15:06:432019-07-17 15:06:45उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहुजा जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए।
उपजिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता नैन स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण करके पौधागिरी कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए।
पौधागिरी कार्यक्रम के तहत आज शहीद पृथ्वीसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली में पौधारोपण किया गया और छटीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वन विभाग की ओर से निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाये गये।
उपजिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता नैन ने पौधारोपण करके पौधागिरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना अधिकारी उर्मिल व स्कूल के प्रिंसीपल व अध्यापकों ने भी पौधे लगाये।
श्रीमती सुनीता नैन ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे न केवल स्वयं पौधारोपण करें बल्कि अपने परिजनों को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चें किसी भी कार्य के लिये सबसे बेहतर संदेशवाहक होते है और पौधागिरी कार्यक्रम में भी बच्चों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा रही हैं। उन्होंने बच्चों को पौधों की उचित देखभाल के लिये प्रेरित किया और कहा कि पौधों में आवश्यकतानुसार पानी डालें व उनकी उचित देखभाल करें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-17 14:49:302019-07-17 15:01:32पौधागिरी कार्यक्रम के तहत आज शहीद पृथ्वीसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली में पौधारोपण किया गया
जिला पंचकूला में सिख इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल है। रायपुररानी के नजदीक मानक टबरा का ऐतिहासिक गुरुद्वारा भी गुरु गोविंद सिंह के जीवन से जुड़े इतिहास से संबंधित है। इस क्षेत्र के राजा के मुख्यालय कहे जाने वाले रायपुर की रानी द्वारा गुरु गोविंद सिंह व उनके लावलश्कर की श्रद्धापूर्वक सेवा के कारण ही रायपुर को रायपुररानी का दर्जा हासिल हुआ था।
राज्य सरकार द्वारा गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 4 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इस समारोह में जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन से रू-ब-रू होंगे वहीं प्रदेश में सिख इतिहास से संबंधित ऐतिहासिक गुरुद्वारों की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि उसे एक पुस्तक के रूप में सभी प्रदेशवासियों तक पंहुचाया जा सके।
पंचकूला जिला में पिंजौर में स्थित गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श गुरुद्वारा मंजी सहिब, गुरु गोविंद सिंह के चरण स्पर्श पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब और गुरु नानक सिंह के जीवन से जुड़े मानक टबरा गुरुद्वारों की जानकारी भी जुटाई गई है ताकि इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों के इतिहास के बारे में प्रदेश व देश के अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके।
Watch This Video Till
End….
ऐसा ही धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का गुरुद्वारा रायपुररानी तहसील के नजदीक मानक टबरा में स्थित है। इस स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह पोंटा साहिब से आनंदपुर साहिब जाते समय वर्ष 1689 में कुछ समय के लिये रूके थे।
रायपुर रिसायत की रानी गुरु गोबिंद सिंह को श्रद्धा और आदर के साथ हमेशा याद करती थी। गुरु गोबिंद सिंह रानी की इस आस्था को देखकर पोंटा साहिब से वापिसी के दौरान रायपुर पंहुचे लेकिन यहां किसी ने उनकी पहचान नहीं की। गुरुजी यहां से मानक टबरा स्थान पर चले गये और जब रानी को इस बात की सूचना मिली तो वह पश्चाताप करने के लिये मानक टबरा में गुरु गोबिंद सिंह से मिलने पंहुची। गुरुजी के दर्शन करने उपरांत इस रियासत की रानी ने गुरु गोबिंद सिंह और उनके साथ उपस्थित सिक्खों व अन्य लश्कर की श्रद्धा सहित सेवा की। गुरु जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि आज के बाद रायपुर का राजा की बजाय रानी के नाम से जाना जायेगा और तब से ही रायपुर का नाम रायपुररानी प्रसिद्ध हुआ और आज तक रायपुररानी के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर स्थानीय लोगों के साथ साथ हरियाणा, पंजाब, चंड़ीगढ़ व देश के अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दर्शनों के लिये आते है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-17 13:01:562019-07-17 13:01:59जिला पंचकूला में सिख इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल है। रायपुररानी के नजदीक मानक टबरा का ऐतिहासिक गुरुद्वारा भी गुरु गोविंद सिंह के जीवन से जुड़े इतिहास से संबंधित है।
कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर में पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करते हुए।
कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने बच्चों को आह्वान किया कि वे पौधागिरी कार्यक्रम में लगाये गये पौधों की बड़े होने तक देखभाल करें। उन्होंने कहा कि ये पौधे न केवल पर्यावरण सुरक्षा में मददगार साबित होंगे बल्कि बच्चों के लिये भी जीवनभर एक यादगार के तौर पर स्थापित रहेंगे।
श्रीमती शर्मा आज सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर में पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर छठीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियांें को अपने घर आंगन में पौधे लगाने के लिये वन विभाग की ओर से पौधे भी वितरित किये।
विधायक ने कहा कि विकास के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी जरूरी है और पर्यावरण की सुरक्षा का सबसे बेहतर माध्यम अधिक से अधिक पौधारोपण हैं। पौधों से जहां वातावरण हरा भरा रहता है वहीं ओद्यौगिक विकास, बढते परिवहन के कारण पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा को बढ़ने से भी रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ बच्चों को जोड़ने के लिये पौधागिरी कार्यक्रम आरंभ किया गया है और उसके काफी सार्थक परिणाम भी आये है।
इस कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता नैन, स्कूल के प्रिंसीपल पीयूष कुंज, स्कूल के अध्यापक, वन विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:47:152019-07-16 12:48:19कालका की विधायक श्रीमती लतिका शर्मा सेंट विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर में पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करते हुए।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री निशु सिंगल कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्राम सचिवों को संबोधित करते हुए।
