Posts

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

दिल्ली पुलिस की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में शामिल एक अपराधी को सोनीपत जिले से काबू करने में सफलता हासिल की है।

पंचकूला 10 दिसंबर –

दिल्ली पुलिस की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में शामिल एक अपराधी को सोनीपत जिले से काबू करने में सफलता हासिल की है।

 हरियाणा पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में शामिल एक अपराधी को सोनीपत जिले से काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और छः जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। 

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के ललहेड़ी निवासी मोनू के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के बाद फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।  प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, यह खुलासा हुआ कि पकडा गया आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 18 मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी को सोनीपत के अनिल विहार के नजदीक से गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।  उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों के साथ एक मोस्ट वांटेड अपराधी अनिल विहार के पास किसी अन्य अपराध को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही, पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और उसे दबोच लिया।  आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन सोनीपत में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है – उपायुक्त

 पंचकूला, 10 दिसंबर- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस जनता दरबार की अध्यक्षता हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता करेगें। 

उन्होंने बताया कि इस जनता दरबार का आयोजन 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे बरवाला स्थित सामुदायिक केंद्र में किया जाएगा। जो भी शिकायत कर्ता अपनी शिकायते प्रस्तुत करना चाहता है, वह सामुदायिक केन्द्र में उपस्थित होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है । जनता दरबार का उद्देश्य मौके पर ही लोगांे की शिकायतांे का निवारण करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस, कृषि, पशु पालन एवं डेयरी विभाग, शिक्षा विभाग, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक, चिकित्सा, सम्पदा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,, नगर निगम, समाज कल्याण,  कल्याण विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अनेकों विभागो के अधिकारी सामुदायिक केन्द्र में उपस्थित रह कर जनता की समस्याओं का निदान करेगें।  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

प्ंचकूला, 9 दिसंबर- सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शीघ्र ही एक अलग से भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ स्थापित करने और हर विभाग में छापों के दौरान छापा टीम के सभी सदस्यों के लिए शरीर कैमरा अनिवार्य करने की घोषणा की।पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी छापा, चाहे वह पुलिस विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, खनन विभाग और परिवहन विभाग या किसी भी विभाग का, किसी भी परिसर चाहे वह सरकारी हो या प्राईवेट प्रोपर्टी दुकान, घर या सडक पर मारा जाएगा, उस दौरान हर सदस्य को बॉडी कैमरा अनिवार्य रूप से आन रखना होगा।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक पंहुचाने के लिये जनता के लिये वट्सअप नंबर 9417891064 सार्वजनिक किया। साथ ही उन्होंने हैल्पलाईन नंबर 1064 तथा टोल फ्री नम्बर 18001802022 भी जारी किया। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी सीधा संदेश भेजा जा सकता है। किसी भी नागरिक द्वारा भ्रष्टाचार उजागर करती हुई कोई भी ऑडियो या विडियो क्लिप भेजी जाएगी तो उसकी भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ द्वारा तुरंत जांच की जाएगी। यदि शिकायत सही निकलती है तो शिकायतकर्ता को पुरस्कार और शिकायत निदान की जानकारी भी उसको मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजी जाएगी। एक साल में तीन सही शिकायतें प्रमाणित की जाती है तो उस शिकायतकर्ता को उसकी इच्छानुसार किसी सार्वजनिक समारोह में या उसके घर पर सम्मानित किया जायेगा। शिकायतकर्ता ईमेल  ेअइ/ीतलदपब.पद   पर भी सर्तकता ब्यूरो को भेज सकता है।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

