Posts

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ का किया सम्मान- बंतो कटारिया

केंद्र सरकार महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए चला रही हैं हजारों कल्याणकारी योजनाएं

For Detailed

पंचकूला, 6 मार्च हरियाणा बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित है। हर साल इस दिन को एक थीम के साथ पूरे देश में मनाया जाता है।

श्रीमती कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि महिला दिवस को मनाने के पीछे 1908 में न्यूयॉर्क में 15000 महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया था। रैली करने वाली इन महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाए साथ ही उन्हें वेतन उनके काम के मुताबिक दिया जाए व साथ ही उन्हें वोट देने का अधिकार भी दिया जाए।
उन्होने बताया इस दिन को मनाने का मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना है,  साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरूक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं।
उन्होने बताया कि हम सभी महिलाओं के लिए गौरव की बात है कि भारत की वित्त मंत्री भी एक महिला है जिन्होंने इस बार देश को बहुत प्रगतिशील बजट दिया है।
उन्होने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश में आत्मनिर्भर अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए हजारों कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। हमारे देश की निर्भरता दूसरे देशों पर कम से कम हो इसके लिए ग्रामीण महिलाएं भी पीछे नहीं है वह कृषि, पशुपालन, सिलाई, कशीदाकारी आदि का व्यवसाय कर अपने परिवारों को समृद्ध बनाने के साथ-साथ रोजगार सृजन और वित्तीय आधार को मजबूत करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
 श्रीमती बंतो कटारिया के बताया कि वर्तमान में हरियाणा में महिलाओं के कल्याण की 39 योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें 31 हरियाणा की मनोहर लाल सरकार की ओर से और 8 केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है अब लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता घर के नजदीक कॉलेज बनाने से लड़कियों को शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं, और आई. टी.आई. में पढ़ने वाली लड़कियों को ₹500 प्रति माह वजीफा भी दिया जा रहा है।
बंतो कटारिया ने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में इस वर्ष बजट पेश करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा भी की है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धि के आधार पर दिया जाएगा।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

राष्ट्रीय लोक अदालत का 9 मार्च को होगा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजन

जिला न्यायालय तथा कालका स्थित उपमंडल स्तरीय न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बनाई जाएंगी 5 बेंच

चेक सम्बंधित मामले, पारिवारिक मसले, आपराधिक मामले, वाहन मोटर अधिनियम के चालान, फौजदारी व दीवानी मुकदमों की मौके पर ही सुनवाई

For Detailed

पंचकूला, 6 मार्च- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री राजेश कुमार ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिरोही के मार्गदर्शन में आगामी 9 मार्च 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिलावासियों की अलग अलग मामलों की सुनवाई के लिए 5 बेंच गठित की गई है। ये बेंच जिला न्यायालय पंचकूला व कालका स्थित उपमंडल स्तरीय न्यायालय में लगाई जाएंगी।
    जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए  5 बेंचों द्वारा अलग-अलग मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक मामलों, एमएसीटी केस के लिए, 138 ए आई एक्ट मामले, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना, चैक सम्बंधित केस, आपराधिक किस्म के केस, फौजदारी व दीवानी मुकदमों को सुना जाएगा। इसके लिए जिला न्यायालय परिसर में लिटिगेशन हॉल के सामने हेल्प डैस्क भी स्थापित किया जाएगा।

   जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव श्री यादव ने आमजन से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा अपने मामलों को लोक अदालत में रखें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बड़ी संख्या में लम्बित मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी व  आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती।

    सीजेएम ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन में माह में दो बार जेल लोक अदालत का आयोजन पहले एवं तीसरे बुधवार को किया जाता है। इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमें स्थाई लोक अदालत में लगाकार निपटाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्थाई लोक अदालत, जिला एडीआर सेंटर, पंचकूला में स्थापित है और किसी भी कार्य दिवस पर यहां मुकदमें लगा सकते है। अधिक जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 0172-2585566 पर संपर्क किया जा सकता है।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

2024-25 में जिला की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी छह हजार महिला सदस्य बनेंगी लखपति दीदी – श्री ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1500 महिलाएं सालाना कमा रही 1 लाख रूपये से अधिक की आय – श्री ज्ञानचंद गुप्ता

मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने शुरू की लखपति दीदी योजना – विधानसभा अध्यक्ष

For Detailed

पंचकूला, 6 मार्च – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी छह हजार महिला सदस्यों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1500 महिलाएं सालाना 1 लाख रूपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।

