पंचकूला।- श्री शिव कांवड़ महासंघ चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से नववर्ष के पहले दिन श्रीमाता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्रीमाता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव ने किया। ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने यादव का स्वागत किया और नये साल की शुभकामनाएं दी। राकेश संगर ने बताया कि नये साल के पहले दिन रक्तदान शिविर की शुरुआत मां के दरबार से करते हैं। गत वर्ष 11 हजार यूनिट से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। वर्ष 2020 में 15 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। आज के शिविर में मां के दर पर माथा टेकने वालों ने बढ़चढ़ खूनदान किया। 138 यूनिट पीजीआई के डाक्टरों ने रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर महामाई मनसा देवी चेरीटेबल भंडारा कमेटी, जिला रैडक्रॉस सोसायटी ने भी सहयोग किया। वहीं ट्रस्ट की ओर सेक्टर 5 में सांई संध्या के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, अंगदान जागरुकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रैडक्रॉस की सचिव सविता अग्रवाल, रमेश कुमार, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, देवेंद्र जिंदल, राजकुमारी, दिव्या गुप्ता, भारत भूषण, गुलशन कुमार, अश्विनी कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, दीपक शर्मा भी उपस्थित थे। राकेश संगर ने बताया कि वर्ष 2019 में 171 कैंप आयोजित किये गये, जिसमेें 11 हजार 404 यूनिट रक्त किये गये।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2020-01-02 17:36:112020-01-02 17:37:12श्रीमाता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
पंचकूला,31 दिसम्बरउपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जा सकता है। उपायुक्त आज यहा लघु सचिवालय के समिति कक्ष में ‘ मीट द प्रैस ‘ कार्यक्रम में छायाकारों व पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मीडिया और प्रशासन के टीम भावना से कार्य करने से जनता की समस्याओ का हल जल्दी होता है। लोकतंत्र के चैथे स्तंभ की निगरानी से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है। लोगो को समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने का अवसर प्राप्त होता है और साथ ही समाचार पत्र प्रशासन के लिए दर्पण का भी कार्य करते है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से इस जिले की 6.50 लाख जनता की समस्याओं, जरूरतों और संवेदनाओं का पता चलता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पंचकूला जिले की प्रगति और क्षेत्र की समस्याओ के समाधान के लिए प्रशासन मीडिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देने दिशा से 46 नोडल अधिकारियों की नियुक्ती की है। ये अधिकारी गांवो की समस्याओं का अध्यन कर उनकी रिर्पोट उपायुक्त व संबधीत अधिकारी को सोंपेगे व उस पर होने वाले कार्य के ऊपर नियंत्रण निगरानी बनाए रखेगे। निश्चित अवधि कार्य खत्म करने की जिम्मेवारी इन्हीं नोडल अधिकारियों की रहेगी। हमारे मीडिया के साथी विकास की इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशासन को अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से अवारा कुत्तों समेत अन्य जानवरों पर नियंत्रण करने, सोलिड वेस्ट मेंनेजमैंट, पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की अन्य अनुशंसाओं को लागू करने, रोजगार के नए अवसरों को उपल्बध करवाने के कार्यक्रम प्राथमिकता पर रहेगें। उन्होने कहा कि रोेजगार के लिए हर तिमाही पर जाॅब फेयर आयोजित किए जाएगे जिसमें राज्य से बाहर की कम्पनियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस माह आयोजित किए गए जाॅब फेयर में 25 युवाओं को नियुक्ती पत्र मिले इसके दायरे को और अधिक विस्तृत किया जाएगा। मोरनी-पिंजौर क्षेत्र के गांवों में रोजगार के लिए स्वयं सहायता समूहों ने ग्रामीण आजीविका क्षेत्र में रोेजगार के नए आयाम उत्पन्न किए है। जिले में 1003 स्वय सहायता समूह कार्य कर रहे है। इन्हें और अधिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा इनका दायरा भी बढ़ाया जाएगा। हमारा उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगारी को समाप्त करना तथा उन्हें उनके ही गांव में रोजगार प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विसेज को सूचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से बेहतर बनाया गया है नव वर्ष में इन काॅमन सर्विस सेंटर की संख्या ओर अधिक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिंजौर व कालका के एतिहासिक स्थलों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। बावड़ियों का पूनरोद्धार किया जाएगा। गांवो मे मछली पालन के द्वारा जोहड़ों को नया रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालका में काली माता मंदिर क्षेत्र में पार्किग की समस्याओं के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन के लिए निविदाऐं आमत्रित की जा रही है। चण्डीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 28 कि.