पिछले पांच वर्षों ने भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने के लिये उठाये गये कदमों के बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर, 2014 में सुशासन दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम उन्होंने तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने लिये ई-स्टेंपिंग व ई-रजिस्ट्री की शुरूआत की थी। इसी प्रकार, उन्होंने भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) तथा लाईसेंस की शक्तियां भी 1 नंवबर, 2016 को निर्देशक नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के निदेशक को लौटा दी थी, जो पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री कार्यालय ने गैर-कानूनी रूप से ले रखी थी।इसी प्रकार, एक अन्य पहल, ग्रुप सी से हरियाणा सिविल सेवा के लिये रजिस्टर सी से नामित किये जाने वाले कर्मचारियों की है, जो मुख्यमंत्री की सिफारिशों से एचसीएस बनाये जाते थे। इस बार हमने सभी पात्र कर्मचारियों के लिये हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया और पहली बार एक साथ 17 कर्मचारी बिना मुख्यमंत्री के सिफारिश के एचसीएस बन पाये है।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से सरकारी कर्मचारियों से सीधा आईएएस बनने के लिये केंद्रीय लोक सेवा आयोग को प्रदेश की ओर से भेजे जाने वाले नामों के लिये भी देश में पहली बार हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से कर्मचारियों की लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा और मैरिट वाले उम्मीदवारों के नाम भेजे जायेंगे। उन्होंने कहा कि गीता के कर्म के सिद्धांत पर चल फल की चिंता मत कर इस श्लोक को उन्होंने अपने जीवन में अपनाया है और इसी पर वे कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती में साक्षात्कार खत्म करना यह इसका बड़ा उदहारण है। राजनैतिक लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई परंतु उन्होंने किसी की नहीं मानी केवल योग्यता व मैरिट के नियम को ही उन्होंने सर्वोपरि रखा। इसी प्रकार अध्यापक स्थानांतरण नीति भी एक भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम बन गई थी, उसको भी उन्होंने ऑन लाईन कर खत्म किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग हर उस पद के लिए जिसकी स्वीकृति संख्या 500 से अधिक है, वे 31 मार्च तक ऑनलाइन स्थानांतरण नीति बना लें।मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत तरीके से पैसा कमाना जब व्यक्ति की आदत बन जाता है तो उसे खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता में अगर आप सही कर रहे हो और आपकी जनता में साफ छवि बन जाती है। भ्रष्टाचार क्या है, कहां करते हैं, क्यों करते हैं, कब करते हैं, कैसे करते हैं और कब करते हैं, इन सब पहलूओं पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला। रिश्वत देने वाले का दोष कम होता है कभी-कभी उसकी मजबूरी हो सकती है या अज्ञानता भी एक कारण हो सकती है परंतु लेने वाले कर्मचारी को चैक करना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के इस वर्ष का वाक्यांश ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट’’ इस कड़ी में सही चरितार्थ होता है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से गरीब लोगों में असंतोष की भावना बढ़ती है और उनके विकास में बाधा आती है। पंडित दीन दयाल उपोध्याय का अंत्योदय का मूल मंत्र अर्थात अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण इसका हेतू है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावी लोग, जो या राजनैतिक या आर्थिक प्रभाव रखते हैं और भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उन पर प्रहार करना हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आर्थिक मंदी का भी एक कारण है। लाखों करोड़ों रुपये का गोलमाल करने वाली फर्जी सैल कंपनियों व फर्जी व्यवसायियों को पकड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में हरियाणा वर्ष 2014 में 14वें नंबर पर था तो आज देश में तीसरे स्थान पर है। इसके लिये सरकार की ओर से अधिकारियों की टीम को बधाई है। इसी टीम भावना से हमने भ्रष्टाचार के विरूद्ध भी लड़ाई लडनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उदहारण देते हुए बताया कि उन्होंने एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि जीवन में सबसे बड़ी चुनौती आपके समक्ष क्या है तो उन्होंने कहा था कि मेरे इर्द-गिर्द काम करने वाले साथियों की टीम में विश्वसनियता का अभाव। उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार खत्म करने की शुरूआत की है। थोड़े प्रयास और भी करने होंगे। भ्रष्टाचार का जो रोग ‘‘हम’’ में आ गया है, उससे ‘‘मैं’’ को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अच्छी शुरूआत भी आधा काम पूरा करना है। भौतिक सुख का आभाव तो भ्रष्टाचार से होता है परंतु इसके पीछे गरीब की कितनी पीड़ा व मजबूरी होती है, उसे हमें समझना होगा। उन्होंने कहा कि कानून बने है परंतु अच्छे लोग भी है। फिर भी हम भ्रष्टाचार रूपी केंसर की जकड़ में है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका तथा पत्रकारिता सभी को एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के विरूद्ध चैक लगाने होंगे और यह अधिकारी संविधान निर्माताओं ने हमारे संविधान में दिया है।