    श्री गुप्ता आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला के सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पश्चिमी बंगाल के बारासात से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और करनाल से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सम्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया।

   कार्यक्रम में जिला की पहली ड्रोन दीदी अम्बिका राणा ने ड्रोन उड़ाने का लाइव डैमो दिया। मोरनी निवासी अम्बिका राणा ने 15 दिनों तक गुरूग्राम के मानेसर में ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग ली है।

   श्री गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना शुरू की गई। ड्रोन दीदी की योजना को भी लागू किया हुआ है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि बहन-बेटियां सालभर में कम से कम एक लाख रूपये अवश्य कमाएं और अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर परिवार का पालन-पोषण करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें ड्रोन के लिए सरकार द्वारा ऋण मुहैया करवाए जाने की योजना है। जो समय पर लौटने से ब्याज नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा व खाद के छिड़काव के काम से महिलाएं अपनी आमदनी को बढ़ा सकती है। जब आमदनी शुरू होगी तो बहन-बेटियां खुद को गौरवांवित महसूस करेगी।

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा समाज में मां दुर्गा के रूप में महिला शक्ति की पूजा सदियों से की जा रही है। माताओं, बहनों को शक्ति का अवतार कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में  विशेष प्रयास करते हुए अनेक योजनाएं लागू की हैं।

     श्री गुप्ता ने कहा कि देश की 50 फीसदी आबादी महिलाओं की हैं। देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बेहतर उत्पादों का निर्माण और व्यंजन तैयार कर उनकी बिक्री से अच्छी आमदनी ले रही हैं। कोई खाद्य पदार्थों का निर्माण कर,  तो कोई सिलाई-कढ़ाई और खिलौने बनाने के कामों से आमदनी ले रही हैं। ऐसे महिलाओं को विदेश में अपने सामान की बिक्री के लिए सरकार द्वारा आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि विदेशों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने प्रोडक्ट को बेच सकें और अच्छी आय अर्जित कर सकें। इसके अलावा सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों के ब्रांड तैयार करने के लिए भी सहायता की जा रही है।
    इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान, मेयर कुलभूषण गोयल, एसडीएम गौरव चौहान, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनुराधा वर्मा, पार्षद हरेन्द्र मलिक, सुदेश बिडला के अलावा सोनू बिडला, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाए उपस्थित  रही।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायिका ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन को हजारों की संख्या में लोगों ने सुना

कार्यक्रम के दौरान ड्रोन दीदी का किया गया सफल संचालन

For Detailed

पंचकूला, 6 मार्च राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायिका श्रीमती लतिका शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्लाॅक पिंजौर के बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने का लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर नगर परिषद के चैयरमेन श्री कृष्ण लांबा, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप भी उपस्थित थे।

   श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि लखपति दीदी महासम्मेलन मे पश्चिमी बंगाल के बारासात से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और करनाल से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सम्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। लाईव प्रसारण को बीजेपी कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में आए हुए लोगों ने सुना।

   श्रीमती लतिका शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लखपति दीदी व ड्रोन दीदी योजना शुरू की गई। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि बहन-बेटियां सालभर में कम से कम एक लाख रूपये अवश्य कमाएं और अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर परिवार का पालन-पोषण करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी छह हजार महिला सदस्यों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होनेे कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें ड्रोन के लिए सरकार द्वारा ऋण मुहैया करवाए जाने की योजना है। जो समय पर लौटने से ब्याज नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा व खाद के छिड़काव के काम से महिलाएं अपनी आमदनी को बढ़ा सकती है। जब आमदनी शुरू होगी तो बहन-बेटियांे  का परिवार में सम्मान बढेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायिका श्रीमती लतिका शर्मा ने लखपति दीदीयों को  प्रोत्साहित किया और स्वयं सहायता समूह महिलाओं के द्वारा किए जाने वाले  कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन दीदी का भी सफल संचालन किया गया।

इस अवसर पर बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर, वाईस चैयरमेन आरके वर्मा, चैयरपर्सन पंचायत समिति प्रोमिला, पूनम कोहली, मंडल अध्यक्ष नवराता राम, तरसेम, बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य व स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद थे।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय में की जाएगी  

For Detailed

पंचकूला, 05 मार्च उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही कल, 6 मार्च  को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर-96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी।  

                 
                मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।
        सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

