Posts

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

*विश्व जल दिवस पर हरियाणा से शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी जल शक्ति अभियानः कैच द रेन-2025*

*केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से किया अभियान का शुभारंभ*

*हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री जल संचय योजना का भी हुआ शुभारंभ*

*जिला महेंद्रगढ़ के गांवों में जल संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन*

*फिरोजुपर झिरका के 52 गांवों व 5 ढाणियों में रैनीवेल आधारित परियोजनाओं का उ्दघाटन*

*पटौदी विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों व 9 ढाणियों में नहर आधारित परियोजनाओं का उद्घाटन*

For Detailed

पंचकूला, 22 मार्च – विश्व जल दिवस पर हरियाणा ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना जब जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में जिला पंचकूला से राष्ट्रव्यापी अभियान जल शक्ति अभियानः कैच द रेन-2025 की शुरुआत हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जल शक्ति अभियानः कैच द रेन-2025 का विविवत शुभारंभ किया। इसके अलावा, जल संरक्षण, जलापूर्ति योजनाओं व स्वच्छता अभियान के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भी उपस्थित रही।

जिला पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जल संरक्षण हेतु हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री जल संचय योजना का शुभारंभ किया। इसके अलावा, जल शक्ति अभियानः कैच द रेन-2025 के अंतर्गत जल-जंगल-जनः एक प्राकृतिक बंधन अभियान, जल संसाधन एट्लस- 2025, एकीकृत जल संसाधन कार्य योजना 2025-27, ऑनलाइन कैनाल वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम, बेहतरीन कार्य प्रणाली जेएसए-सीटीआर का भी शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जल शक्ति अभियानः कैच द रेन-2025 के तहत हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के गांव मंडोला, दुलोठ, बदोपुर, खेड़ी, धोखेड़ा में जल संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, जिला महेंद्रगढ़ के 400 कृत्रिम भू जल पुनर्भरण संरचनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

इसके अतिरिक्त, जिला यमुनानगर के गाँव देवधर व बेगमपुर, जिला कैथल के गाँव जुलानी खेडा, जिला भिवानी के गाँव पहाड़ी, जिला महेंद्रगढ़ के गाँव अकोली एवं गाँव मंद्लाना में सौर शक्ति एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया गया। साथ ही, फिरोजपुर झिरका के 52 गांवों व 5 ढाणियों में जल वितरण में बढ़ोतरी के लिए रैनीवेल आधारित परियोजनाओं तथा पटौदी विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों व 9 ढाणियों में जल बढ़ोतरी के लिए नहर आधारित परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पंचकूला में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 9 शेड्स, 103 सोखता गड्ढे तथा 21 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का भी उद्घाटन किया।

*जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जल योद्धाओं को किया गया सम्मानित*

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जल योद्धाओं को सम्मानित किया गया। प्रगतिशील किसान श्रेणी के तहत श्री राजकुमार मेहरा, कुरूक्षेत्र से प्राकृतिक खेती के लिए, श्री कुशाल नेहरा, गांव सुखपुरा, यमुनानगर से फसल विविधीकरण और श्री विकास चौधरी को तरावड़ी, करनाल से डीएसआर तकनीक के उपयोग के लिए सम्मानित किया गया।

इसी तरह जल संरक्षण में सर्वश्रेष्ठ सरपंच के लिए श्रीमती भारती, पखाल, फरीदाबाद को ड्रिप सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए, श्री रतनपाल सिंह, निरपुर राजपूत, नारनौल को तालाब के जीर्णोद्धार के लिए तथा श्री जसमेर सिंह, सुल्तानपुर, करनाल को वर्षा जल संचयन प्रणाली के लिए सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में अटल भूजल योजना के तहत बेस्ट भू-जल सहेली के लिए श्रीमती रचना रामधारी, ब्रिर्थे बिहारी, कैथल को, श्रीमती सुमन, बैरान भिवानी को तथा श्रीमती गुरप्रीत कौर, जगमलेरा सिरसा को सम्मानित किया गया।

इसी तरह, सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयं सहायता समूह श्रेणी के तहत श्रीमती पुष्पा, धौरंग, यमुनानगर, श्रीमती काजल शर्मा, मोरनी पंचकूला को जल भंडारण के लिए तथा श्रीमती सरिता देवी, नयी बस्ती नलवी, कुरूक्षेत्र को जल संरक्षण के बारे में जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, जल संरक्षण के लिए सर्वोत्तम ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियाँ श्रेणी के तहत, श्री लाभ सिंह संरपच, जंबा, कैथल को, श्री प्रवेश कुमार, चेयरमैन, कल्याणा कुरूक्षेत्र को तथा श्रीमती विक्रमजीत कौर, चैयरपर्सन  नीलोखेड़ी करनाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ के लिए श्री पंचराम, टपरियां पचंकूला को कुहल आधारित एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए, श्री सचिन वालिया, प्रताप नगर यमुनानगर को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली हेतु नहरी पानी को बढ़ावा देना के लिए तथा श्री जितेंद्र, फरपुर माईनर कुरूक्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली हेतु  नहरी पानी को बढ़ावा देना के लिए सम्मानित किया गया।