मी. के स्ट्रैच का पथ रेलवे द्वारा परिवर्तित किए जाने से इसमें समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध मांईनिग को रोकने के लिए लगातार छापेमारी तथा इसमें शामिल वाहनों पर शोरूम कीमत की 50 प्रतिशत पेंनेल्टी लगाने से अवैध मांइनिग की रोकथाम में काफी सुधार आया है। कार्यक्रम में अवैध हुक्का बारांे को बंद करने के सवाल पर चर्चा करते हुए पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने कहा कि हुक्का बारों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इसके लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही हैं। इस मामले में 3 एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि हुक्का बारों पर पुरी तरह से नियंत्रण करने के लिए एसडीएम, एसीपी, फुड आॅफिसर, ड्रग कंन्ट्रोलर की समिति द्वारा छापेमारी की जा रही है और आगे भी कई जाती रहेगी।इस अवसर पर जिले के छायाकार, पत्रकार, अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, नगराधीश नवीन आहूजा, एसडीएम सुशील कुमार, डीआरओ रामफल कटारिया, डीडीपीओ दंमन सिंह उपस्थित थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-31 19:06:532019-12-31 19:06:56उपायुक्त आज यहा लघु सचिवालय के समिति कक्ष में ‘ मीट द प्रैस ‘ कार्यक्रम में छायाकारों व पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
पंचकूला,30 दिसम्बर- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताआंे की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य जनवरी माह में विभिन्न स्थानांे का दौरा करेंगे।
यह जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मंच के सदस्य, 03 जनवरी को यमुनानगर, 06 को पंचकूला, 09 को कुरुक्षेत्र, 10 को करनाल, 13 को अंबाला, 15 को रोहतक, 17 को कैथल, 20 को सोनीपत, 22 को पानीपत, 27 को सी.जी.आर.एफ. दफतर कुरुक्षेत्र और 31 जनवरी को झज्जर के अधीक्षण अभियंाताओं के कार्यालय में शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने केस की सुनवाई की सुविधा निकटतम स्थान पर उपलब्ध होगी।
मंच के सदस्य उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज़, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-30 18:52:302019-12-30 18:52:32उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताआंे की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य जनवरी माह में विभिन्न स्थानांे का दौरा करेंगे।
पंचकूला,30 दिसम्बर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2020 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 30 दिसम्बार 2019 के स्थान पर 10 फरवरी 2020 से आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचियो का मिलान कर रहे है। मतदाओ के सत्यापन का कार्य 30 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रकाशन 10 जनवरी 2020 से प्रारंभ हो जाएगा। इस बारे में दावे व आपत्तियां 12 मार्च 2020 तक की जा सकती है। इसके पचाहत 15, 16, 29 फरवरी व 1 मार्च 2020 को पढ़ने वाले शनिवार व रविवार को दावे व आपत्तियों के संबंध मे विषेश अभियान के अंतगत बीएलओ अपने- अपने मतदान केन्द्रों पर दावे व आपत्तियों पर कार्यवाही करेगें। 24 मार्च तक दावे व आपत्तियों के संबंध में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। 30 मार्च 2020 तक फाईंल मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-30 18:45:382019-12-30 18:45:411 जनवरी 2020 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया
Sabrang The Carnival by Vivekanand Chhatr Utthan Manch of St Vivekanand Millennium School, HMT Township, Pinjore. The first attempt of its own kind to n the region by any school.
Inauraged by Col and Mrs G S Kanwar, parents of Major Sandeep Sankhala, ASHOK Chakra receipant, highest award . They showed their happiness coming to such a one one best school, declared to launch Award on their son’s name for best student Rs 5000/- every year.
Prize distribution was done by Arjun Awardee, Mr Ramesh Guleria, DSP Kalka, very much inspired by the sanskara of students and very well organised Carnival.