उन्होंने कहा कि 1950 के दशक में जब देश आजाद ही हुआ था तो उस समय रक्षा मंत्रालय ने जीप खरीद घौटाला के नाम से एक बहुत बड़ा सकैंडल हुआ था। इसी प्रकार फीफा फुटबाल वल्र्ड कप चयन समिति के 22 में 10 सदस्यों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम 1988 में संशोधन के बाद अब रिश्वत देने वाले पर भी अपराधिक मामला दर्ज होगा। आज भ्रष्टाचार कुलीनतंत्र (ऑलीगार्किक) हो गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस पर सभी प्रशासनिक सचिवों से आह्वान किया कि वे उनके इस संकल्प में एक टीम भावना से काम करें।

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. के.पी.सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम में अगस्त 2018 में संशोधन के बाद रिश्वत देने को भी अपराध माना गया है। सरकारी पद का दुप्रयोग भी अपराध की श्रेणी में है।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

जांच एजेंसी को लालच देना भी अपराध है। उन्होंने बताया कि रिश्वत देने वाला अगर सात दिन के अंदर अंदर जांच एजेंसी को बताता है कि उसने उक्त कार्यालय में उक्त अधिकारी व कर्मचारी को रिश्वत दी है तो वह अपराध की श्रेणी में शामिल नहीं है।हरियाणा राज्य प्रशासनिक सुधार के चेयरमैन प्रो. प्रमोद कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती केसनी आनंद अरोड़ा ने मुख्यमंत्री की ओर से उपस्थित सभी प्रशासनिक सचिवों व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के विरूद्ध लडने की शपथ दिलवाई- हम, भारत के लोक सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते है कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में इमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह प्रतिज्ञा भी करते है कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिये निर्बाध रूप से कार्य करेंगे। हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामुहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनायेंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कत्र्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन के खिलाफ अब तक के चलाये गये अभियान की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा एक साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस रैली में लगभग 150 स्कूली विद्यार्थी थे जो पंचकूला के विभिन्न प्रमुख चैराहों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संदेश लोगों तक पंहुचायेंगे।

सरकारी कर्मचारियों व दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2003 से घोषित 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उनमूलन दिवस पर आज पंचकूला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडने के लिये अभियान में शामिल होने के लिये लगाये गये शपथ पट्ट पर हस्ताक्षर भी किये।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के अलावा बड़ी संख्या में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस व राज्य सतर्कता ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 में ज़िला स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 में ज़िला स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया।

पंचकूला, 9 दिसंबर ( ) हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 में ज़िला स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया। इसमें व्यावसायिक शिक्षा के विषयों पर आधारित ज़िला स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें ज़िले के 28 विद्यालयों के 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला उपायुक्त मनिता मलिक ने किया। उप ज़िला शिक्षा अधिकारी निरुपमा कुश ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत की।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 में ज़िला स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त मनिता मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही सपना है कि देश का प्रत्येक बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करके आत्म निर्भर बने।

उप ज़िला शिक्षा अधिकारी निरुपमा कुश ने कहा कि शिक्षा विभाग चाहता है कि विद्यार्थी अपनी वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा पूर्ण तक व्यायसायिक तौर पर सक्षम बन जाएं , इसी उद्देश्य को किर्यान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नौंवी कक्षा से ही व्यायसायिक शिक्षा प्राम्भ की है।