इसी तरह, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ के लिए श्रीमती सुभी केसरवानी, गुरूजल एनजीओ को भूजल पुनर्भरण और मीठे पानी की झीलों के जीर्णोद्धार को बढ़ावा देने तथा डॉ कृष्णा कुमारी आर्या, मिशन महेंद्रगढ अपना जल (एमएमएजे) को पीने के पानी की समस्या में सुधार लाने के लिए सम्मानित किया गया।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

कला के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश

पंचकूला, 22 मार्च।

For Detailed

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित जल शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक अनूठी मूर्तिकला एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री सी. आर. पाटिल,  तथा हरियाणा सरकार में जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह आयोजन विश्व जल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में और जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025 के शुभारंभ के अवसर पर किया गया, जिसका विषय है — “जल संचय, जनभागीदारी: जन जागरूकता की ओर”।

प्रदर्शनी में युवा चित्रकारों और मूर्तिकारों द्वारा बनाए गए प्रभावशाली कला कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इन रचनाओं के माध्यम से जल संरक्षण और जलवायु संकट की गंभीरता को दर्शाया गया है। इन कलाकृतियों में प्रकृति की उदारता, मानव की जिम्मेदारी, और जल उपभोग व संरक्षण के बीच के नाजुक संतुलन को उकेरा गया है।

चित्रों में कहीं मातृ पृथ्वी को आशा और प्रदूषण के जल में डूबी हुई दिखाया गया है, तो कहीं पत्थर की संरचना में समाहित जीवनदायिनी जल की बूंदों को दर्शाया गया है। हर एक कला कृति एक कहानी कहती है — समरसता की, क्षरण की, पुनरुत्थान की और सामूहिक प्रयास की।

प्रदर्शनी में “हाथों में वर्षा” नामक इंस्टॉलेशन, ये कलाकृतियाँ इस बात की गहरी याद दिलाती हैं कि जल केवल जीवन ही नहीं, बल्कि संस्कृति, भावना और निरंतरता का भी आधार है।

यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार और जल संसाधन विभाग, हरियाणा सरकार के सहयोग से आयोजित की गई। इस पहल का उद्देश्य कला और संस्कृति के माध्यम से जन संवाद, चिंतन और क्रियाशीलता को प्रोत्साहित करना है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जल संरक्षण एक जन आंदोलन बन चुका है। कैच द रेन जैसे अभियानों ने देशभर में जल के महत्व को लेकर नई सोच और जागरूकता को जन्म दिया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा बार-बार जल संरक्षण पर दिए गए संदेशों से प्रेरित होकर आज समाज के सभी वर्ग, विशेष रूप से युवा और महिलाएं, जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

युवा चित्रकारों और मूर्तिकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति जनमानस में जल संचय के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावशाली माध्यम है, और जनभागीदारी के बिना जल सुरक्षा का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।

इस प्रदर्शनी को हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से आए 10,000 से अधिक लोगों ने देखा, जो केवल आंकड़ों के माध्यम से नहीं बल्कि कला के माध्यम से विश्व जल दिवस का संदेश लेकर लौटे।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

हरियाणा पुलिस की “बी” टीम को प्रथम, असम राइफल की “ए” टीम को द्वितीय तथा पंजाब पुलिस की “बी” टीम को मिला तृतीय स्थान

पंचकूला, 22 मार्च-

For Detailed

आज के दिन हरियाणा पुलिस की “बी” टीम को प्रथम, असम राइफल की “ए” टीम को द्वितीय तथा पंजाब पुलिस की “बी” टीम को तृतीय स्थान मिला । 

43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट – 2024-25 का आज के दिन रहा इनके नाम।  