Bazigars by NZCC, Snake charmer, Kadputli, Potter, National level artist performing on Canvas, Artist of Sanskar Bharti, etc
Stalls for the interest of all whether Spiritual seekers, social , youth, female, children, mouth tasters, institutional, etc
Inauguration of VCUM Raffle draw to take place on 39 Jan20 , 32 ” LED smart TV, Redmi Mobile ,Hero 16 gear cycle, Microwave Oven, Gyser and 215 more Prizes.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-30 17:43:222019-12-30 18:21:03Sabrang The Carnival by Vivekanand Chhatr Utthan Manch of St Vivekanand Millennium School
पंचकूला,29 दिसम्बर– बढ़ती सर्दी के मध्यनजर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के मार्गदर्शन में सर्दी से बचाव हेतु श्रीमती मनीता मलिक अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला, श्रीमती सविता अग्रवाल सचिव , जिला रैड क्रॉस शाखा पंचकूला , रमेश चैधरी जिला प्रशिक्षण अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के द्वारा जरूरतमन्दों को रात के समय मनसा देवी के सिंह द्ववार से लेकर माता मनसा देवी मन्दिर, माजरी चैक, लेबर चैक सैक्टर- 16 पर बेसहारा एवं बेघरबार गरीब लोगों में गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बेसहारा एवं बेघरबार गरीब लोगों को सैक्टर 15 स्थित रेड क्रोस द्वारा संचालित रात्रि रैन बसेरा तथा नगरनिगम द्वारा विभिन्न संचालित रैन बसेरो में रात्रि व्यतीत करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जरूरत मन्दो एवं गरीब लोगो के लिए ठंड में आसरा प्रदान करना है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-29 16:28:552019-12-29 16:28:58बेसहारा एवं बेघरबार गरीब लोगों में गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए।
पंचकूला,29 दिसम्बर- उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र 01 के बीएलओ द्वारा घर- घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का 83 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। उन्होने बताया कि श्री श्याम लाल, जेबीटी राजकीय माध्यमिक स्कूल, भौरीया, श्री सुनील कुमार जेबीटी राजकीय माध्यमिक स्कूल, मोहल्लेंवाली, श्री सम्पूर्ण सिंह जेबीटी राजकीय माध्यमिक स्कूल, प्रेमपुरा, श्री शमशेर सिंह राजकीय माध्यमिक स्कूल, जबरोट, श्री विरेन्द्र कुमार, सस्कृंत अध्यापक, जेबीटी गुरूकुल स्कूल, बिटना, श्रीमति सुमन,आगनवाड़ी वर्कर, रज्जीपुर, श्रीमति अंजु बाला, आशा वर्कर पीएचसी कालका, डिम्पल आशा वर्कर, पीएचसी पिंजौर, सुरजीत कौर आशा वर्कर, पीएचसी पिंजौर, ममता आशा वर्कर पीएचसी पिंजौर, नीलम आशा वर्कर पीएचसी पिंजौर आदि कर्मचारियों ने अभी तक अपना मतदाता सत्यापन का कार्य पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी व संबंधित सुपरवाईजरो को इन कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-29 16:17:592019-12-29 16:18:02बीएलओ द्वारा घर- घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का 83 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है।
पंचकूला,29 दिसम्बर- उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2020 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 30 दिसम्बार 2019 के स्थान पर 10 फरवरी 2020 से आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचियो का मिलान कर रहे है। मतदाओ के सत्यापन का कार्य 30 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रकाशन 10 जनवरी 2020 से प्रारंभ हो जाएगा। इस बारे में दावे व आपत्तियां 12 मार्च 2020 तक की जा सकती है। इसके पचाहत 15,16,29 फरवरी व 1 मार्च 2020 को पढ़ने वाले शनिवार व रविवार को दावे व आपत्तियों के संबंध मे विषेश अभियान के अंतगत बीएलओ अपने- अपने मतदान केन्द्रों पर दावे व आपत्तियों पर कार्यवाही करेगें। 24 मार्च तक दावे व आपत्तियों के संबंध में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। 30 मार्च 2020 तक फाईंल मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-29 16:09:412019-12-29 16:09:45फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया
पंचकूला, 28 दिसंबर ( ): बच्चों में सुनने की समस्या तथा कॉकलियर इंप्लांट के बारे जागरूकता फैलाने के लिए पारस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डाक्टरों की एक टीम ने आज मीडिया को संबोधन किया। इस अवसर पर पारस अस्पताल पंचकूला से सीनियर सलाहकार तथा ईएनटी विभाग के प्रमुख डा. संजय खन्ना तथा असिस्टेंट कंस्लटेंट डा. लोकेश मित्तल मौजूद थे।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधन करते हुए खन्ना ने कहा कि आज भारत में 22.60 करोड़ सुनने में असमर्थ हैं तथा ऐसे व्यक्तियों में से सिर्फ 15000 व्यक्तियों को दोबारा सुनने की समर्था देने के लिए कॉकलियर इंप्लांट लाया गया है। मूक-बधिर का मतलब है जब किसी व्यक्ति को सुनना बंद हो जाता है। सुनने से असमर्थ होने का मतलब है कि किसी व्यक्ति को 40 डेसीबल से अधिक सुनने की समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयू.एच.ओ.) के अनुसार पूरी दुनिया में 46.6 करोड़ लोगों को मूक-बधिर की समस्या है, जिसमें से 26.6 करोड़ भारतीय हैं तथा 3.4 करोड़ बच्चे हैं। बालपन में होने वाली सुनने की समस्या के मामलों में 60 प्रतिशत मामले ऐसे होते हैं, जिनसे बचा जा सकता है। सुनने की समस्या के कारण अणुवंशिव, गर्भधारण के दौरान पैदा हुई समस्याओं, कानों में इन्फेक्शन होना, कुछ दवाईयां, शोर का प्रभाव तथा उम्र बढऩा हो सकता है। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2050 तक 900 मिलियन लोगों को या हर 10 व्यक्तियों में से एक को मूक-बधिर की समस्या होगी। हालांकि भारत अभी ही इस हालात में पहुंच चुका है। मूक-बधिर की समस्या से पीडि़त ज्यादातर लोग कम तथा मध्य आमदन वाले देशों के निवासी हैं। 65 वर्ष की उम्र से ज्यादा के लोगों में एक तिहाई व्यक्तियों को मूक-बधिर की समस्या है तथा इस उम्र के लोग ज्यादातर दक्षिणी एशिया, एशिया प्रांत क्षेत्र तथा अफ्रीका में रहते हैं।
डब्लयू.एच.ओ. ‘ऊंचा सुननेÓ वाली श्रेण में ऐसे लोगों को शामिल करता है, जिनमें सुनने की समस्या थोड़ी से बहुत ज्यादा है। इस तरह के लोग सुनने यंत्र, कॉकलियर इंम्प्लांट तथा ऐसे अन्य उपकरणों से लाभ ले सकते हैं। हालांकि बच्चों तथा बालिगों सहित ऐसे मरीज हैं, जिनको बिल्कुल ही सुनाई देता, उनका इलाज सिर्फ कॉकलियर इंम्पलांट सजर्री ही है।
इस बात पर डा. संजय खन्ना, जिन्होंने पंचकूला में पहली कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी को चार वर्षीय बच्चे पर अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि कॉकलियर इंप्लांट उन बच्चों के लिए बेहतरीन सर्जरी है, जिनको बिल्कुल सुनाई नहीं देता (सुनने की समस्या 90 डेसीबल से ज्यादा है)। जितनी जल्द यह उपकरण बच्चे को लगा दिया जाएगा, उतनी ही जल्द वह सुनना तथा बोलना शुरू कर देगा। डा. संजय खन्ना को कॉकलियर इंम्पलांट सजर्री तथा स्लीप एपनिया सर्जरी करने का काफी अनुभव प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि 3-4 घंटों के आप्रेशन में मरीज के अंदरूनी कांन में इंप्लांट लगाया जाता है। इस इंप्लांट के बाद बच्चे को कम से कम दो वर्षों के लिए बोलने की सिखलाई (स्पीच थैरेपी) लेनी पड़ती है। इस प्रक्रिया से मूक-बधिर बच्चे भी सुनने तथा बोल सकते हैं। यह पता करने के लिए कि कोई बच्चा सुन तथा बोल सकता है, उसका जल्द से जल्द टेस्ट करवाना चाहिए। ओ.ए.ई नामक प्राथमिक सुनने का टेस्ट यह पता करने के लिए किया जाता है कि कोई बच्चा भविष्य में बोल या सुन सकता है या नहीं या फिर किसी बच्चे को सुनने की समस्या है या नहीं। यह टैस्ट जन्म से दूसरे दिन किया जा सकता है। अमरीका, यूरोप तथा आस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में बड़ी गिनती में इंप्लांट किए जा रहे हैं, क्योंकि बड़ी उम्र के लोग सुनने यंत्र लगाने के बाद भी सही तरीके के साथ लोगों की बातें सुनने के काबिल नहीं बन पाते।
डा. संजय खन्ना ने इस उपकरण के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कॉकलियर इंप्लांट एक इलैक्ट्रोनिक उपकरण है, जो कि अंदरूनी कान के खराब या काम नहीं कर रहे हिस्से से आवाज के संकेत दिमाग तक पहुंचाता है। इसके दो हिस्से होते हैं, पहला हिस्सा कान के आसपास स्थित हड्डी में सर्जरी करके लगाया जाता है, जिस पर इस रिसीवर लगा होता है, जो दिमाग को आवाज के संकेत इलेक्ट्रोनिक तरंगों के रूप में तबदील करके भेजता है। दूसरा हिस्सा बाहरी उपकरण होता है, जो माइक्रोफोन या रिसीवर, स्पीच प्रोसेसर तथा एक एंटीना को मिलाकर बना होता है। यह हिस्सा आवाज को प्राप्त करके बिजली संकेतों में तबदील करता है तथा इसको कॉकलियर इंप्लांट के अंदरूनी हिस्से तक भेजता है।