इस बारे में ज़िला परियोजना अधिकारी व व्यावसायिक शिक्षा की ज़िला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुनीता नैन ने बताया कि ज़िला स्तर पर कौशल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में ज़िले में पढ़ाई जा रही 11 वोकेशनल स्किल्स से सम्बंधित मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें एनएसक्यूएफ के तहत पढ़ाये जा रहे विषयों जैसे ब्यूटी एंड वैलनेस, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, एनिमेशन, टूरिज़्म, बैंकिंग , आईटी इत्यादि के मॉडल विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए।

ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में आईटी व्यायसायिक विषय मे पहला स्थान राजकीय सार्थक समेकित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 12- ए ने, दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोरनी व तीसरा स्थान ऑटोमोबाइल व्यावसायिक विषय मे राजिकय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी का रहा।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हरियाणा कौशल विकास विभाग से भूमिका जोशी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के लविश व अनुज रहे।

अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 6 के प्रधानाचार्य रजनीश सचदेवा ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त मनिता मलिक,उप ज़िला शिक्षा अधिकारी निरुपमा कुश , ज़िला परियोजना अधिकारी सुनीता नैन व खंड शिक्षा अधिकारी अजित सिंह चुघ व 28 विद्यालयों से आए 170 विद्यार्थियों व उनके अध्यपको का अभिनन्दन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल बहुत ही शिक्षाप्रद व उनकेस्वयं के कौशल को दर्शाने वाले हैं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

सतलुज पब्लिक स्कूल सैक्टर 4 पंचकूला में न्यू समाज सेवा सोसायटी द्वारा वर्मा डेंटल अस्पताल मनीमाजरा के सहयोग से निःशुल्क दाँतों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

पंचकूला, 9 दिसंबर ( News 7 World ) : सतलुज पब्लिक स्कूल सैक्टर 4 पंचकूला में न्यू समाज सेवा सोसायटी द्वारा वर्मा डेंटल अस्पताल मनीमाजरा के  सहयोग से निःशुल्क दाँतों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मधुरिमा सराय ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सोसायटी की तरफ से पैट्रन इं. एस.के.जैन ने मुख्यातिथि की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि द्वारा सोसायटी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जाग्रति पैदा करने के लिए यह एक प्रशंसनीय कदम हैं।  उम्मीद की जाती हैं कि आने वाले समय में सोसायटी इसी तरह के सामाजिक कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए हुए डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेट किए।

इस दौरान डॉ आशीष वर्मा और डॉ मनु स्मृति ने बच्चों को दांतों की सुबह शाम नियमित रूप से सफाई करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि मुंह और दांतों से संबंधित बीमारियों से पुरे शरीर पर असर पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को छह माह में एक बार दंत चिकित्सक से अपने दांतों की जांच करानी चाहिए। यदि हमारे दांत ठीक है तो हम पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। 

सतलुज पब्लिक स्कूल सैक्टर 4 पंचकूला में न्यू समाज सेवा सोसायटी द्वारा वर्मा डेंटल अस्पताल मनीमाजरा के  सहयोग से निःशुल्क दाँतों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

सोसायटी के पैट्रन इं. एस.के.जैन ने बताया कि जंक फ़ूड खाने से बच्चों में दांतों के रोगों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है। दांतो की सफाई न होने के कारण दांतो में दर्द रहता है। किसी के दांतों में कीड़ा लगा हुआ है तो किसी के दांतो में कैविटी की समस्या है। इन सब समस्याओं को विस्तार से समझने के लिए व बच्चों को दांतों के रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए निशुल्क दंत जाँच शिविर लगाया गया है। 

सतलुज पब्लिक स्कूल सैक्टर 4 पंचकूला में न्यू समाज सेवा सोसायटी द्वारा वर्मा डेंटल अस्पताल मनीमाजरा के  सहयोग से निःशुल्क दाँतों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

सोसायटी के चैयरमेन पी.पी.वर्मा ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।  इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान सुखविंदर सिंह,  उपप्रधान सुमित मल्होत्रा, सचिव कमल कलसी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा आज पंचकूला के सैक्टर- 6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28 स्कूलों के बच्चों ने 11 वोकैश्नल स्किल प्रतियोगिताओं मे भाग लिया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा आज पंचकूला के सैक्टर- 6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28 स्कूलों के बच्चों ने 11 वोकैश्नल स्किल प्रतियोगिताओं मे भाग लिया।