Tent Pegging (Team) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे हरियाणा पुलिस की “बी” टीम के अश्व मृगनैनी के साथ घुड़सवार ए.एस.आई. हरिकेश, अश्व पद्मिनी के साथ घुड़सवार हैड कांस्टेबल सुरेश, अश्व सुल्तान के साथ घुड़सवार एस.आई. प्रदीप तथा अश्व करिश्मा के साथ घुड़सवार ए.एस.आई. रणबीर, द्वितीय स्थान पर रहे असम राइफल की “ए” टीम के अश्व तजेस के साथ घुड़सवार दिनेश कारलेकर, अश्व सम्राट के साथ घुड़सवार संतोष कुमार दास, अश्व ग्लोरीअस के साथ घुड़सवार बी.आर. जेना तथा अश्व मोनार्क के साथ घुड़सवार हवलदार डब्लू. लम्माटी और तृतीय स्थान पर रहे पंजाब पुलिस की “बी” टीम के अश्व तूफान के साथ घुड़सवार ए.एस.आई. गुरदीप सिंह, अश्व आफताब के साथ घुड़सवार ए.एस.आई. मंजीत सिंह, अश्व डॉल्फ़िन के साथ घुड़सवार सीनियर कांस्टेबल रमन कुमार तथा अश्व सुल्तान के साथ घुड़सवार सीनियर कांस्टेबल करणदीप सिंह।

इस प्रतियोगिता में 4-4 घोड़ों व घुड़सवारों की टीम होती है तथा इसको दो राउंड में करवाया जाता है । पहले राउंड मे परेग की चोड़ाई 6 सेंटीमीटर की होती है तथा उसको भाले से उठाना होता है , जबकि दूसरे राउंड में परेग की चोड़ाई 4 सेंटीमीटर की होती है तथा इसको तलवार से उठाना होता । परेग की कुल लंबाई 30 सेंटीमीटर होती जो की 13 सेंटीमीटर जमीन के अंदर तथा 17 सेंटीमीटर जमीन के ऊपर होती है। इस प्रतियोगिता का दूसरा राउंड काफी मुसकिल होता है तथा इसी पर विजेता का चयन होता है। इस प्रतियोगिता में जैसे-जैसे इवेंट बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे इवेंट के साथ साथ घोड़ों के सामने आने वाली रुकावटों मे जटिलता तथा जंप की ऊंचाई बढ़ती चली जाती है।  घोड़े को सवार के मुताबिक काम करना होता है। 

प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में विजेताओं को आज के मुख्यातिथि ब्रिगेडियर जी.एस. गिल, उप महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू ने पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

जल शक्ति अभियान – कैच द रैन 2025” का शुभारंभ पंचकूला से होगा आज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का स्वागत

For Detailed

पंचकूला, 21 मार्च- उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि “जल शक्ति अभियान-कैच द रैन 2025” के छ्ठे संस्करण का राष्ट्र स्तरीय शुभारंभ पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से 22 मार्च 2025 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि होंगे, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह व सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा द्वारा पिछले 10 वर्षों में निरंतर किए जा रहे सफलतापूर्वक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को फिर से एक बड़े अभियान के आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी है।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व जिला चुनाव अधिकारियों के साथ हुई बैठक

उपायुक्त ने जल्द से जल्द सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलओ नियुक्त करने व सूची भेजने की करी अपील

For Detailed

पंचकूला, 21 मार्च उपायुक्त-एवं-जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में  मतदाता सूची को स्वच्छ व त्रुटिरहित तैयार करने के सम्बंध में जिला की सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व जिला चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी राजनैतिक दलों द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची को स्वच्छ तथा त्रुटिरहित तैयार करने हेतू जिले की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर सभी राजनैतिक दलों द्वारा बुथ लेवल एजेंन्टो (बी०एल०ए०) की नियुक्ति की जानी है। बुथ लेवल एजेंन्टों (बी०एल०ए०) की नियुक्ति करने का मुख्य उददेश्य मतदाता सूचियों को साफ सुथरा व त्रुटि रहित बनाया जाना है। उन्होने बताया कि बुथ लेवल एजेंन्ट को  सम्बंधित क्षेत्र की जानकारी रहती है कि कौन सा व्यक्ति 18 वर्ष पूरी कर चुका है और उसका वोट बना है या नहीं, किस व्यक्ति की मृत्यू हो चूकी है या फिर कौन स्थाई तौर पर स्थानंतरित हो चुका है, उसकेे बारे में जानकारी बीएलओ को देकर मतदाता सूची से नाम हटवा सकता है व नया वोट बनवा सकता है। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से जल्द से जल्द बीएलए नियुक्त करने की अपील की।

उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है वो जल्द से जल्द अपनी वोट बनवा लें ताकि अपने मताधिकार का उपयोग कार लोकतंत्र को मजबूत कर सकें। उन्होने बताया कि पहले नए वोट साल में एक बार बनते थे, लेकिन आज कोई भी व्यक्ति 18 वर्षं पूरे होने के बाद 1.01.2025, 1.04.2025, 1.07.2025, 1.10.2025 यानि की साल में जब भी उसके 18 वर्ष पूरें हों साल में चार बार अपनी आयु 18 वर्ष के होने के बाद नया वोट बनवा सकता है। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे और अपने अपने क्षेत्र में वोट बनवाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची को स्वच्छ व त्रुटिरहित तैयार किया जाना है। जिसके लिये सम्बंधित बूथ लेवल अधिकारियो (बी०एल०ओ०) की सहायता हेतू बी०एल०ए० का होना अनिवार्य है। इस सम्बंध में बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के सदस्यों से अनुरोध है कि आप जिले की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर आपके राजनैतिक दल से सम्बंधित बुथ लेवल एजेंन्टों (बी०एल०ए०) की नियुक्ति करने का कष्ट करें। जिला पंचकूला के अंतर्गत आने वाले 01-कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 225 मतदान केन्द्र तथा 02-पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 230 मतदान केन्द्र स्थापित हैं।

उन्होने बताया कि सभी राजनितिक दलों के प्रतिनिधी अपने-2 पार्टियों से सम्बन्धित बुथों पर बुथ लेवल एजेन्टों की नियुक्ति करते हुए नियुक्तियों के उपरान्त सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, पंचकूला या सम्बन्धित निर्वाचन पजीयन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर आईएनएलडी के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, बीजेपी से राजेंद्र नूनीवाल, जेजेपी से ओपी सिहाग, आम आदमी पार्टी से सुरेंद्र राठी, बीएसपी से रामस्वरूप, कांग्रेस पार्टी से रविंद्र रावल, सीपीआईएम से वेद प्रकाश,  बहुजन समाज पार्टी, जिला निर्वाचन कार्यालय से चुनाव कानूनगो कुलदीप सिंह, प्रवीण कुमार  उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

नशे के खिलाफ जंग, साइक्लोथॉन से जन-जन तक पहुंचेगा नशे के खिलाफ संदेश

साइक्लोथॉन जिलावासियों को नशा मुक्ति का देगी संदेश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त ने साइक्लोथॉन की तैयारियों के दिए दिशा-निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 21 मार्च नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकलने वाली साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) को लेकर तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं।

 हरियाणा के मुख्यमंत्री के आउटरिच कार्यक्रम के ओएसडी श्री पंकज नैन ने चंडीगढ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों से नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकलने वाली साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होने सभी उपायुक्तों से साइक्लोथॉन रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडने  की अपील की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साइक्लोथॉन की तैयारियों को प्रभावी ढंग से करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुँचाना है, और इसके लिए स्थानीय युवाओं, छात्रों, खिलाड़ियों, और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।
श्रीमती मोनिका गुप्ता ने बताया कि साइक्लोथॉन के रूट पर जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल हों, ताकि नशा मुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर फैले। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए व लोगों को यात्रा को लेकर जागरूक किया जाए ताकि यात्रा का उद्देश्य पूरा हो।

इस अवसर पर डीसीपी हिमाद्री कौशिक, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैक्टर 14, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैक्टर 1, जिला खेल अधिकारी नील कमल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट में आज चंडीगढ़ पुलिस को मिला प्रथम, पंजाब पुलिस को द्वितीय तथा राजस्थान पुलिस को तृतीय स्थान

For Detailed

पंचकूला, 21 मार्च– 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट – 2024-25 आज चंडीगढ़ पुलिस को प्रथम, पंजाब पुलिस को द्वितीय तथा राजस्थान पुलिस को तृतीय स्थान मिला। शो जंपिंग ओपन ग्रेड प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के अश्व वुड स्टॉक के साथ घुड़सवार कांस्टेबल रमन कुमार प्रथम स्थान पर रहे,  पंजाब पुलिस के अश्व मस्ताना के साथ घुड़सवार हैड कांस्टेबल गुरतेरा सिंह द्वितीय स्थान पर तथा राजस्थान पुलिस के अश्व जेन्नी के साथ घुड़सवार भगचंद बैरवा तृतीय स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता में जैसे-जैसे इवेंट बढ़ते जाते हैं वैसे- वैसे इवेंट के साथ साथ घोड़ों के सामने आने वाली रुकावटों मे जटिलता तथा जंप की ऊंचाई बढ़ती चली जाती है।  घोड़े को सवार के मुताबिक काम करना होता है। प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में आज के मुख्यातिथि श्री अशोक नेगी, पी.एम.जी., महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू  ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर ब्रिगेडियर जी. एस. गिल, उप महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू, श्री सुनील कांडपाल, सेनानी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 100 पात्र लाभार्थियों को पहली किस्त हुई जारी-उपायुक्त