जलशक्ति अभियान के तहत आज जिला सचिवालय के बैठक हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती रितु सिंगला ने किया और कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री निशु सिंगल सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्राम सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में तलाबों के जीर्णोद्धार के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि वर्षा के पानी का संग्रह करके वाॅटर रिचार्जजिंग को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि घटता जल स्तर चिंता का विषय है और इसके लिये प्रशासन व नागरिक मिलकर जल संरक्षण के लिये प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जहां वाॅटर शैड इत्यादि के माध्यम से जल संरक्षण की संभावना है, उसके लिये भी संबंधित विभागों के माध्यम से प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्राकृतिक जल स्त्रोतों को सुरक्षित करने के अलावा जागरूकता गतिविधियों पर विशेष बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां किसानों को कम सिंचाई वाली फसलें उगाने के लिये सरकार द्वारा जल ही जीवन है कार्यक्रम चलाया गया है वहीं घरों और संस्थानों में प्रतिदिन प्रयोग होने वाले जल की बचत के लिये भी जागरूकता जीवन है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के लिये जल के पर्याप्त भंडारण के लिये आज से जल संरक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस कार्यशाला में सिंचाई विभाग के अधिकारी अभियंता संदीप कुमार, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक श्योकंद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डाॅ. दलजीत सिंह, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी राहुल बढकोटिया, परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों को जलशक्ति अभियान के अलग अलग पहलुओं की जानकारी दी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:38:232019-07-16 12:40:35जलशक्ति अभियान के तहत आज जिला सचिवालय के बैठक हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि नगर निगम पंचकूला द्वारा 21 जुलाई को प्रातः 6 बजे काॅम स्केयर सेक्टर-5 पंचकूला से वाकाथन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला ओलंपिक एसोसियेशन और स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी के सहयोग से आयोजित किये जाने वाले इस वाकाथन का विषय स्वच्छ पंचकूला, स्वस्थ पंचकूला और सुंदर पंचकूला रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पंचकूलावासी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से विशिष्ठ अतिथियों को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाकाथन में शामिल हजारों प्रतिभागी शहरवासियों को पंचकूला शहर को स्वच्छ रखने, शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा पंचकूला की सुंदरता को और अधिक बढ़ाने का संदेश देंगे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:31:272019-07-16 12:31:30ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि नगर निगम पंचकूला द्वारा 21 जुलाई को प्रातः 6 बजे काॅम स्केयर सेक्टर-5 पंचकूला से वाकाथन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 7वें आर्थिक जनगणना के लिये जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि इस समिति के चेयरमैन जिला उपायुक्त होंगे जबकि अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम पंचकूला व कालका, नगर निगम आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, काॅमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी समिति के सदस्य होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रक्रिया आरंभ हो चुकी हैं और यह कार्य काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से रखें गये गणकों द्वारा एक विशेष एप्प से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वें का यह कार्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विभागों की आॅन लाईन सेवाओं के लिये स्थापित किये गये काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जायेगा और इन सेंटरों के संचालकों को इस कार्य के सुपरवाईजर बनाया गया है। वे अपने क्षेत्र में आर्थिक जनगणना के लिये गणक रखेंगे, जो घर-घर जाकर आवासिय और व्यवसायिक कार्यों का डाटा एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक जनगणना के दौरान उद्योग, कुटीर उद्योग, सभी प्रकार की औद्योगिक दुकानों, सभी प्रकार की औद्योगिक ईकाइयों व सभी आर्थिक गतिविधियां करने वाले संस्थानों का विवरण एक एप्प के माध्यम से रिकार्ड किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आर्थिक गणना में सरकारी, सैन्य, कृषि आधारित, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं, वेतन भोगी व घुमंतु परिवारों को शामिल नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर इस बात का रिकार्ड रखा जायेगा कि किन-किन आवासिय परिसरों पर व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 12:24:442019-07-16 12:24:47अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 7वें आर्थिक जनगणना के लिये जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है।
पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 से जिला में पौधागिरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं भी स्कूल परिसर में पौधा लगाया और बच्चों को पौधारोपण करने और लगाये गये पौधों की देखभाल के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चें प्रतिदिन नहाने के बाद लगाये गये पौधे में पानी डालना न भूले और पौधों के साथ सेल्फी खिचवायें।
उन्होंने कहा कि बढ़ रहा पर्यावरण प्रदूषण विश्व के लिये एक बड़ी चुनौति के रूप में सामने आया है और इसका एकमात्र समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिये प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे व्यक्ति को जीवन से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी रूप में सहयोग करते है और पर्यावरण में फैली हुई जहरीली गैसों को स्वयं ग्रहण करके मानवता को शुद्ध आक्सीजन देते है।
जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमत्री मनोहरलाल द्वारा पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिये स्कूली बच्चों के लिये पौधागिरी कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को घर आंगन में पौधे लगाने के लिये निशुल्क पौधे दिये जाते है। बच्चों द्वारा पौधों के साथ सेल्फी भी ली जाती है और पौधों की बेहतर देखरेख करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधागिरी कार्यक्रम के तहत पंचकूला जिला के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्याार्थियों को लगभग एक लाख पौधे निशुल्क वितरित किये जायेंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, सहायक वन मंडल अधिकारी यशपाल जागंड़ा, शिक्षा विभाग के इको क्लब इंचार्ज नरेंद्र बलहारा, प्रिंसीपल सतीश कुमार सहित अन्य अध्यापक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-16 11:53:472019-07-16 11:53:50पर्यावरण सुरक्षा के लिये प्रत्येक व्यक्ति लगाये पौधे- ज्ञानचंद गुप्ता