पंचकूला, 9 दिसंबर- जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा आज पंचकूला के सैक्टर- 6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28 स्कूलों के बच्चों ने 11 वोकैश्नल स्किल प्रतियोगिताओं मे भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक रही। कार्यक्रम की विशेष विश्ष्टि अतिथि डीईईओ निरूपमा कुश थी। जिला कार्यक्रम समन्वयक  सुनिता नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में 170 बच्चों ने भाग लिया । सार्थक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हरियाणा दक्षता विकास विभाग से परमजीत जौशी, लोविश और अनुज ने बच्चों की निपुणता का आकंलन किया और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।  प्रतियोगिता करवाने मे नमिता खुल्लर ने विशेष भूमिका निभाई।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

उपायुक्त ने जिला में अवैध खनन को रोकने एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण की हिदायतों को लागू करवाने के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमैटी के अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय के सभागार में ली।

उपायुक्त ने जिला में अवैध खनन को रोकने एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण की हिदायतों को लागू करवाने के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमैटी के  अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय के सभागार में ली।

पंचकूला, 9 दिसम्बर- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिला में अवैध खनन को रोकने एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण की हिदायतों को लागू करवाने के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमैटी के अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय के सभागार में ली। बैठक में उपमण्डलाधीश पंचकूला, उपमण्डलाधीश कालका, सहायक पुलिस आयुक्त, पंचकूला/कालका, उप- आबकारी एवं कराधान आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला नगर एवं योजनाकार, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तहसीलदार पंचकूला,कालका, रायपुररानी, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर, मोरनी, बरवाला, रायपुररानी, वन मंडल अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, जिला खनन अधिकारी, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित विभागों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वयता से टीम बनाकर पंचकूला जिले के सभी क्षेत्रों में अवैध खनन को रोकने के लिये संयुक्त निरीक्षण करें। जिला वन अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र विशेषकर कालका क्षेत्र में अवैध खनन की आशंका वाले क्षेत्रों पर नजर रखें और सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से अवैध खनन करने वालों को विरूद्ध सख्त कार्रवाही करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी सात दिनों के अंदर रिर्पोट दें।

इस बैठक में एसडीएम सुशील कुमार, बीडीपीओ कुंवर दमन सिंह, तहसीलदार विरेन्द्र गिल, एसीपी पंचकूला ओमप्रकाश, तहसीलदार कालका आदि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

श्री शिव कुुमार जैन, चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने व्यापारियों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा व्यापारियों के लिए दो बीमा योजनाएं चलाई गई हैं।

पंचकूला, 9 दिसंबर- श्री शिव कुुमार जैन, चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने व्यापारियों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा व्यापारियों के लिए दो बीमा योजनाएं चलाई गई हैं । 1. मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना 2. मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजि दुर्घटना बीमा योजना । ये योजनाएं दिनांक 18 सितम्बर, 2019 से कार्यन्वित हैं ।

मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के तहत ऐसे व्यापारी जिनके माल का नुकसान हो जाये तो उस माल की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार यूनाईटड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी के माध्यम से राज्य के व्यापारियों को नुकसान की भरपाई करेगी। इस योजना में आग लगने, चोरी, बाढ़ या भूकम्प से होने वाले सामान एवं फर्नीचर के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 5 लाख से 25 लाख रूपये तक का बीमा कवरेज की सहायता दी जाएगी । जोकि लाभार्थी के सालाना टर्नओवर के आधार पर उन्हें बीमा कम्पनी द्वारा दिया जायेगा । इस योजना के शुरू होने से राज्य के लगभग 3.13 लाख व्यापारी जो जी0एस0टी0 पंजीकृत करदाता, जो समय पर अपनी रिर्टन भर रहे हैं वे व्यापारी इस योजना के लाभार्थी होंगे। राज्य के व्यापारियों को इस योजना के लिए कोई भी प्रीमियम भुगतान नहीं करना होगा।