डा. संजय खन्ना ने कहा कि हरियाणा में 115000 से ज्यादा लोगों को किसी न किसी तरह की सुनने की समस्या है तथा यह गिनती बढ़ती जा रही है। सुनने की समस्रूा से पीडि़त बच्चों की पहचान करके उनका इलाज करने की उम्र गुजर जाने के मामले कम करने के लिए यूनिवर्सल न्यूबार्न हियरिंग स्क्रीनिंग (यू.एन.एच.एस.) प्रोग्राम हरियाणा में जल्द से जल्द लागू किए जाने की जरूरत है। पारस अस्पताल, पंचकूला के अंदर बच्चों में मूक-बधिर की हर तरह समस्याओं को जल्द पहचानने तथा इलाज करने के लिए हर सुविधा मौजूद है।
इस अवसर पर पारस अस्पताल, पंचकूला के फैसिल्टी डायरेक्टर श्री आशीष चड्ढा ने कहा कि भारत में हर 1000 बच्चों में से चार बच्चों को ज्यादा सुनने की समस्या होती है, जिनमें से 100000 बच्चे हर वर्ष जन्म से ही सुनने की समस्याओं से पीडि़त होते हैं। के्रद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में बालिगों में मूक-बधिर होने की दर 7.6 प्रतिशत है तथा बच्चों में यह 2 प्रतिशत है। सुनाई न देना भारत में मूक-बधिर का दूसरा सबसे बड़ा कारण है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-28 17:59:422019-12-28 18:33:36पारस अस्पताल में की गई पंचकूला की पहली कॉकलियर इंम्पलांट सर्जरी
प्ंाचकूला, 27 दिसंबर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के विकास कार्यों में गति लाने व उन्हें जनता के अनुरूप बनाने के लिए पंचकूला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है। पंचकूला के सैक्टर-6 स्थित फील्ड हाॅस्टल में पत्रकारवार्ता के दौरान सूचित करते हुए उन्होेंने बताया कि इस समिति मंे भूतपूर्व आईएएस व आईपीएस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, शिक्षा,खेल से संबंधित अधिकारी, सामाजिक संस्थाओ के लोग , उद्योेगपति व मीडिया वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पंचकूला विकास सलाहकार समिति में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पंचकूला के विकास कार्यों के लिए 5 करोड रुपए की राशि दी गई है। उनके द्वारा गठित इस कमेटी का मकसद जनता की प्राथमिकताओं एवं आधुनिक जरूरतों के अनुसार का 21वीं सदी का डिजाइनर स्मार्ट शहर पंचकूला बनाने का है। उन्होंने कहा कि इस शहर में दुनिया के आधुनिकतम एवं विकसित शहरों की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इसे देश का बेहतरीन शहरों में शुमार करवाएंगे। इन समितियों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, कानून-व्यवस्था व स्वच्छता की उप-समितियां बनाई जाएंगी जिनमें पांच-पांच लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 33 लोगों की इस समिति में इन सभी से संबंधित विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष वे स्वयं होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विकास का मतलब लोगों के लिए, लोगों के द्वारा व लोगों की आवश्यकता के अनुसार होता हैै। इस समिति के द्वारा इन्हीं सिद्वांतों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला को सर्वश्रेष्ठ बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस शहर को न केवल भौतिक दृष्टि से समृद्व बनाया जाएगा अपितु कला व संस्कृति का भी केन्द्र बनाया जाएगा। वहीं खेलों की दृष्टि से भी खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें विभिन्न स्टेडियमों व खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रकार प्रशिक्षकों व कोचों की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देश एवं प्रदेश स्तर पर स्वर्ण , रजत व कांस्य पदक जीतने वाले पंचकूला जिले से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 4 फरवरी को खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 4 लाख की राशि के पुरस्कार दिए जाएंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-12-27 17:44:262019-12-27 17:44:30पंचकूला के विकास कार्यों में गति लाने व उन्हें जनता के अनुरूप बनाने के लिए पंचकूला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है।