हरियाणा सरकार की वन टाईम सैटलमेंट योजना का लाभ लेने की व्यापारियों से करी अपील

योजना के तहत बकाया कर पर ब्याज व जुर्माना बिल्कुल माफ, और मूल कर पर 30 मार्च 2024 तक मिलेगी भारी रियायत -हनिश गुप्ता

For Detailed

पंचकूला, 5 मार्च- जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त बिक्रीकर श्री हनिश गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए वन टाईम सैटलमेंट योजना के माध्यम से 30 जून 2017 से पहले के बकाया करों पर ब्याज व जुर्माना माफ और मूल करो में भी रियायत देने का अवसर प्रदान किया है।
उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों का 2017 से पहले के कर बकाया है वो विभाग से सैटलमेंट कर एक मुश्त राशि का भुगतान कर सकते है। उन्होने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वन टाईम सैटलमेंट योजना के तहत बकाया कर पर ब्याज व जुर्माना बिल्कुल माफ व मूल कर पर भी भारी रियायत दी जा रही है।
 उन्होंने बताया कि जिले के व्यापारियों के लिए कर भुगतान करने का यह एक बेहतरीन मौका है। उन्होंने बताया कि यदि बकाया राशि 10 लाख रुपये से कम है तो उसका भुगतान 30 मार्च तक करना होगा और यदि 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये की राशि के बीच है तो इसका भुगतान दो किस्तों में किया जा सकता है। यदि 25 लाख रुपये से ज्यादा कर की राशि है तो इसका भुगतान तीन किस्तों में विभाग से सैटलमेंट के माध्यम से किया जा सकता है। पहले 90 दिनों में 40 प्रतिशत राशि, अगले 90 दिनों में 30 प्रतिशत राशि व अंतिम 90 दिनों में 30 प्रतिशत राशि का भुगतान आबकारी एवं कराधान विभाग कर को करना होगा।


उन्होंने बताया कि व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जिले में अभियान चलाए जा रहे है। जिले के व्यापारी कार्यालय में आकर आबकारी एवं कराधान अधिकारी श्री अरूण कुमार (हेल्प डेस्क)से किसी भी कार्य दिवस पर बिक्री कर विभाग में आकर इस योजा की जानकारी व लाभ उठा सकते है।
उन्होंने बताया कि जीएसटी से पहले सात प्रभावी कर अधिनियमों सें संबधित मामलों लिए ब्याज और दंड से छूट के साथ, करों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। उन्होने बताया कि बिना विवाद वाले मामलों में करदाताओं का देय राशि का 100 प्रतिशत बिना दंड व ब्याज क भुगतान करना होगा। 50 लाख रूप्ये से कम के विवादित करोे के लिए करदाताओं को बकाया राशि का 30 प्र्रतिशत भुगतान आवश्यक है।
श्री गुप्ता ने  बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित करों के लिए, करदाताओं का जुमार्ने ओर ब्याज से राहत के साथ 50 लाख रूप्ये से कम की राशि के लिए 60 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। कर दर अंतर के कारण बकाया राशि के लिए करदाताओं को को कुल देय राशि का केवल 30 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने बुढ़नपुर सेक्टर-16 और सेक्टर-15 में लगभग 82 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों की रिकारपेटिंग के कार्य का किया शुभारंभ

सड़क कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रयोग करने के दिए निर्देश

गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा बर्दाशत-ज्ञानचंद गुप्ता

सेक्टर-15 के रिहायसी इलाके में खुली सल्यूस वाॅल हाॅदी का लिया कड़ा संज्ञान, एक दिन में कवर करने के दिए निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 5 मार्च- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के लिए विकास परियोजनाओं की मुहिम को जारी रखते हुए आज बुढ़नपुर सेक्टर-16 और सेक्टर-15 में लगभग 82 लाख रुपये लागत से दो सड़कों की रिकारपेटिंग के कार्य का शुभारंभ किया।  

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल और नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता भी उपस्थित थे।

श्री गुप्ता ने जिन दो सड़को के रिकारपेटिंग कार्य का शुभारंभ किया, उसमें 47.12 लाख रुपये की लागत से गांव बुढ़नपुर से सेक्टर-16 और वार्ड नंबर 3 से 7 तक विभिन्न सड़को की मरम्मत तथा 34.51 लाख रुपये लागत से वार्ड नंबर-5 में 1455 से बूथ मार्केंट और 1028 से सामुदायिक केंद्र सेक्टर-15 तक की सड़के शामिल है। इन सड़को की रिकारपेटिंग व मरम्मत का कार्य आगामी तीन महीने में पूरा हो जाएगा।