श्री शिव कुुमार जैन, चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने व्यापारियों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा व्यापारियों के लिए दो बीमा योजनाएं चलाई गई हैं।

मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना में राज्य के पंजीकृत व्यापारियों को 5 लाख का बीमा अगर किसी परिस्थिति में लाभार्थी की किसी दुर्घटना के दौरान मृत्यु या 100 प्रतिशत विकलांगता या शरीर के 2 अंग या दोनों आंखें या 1 आंख, 1 अंग खराब हो जाता है तो बिल्कुल मुफ्त दिया जायेगा। हरियाणा राज्य के 3.86 लाख जी0एस0टी0 रजिस्ट्रर्ड व्यापारी इस योजना के लाभार्थी होंगे इस योजना के अंतर्गत कोई प्रीमियम व्यापारी को नहीं देना होगा।

किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति की स्थिति में दोनों स्कीमों से संबंधित किसी प्रकार का भी नुकसान 15 दिनों के अन्दर-अन्दर अपने नजदीकी यूनाईटड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी की शाखा में अपनी फर्म का नाम, पंजीकृत नम्बर एवं एफ0आई0आर0 दर्ज करवाकर उसकी नकल जमा करवायें या इसकी सूचना चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड को एस0सी0ओ0 नम्बर 209, प्रथम तल, सैक्टर-14, पंचकूला के ईमेल चेयरमैनएचटीडब्लयूबीऐटदीरेटजीमेलडाटकोम के माध्यम से भेजें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

पंचकूला, 8 दिसंबर- जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का समापन इंद्रधनुष आॅडिटोरियम सेक्टर-5 में विधिवत रूप से किया गया। समापन समारोह पर मुख्यतिथि हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता रहे। उन्होंने नारियल फोड़कर इंद्रधनुष आॅडिटोरियम सेक्टर-5 में शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा सेक्टर-4, 8, 9, 10 व 11 होती हुई वापिस इंद्रधनुष आॅडिटोरियम में खत्म हुई। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की झाकियां भी निकाली गई।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में गीता जयन्ती महोत्सव की महता एवं गीता सार के बारे में उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से गीता जयंती समारोह हरियाणा में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। भगवत गीता की शिक्षाएं न केवल आज प्रासंगिक हैं अपितु आने वाले लाखों सालों तक इसकी शिक्षाओं की प्रासंगिकता यथावत बनी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने भगवतगीता के उत्सव को पूरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पंचकूला जिला समेत हरियाणा के लोगों को आर्थिक, सामाजिक व धार्मिक लाभ भी होगा। उन्होंने कहा कि गीता सब धर्मो का सार है। गीता उपदेश ही नहीं उपचार भी है। इसके 18 अध्यायों में कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग का उल्लेख किया गया है। आत्मा परमात्मा के रहस्य को सुस्पष्ट किया गया है। मानव जीवन को मानवीय कल्याण का आधार बताया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि गीता की उत्पति हमारे राज्य हरियाणा कुरूक्षेत्र से हुई आज हमने गीता जयन्ती के पांच हजार एक सौ पचपन वंा जन्म दिन मनाया। उन्होंने कहा कि जीवन व जगत में ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान गीता में नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण कहते है कि कर्तव्य पथ पर बढ़ते हए एक अच्छा आदर्श बने। लोग संग्रह के भाव से कर्म करे, न कि अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए परहित, जनहित और लोकहित के लिए अपनी सोच को व्यापाक रखे। ऊंच नीच की दूरियां मिटाने, सामाजिक भाईचारें की भावना लाने और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के लिए लोक संग्रह शब्द का प्रयोग किया गया है। इसलिए गीता को अपने जीवन में अपनाये और इसका अध्ययन करें।
जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्स्व के समापन अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र, छात्राओं एवं हरियाणा के लोक कलाकारों की अगुवाई में अपनी कला व संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी और सारा माहौल आनंदमयी व गीतामयी हो गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गीता के कर्म सिद्धान्त को अपनाने का जनसंदेश दिया और लोगों में गीता के प्रति चेतना पैदा की।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