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वीडियो कांॅफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर  दिए दिशा निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 20 मार्च उपायुक्त श्रीमती मोनिका गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आने वाले 100 पात्र लाभाथिर्यों को 45 लाख रूपये की किस्त जारी की और बाकि शेष 200 लाभार्थियों को जल्दी ही अगली किस्त जारी करने की उपायुक्त ने वीडियो कांॅफ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को जानकारी दी।  

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने चंडीगढ से वीडियो कांॅफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपायुक्तों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में बातचीत की और प्रदेश के सभी उपायुक्तों को दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि पात्र परिवार जिनकों योजना का अभी तक लाभ नही मिला है, वो पोर्टल पर पंजीकरण करके इस योजना का लाभ उठा सकतें है। उन्होने बताया कि 17 मार्च 2025 ये बुकिंग पोर्टल खुल गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, नगराधीश विश्वनाथ, डीडीपीओ विशाल पराशर तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

अतिरिक्त मुख्य सचिव, ने ‘जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025’ के छटे संस्करण का के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों की आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 20 मार्च- अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा श्री अनुराग अग्रवाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इमारत के कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025’ के छटे संस्करण का राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।  
उन्होंने बताया कि ‘जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025’ के छटे संस्करण का राष्ट्र स्तरीय शुभारम्भ हरियाणा के पंचकुला से किये जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के सहयोग से 22 मार्च, 2025 को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। इस राष्ट्र व्यापी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय जल शक्ति मत्री श्री सी आर पाटिल एवं श्री नायब सिंह सैनी, मुख्य मंत्री, हरियाणा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती श्रुति चैधरी, सिंचाई मंत्री हरियाणा की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जल शक्ति अभियान की शुरुआत 2019 में हुई थी। प्रधानमत्री ने कहा है कि जल जीवन का आधार है और हमारी प्राथमिकता जाम संरक्षण होनी चाहिए। जल शक्ति अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसका उद्देश्य वर्षा जल संचयन, तालाबों और जल निकायों का पुनर्जीवन मॉनसून के जल का पुनः उपयोग, तोक पिट का निर्माण, और विलुस नदी मागों का पुनर्जीवन जैसे महत्वपूर्ण प्रयासों पर केंद्रित है। हरियाणा जैसे राज्य में, जहाँ भूमिगत जल का स्तर लगातार गिर रहा है, जल शक्ति अभियान एक आवश्यक पहल है। हमारे कृषि क्षेत्र, उद्योग और जीवनशैली सभी जल पर निर्भर हैं, और जल संरक्षण हमारे अस्तित्व के लिए अत्यत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान- कैच द रैन 2025 का महत्वपूर्ण संदेश है.। जल संचय जन भागीदारीः जन जागरूकता की ओर एक मार्गदर्शक सिद्धांत बन गया है। साथ ही ‘नारी शक्ति से जल शक्ति, जो जल संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी और उनकी नेतृत्व क्षमता ने जल संरक्षण के प्रयासों को एक नई दिशा दी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा के द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु अलग अलग समितियों का गठन किया कर दिया गया है। प्रतिदिन समीक्षा बैठक का आयोजन कर प्रगति की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, अध्यक्ष, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा भी कार्यक्रम की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 मार्च, 2025 के कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए 11 कमेटियां गठित की गई है जो कार्यक्रम की हर व्यवस्था को बेहतर ढंग से कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगी।  
उन्होंने हरियाणा के सभी संबंधित अधिकारियों से ‘जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025’ को ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित कर जनअभियान बनाने की अपील की ताकि प्रदेश की जनता ज्यादा से ज्यादा जल संचय के संदेश के आगे बढ़े।
इस अवसर पर दिल्ली से जल शक्ति अभियान के निदेशक अशोक बाबू, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमांद्री कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, सिंचाई विभाग के तीनों चीफ इंजीनियर के साथ जिला की सारी टीम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए: डॉ अरविंद शर्मा

नगर निगम आयुक्त ने नवनिर्वाचित मेयर, प्रधान एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

For Detailed

पंचकूला, 20 मार्च- नगर निगम आयुक्त श्रीमती अपराजिता ने बताया कि हरियाणा राज्य की पालिकाओं के नवनिर्वाचित प्रधान एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च 2025 को सेक्टर-5 के इंद्रधनुष सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्यों की विभिन्न पालिकाओं के जनता द्वारा चुने गए मेयर प्रधान व अन्य सदस्यगण की शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर निगम के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त ने विभाग के अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई, एएसओ, चीफ सेनेटरी अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों सहित संबंधित कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन करने के संबंध में ड्यूटियां लगाई।

https://propertyliquid.com