कार्यक्रम में तहसीलदार पंचकूला वीरेंद्र गिल, डिप्टी डीओ इंदु दहिया, कृष्ण कृपा परिवार के प्रमुख कृष्ण चुघ, संदीप चुघ, भजपा नेता शाम लाल बंसल के अलावा राकेश गुप्ता, बृज लाल, पर्मिन्द्र ढींगरा, माता मनसा देवी के सीईओ एमएस यादव ने शिरकत की। गीता जयंती महोत्सव में भाग ले रहे स्कूली बच्चों में संस्कृति माॅडल स्कूल ने प्रथम पुरस्कार, राजकीय विद्यालय सकेतड़ी ने द्वितीय व जैनेंद्र गुरूकुल स्कूल व सार्थक माॅडल स्कूल को तृतीय पुरस्कार की ट्रोफी से सम्मानित किया गया। गीता जयंती के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को मौमैंटो देकर सम्मानित किया। इस यात्रा में 251 महिलओं क्लश उठाकर सबसे आगे चल रही थी। उनके पीछे लगभग 15 झाँकियाँ के साथ कई स्कूलों की झाँकियाँ भी इस यात्रा की शोभा बढा रही थी ।

जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा कंट्रोल एरिया/अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

सूचना-जन संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा चण्डीगढ़, गीता जंयती की थीम पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रहा है।

पंचकूला, 7 दिसंबर- निदेशक, सूचना-जन संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा चण्डीगढ़, गीता जंयती की थीम पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रहा है। सूचना-जन संपर्क एवं भाषा विभाग तथा संवाद सोसाइटी के कर्मचारियों और अधिकारियों को छोड़कर सभी प्रोफेशन फोटोग्राफर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है। सभी शीर्षक मुख्य थीम अंतराष्ट्रीय गीता जंयती 2019 कुरूक्षेत्र से जुड़े हुए होने चाहिए। एक विषय पर तीन से ज्यादा फोटो नहीं भेज सकते। फोटोग्राफस भेजने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर होगी। फोटोग्राफी के लिए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएगें। प्रतियोगिता में विजेता को प्रथम पुरस्कार 21000 रूपये 1 को, द्वितीय पुरस्कार के लिए 11000 रूपये 3 को, ततीृय पुरस्कार 5100 रूपये 5 को  और 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रूपये दिए जाएगें। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में खरीददारी करते लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, प्रदर्शिनया, मन्दिर, भीड़ का दृश्य, सांध्यकालीन दृश्य, सांध्यकालीन आरती, उगते हुए सूरज और डूबते हुए सूरज का दृश्य, कार्यक्रम के धार्मिक परिवेश के भावपूर्ण चित्र, अन्य कोई बेहतरीन दृश्य जो गीता जयंती महोत्सव से जुड़ा हो। 

सूचना-जन संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा चण्डीगढ़, गीता जंयती की थीम पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रहा है।

इसमें नियम एवं शर्ते  सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग तथा संवाद सोसाइटी के कर्मचारियों और अधिकारियों को छोड़कर सभी प्रोफेशनल फोटोग्राफर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है। परिवृष्टि ऊपर दिए गए विषयों पर ही आधारित होगी। एक प्रतिभागी एक विषय पर तीन से ज्यादा फोटोग्राफस नहीं भेजेंगे। प्रतिभागी अपनी फोटोग्राफस के ऊपर वाटर मार्क नहीं डालेगा यानि फोटोग्राफस के ऊपर कुछ नहीं लिखेगा। फोटोग्राफस की बैकसाईड पर भेेजने वाले प्रतिभागी का नाम, मोबाईल नं0ध् पता और विषय स्पष्ट लिखा जाए। इसके लिए केवल स्कैच पैन अथवा मार्कर का प्रयोग किया जाएं बाॅल पैन का नहीं। फोटोग्राफस भेजने की अन्तिम तारीख 12 दिसम्बर 2019 होगी। सभी परिवृष्टियां एक निर्धारित प्रोफाॅर्मा में भरकर सूचना, जन सम्पर्क एव भाषा विभाग हरियाणा एस.सी.ओ नं0 200-201, सैक्टर- 17सी, चण्डीगढ़ कार्यालय में 12-12-2019 को सांय 5 बजे तक भेजें। इसके बाद कोई भी परिवृष्टि मान्य नहीं होगी। प्रतियोगिता की नियम, शर्ते, प्रोफाॅर्मा का प्रारुप इत्यादि सभी दस्तावेज विभागीय वैबसाइट पीआरहरियाणाडाॅटजीओवीडाॅटइन से डाउनलोड किए जा सकते हैं। सभी फोटोग्राफस हाई रिसोलुशन में हो और नीचे उल्लेखित कैप्शन के साथ तकनीकी दृष्टि से सुदृढ़ होनी चाहिए। जो फोटो विभाग को जमा करवा दी जाएगी, वी सरकार की सम्पति मानी जाएगी और सरकार उन फोटोग्राफस को कहीं भी प्रयोग करने में स्वतन्त्र होगी। फोटो भेेजने वाले प्रतिभागियों का इस पर कोई अधिकार नहीं रहेगा। फोटो में फोकस कलर इत्यादि सही हो और वे उपरोक्त विषय पर आधारित हो। फोटो आॅरिजनल क्रिटीशन पर आधारित होनी चाहिए और कोई भी फोटो काॅपीराइटड नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी पर आयु और राष्ट्रीयता की कोई पाबन्दी नहीं है परन्तु विषय गीता जयंती सम्बधित होना चाहिए। सभी फोटोग्राफस पर प्रतिभागी के हस्ताक्षर होने चाहिए और फोटोग्राफस का साईज 12‘‘ एक्स 15‘‘ होना चाहिए। प्रतिभागी द्वारा फोटोग्राफस की सीडी जेपीजी फाईल मे भेजी जाए तथा इसके साथ-साथ यह फोटोग्राफस ई-मेल डीआईपीआरफिल्डएटदीरेटजीमेलडाॅटकोम पर भी भेजी जाएं। भेजे जाने वाली सभी फोटोग्राफस प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींची जाएं और इन फोटोग्राफस का पूर्व में प्रकाशन व प्रदर्शन न हुआ हों। प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रविष्टियां व्यक्तिगत ई-मेल से उपरोक्त ई-मेल पर भिजवाएं ( प्रत्येक फोटो जेपीजी/जेपीइजी र्फोमेट में अपलोड की जाए और इसका साइज 10 एमबी से ज्यादा ना हो। प्रतिभागियों द्वारा अपनी फोटोग्राफस हस्ताक्षरित एवं पूर्ण भरे रजिस्टेशन और डीकलेरशन फाॅर्म के साथ भेजी जाए। एक बार प्रविष्टियां मेल द्वारा भेजे जाने के बाद उसमें बदलाव/निरस्तीकरण/जोड़ना मान्य नहीं होगा। सूचना जन संम्पर्क एवं भाषा विभाग,हरियाणा के पास बिना किसी कारण अथवा स्पष्टीकरण के किसी भी प्रतिभागी की प्रविष्ट को अयोग्य और निकालने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। प्रविष्टियों में कोई भी व्यवसायिक सामग्री नहीं होनी चाहिए जो किसी भी उत्पाद या सेवा का बढ़ावा दें। बिना पूर्व सूचना के आवश्यकता पड़ने पर आयोजक के पास उपरोक्त प्रतियोगिता के पुरस्कार में परिवर्तन और नियमों में संशोधन करने का अधिकारी सुरक्षित रहेगा। फोटोग्राफस का चयन कमेटी के द्वारा किया जाएगा उनका निर्णय अंतिम निर्णय होगा। यह प्रक्रिया गोपनीय रहेगीं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!