श्री गुप्ता ने सड़क कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी सड़क कार्यों की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कार्य तय समयावधि में पूरा हो ताकि आमजन को विकास कार्यों का जल्द से जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने बुढनपुर में मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को गांव बुढनपुर में फुट ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने गांव बुढ़नपुर के सामने सेक्टर-15 के रिहायसी इलाके में खुली सल्यूस वॉल हाॅदी का कड़ा संज्ञान लेते हुए, उसे शीघ्रताशीघ्र कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुली हाॅदी दुर्घटना को न्योता दे रही है और राहगीरों को इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाही करने के निर्देश दिए। इस पर कार्यकारी अभियंता ने श्री गुप्ता को आश्वस्त किया कि कल तक हाॅदी को कवर कर दिया जाएगा। श्री गुप्ता ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदिरा काॅलोनी और राजीव काॅलोनी में शौचालयों को जल्द से जल्द खुलवाया जाए ताकि लोग इनका उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मरम्मत के बाद शौचालयों को अब तक आमजन के प्रयोग के लिए नहीं खोला गया है।

इस अवसर पर उप-नगर निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता रोहतास हुड्डा, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, सुरेश वर्मा, सुनित सिंगला, जय कौशिक, सुदेश बिडला, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संदीप यादव, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग के अलावा सोनू बिडला, राजेश, हरिंद्र, सतीश, सुशील, सूरज, सोनू, गोल्डी सिंह, विजय गुप्ता, मोनू, सुनील सरोहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

बालकों के साथ शिक्षकों को भी होना होगा लैंगिक अपराध के विरुद्ध जागरूक – निधि मलिक

For Detailed

पंचकूला, 5 मार्च- लैंगिक अपराध अधिनियम के तहत अपराध घटित होने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या विशेष किशोर पुलिस इकाई को दी जाना चाहिए। साथ ही पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण भी तत्काल करवाया जाना चाहिए। अधिनियम के तहत लैंगिक हमला, लैंगिक उत्पीड़न, अश्लील साहित्य या फिल्म दिखाना व पोर्नोग्राफी जैसे अपराध शामिल किए गए हैं।
   यह बात जिला बाल सरंक्षण यूनिट पंचकुला की कानून एवं परिविक्षा अधिकारी निधि मलिक ने गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल सेक्टर-15 में आयोजित कार्यशाला में कही। कार्यक्रम की शुरूआत प्रभारी प्राचार्या बलजिंदर कौर ने की। निधि मलिक  ने कहा कि बच्चों को यौन उत्पीड़न और शोषण से बचाने व कानूनी प्रावधानों को मजबूती प्रदान करने के लिए अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम तैयार किया गया है।
    उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं विद्यालय, छात्रावास, अस्पताल, हमारे आस पड़ोस या घर परिवार कहीं भी घटित हो सकती हैं। बच्चों को किसी तरह की मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना भी अपराध में शामिल है। इसलिए सभी को इस अधिनियम का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता लाने एवं किशोर पुलिस ईकाई के कार्यों एवं उद्देश्यों एवं कार्य प्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया की हर लैंगिक अपराध की अनिवार्य रिपोर्टिंग करना जरूरी है अन्यथा पता होने पर रिपोर्ट न करने पर सजा का प्रावधान है।
जागरूकता शिविर में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के निराश्रित, अनाथ और बेसहारा बच्चों की जानकारी प्राप्त होने पर बाल कल्याण समिति व जिला बाल संरक्षण इकाई पंचकुला को दूरभाष नंबर 0172-2582220 पर सूचना देनी चाहिए या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098  और 112  संपर्क करना चाहिए।  इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

भली भांति परिचित हूँ और उनके समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रेहता हूँ-श्री गुप्ता

For Detailed

पंचकूला, 4 मार्च- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज जिलावासियों को तोफहा देते हुए लगभग 6.68 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

 उन्होंने जहां गांव मट्टेवाली से टोका तक लगभग 1.77 करोड़ रुपये की लागत से और 95 लाख रुपये की लागत से एनएच-7 से गांव कामी तक 4.25 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढीकरण के कार्य का शुभारंभ किया वहीं उन्होनंे गांव कामी में  30 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप-2 का उद्घाटन किया। इसके अलावा श्री गुप्ता ने ओद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में रेलवे अंडर ब्रीज से रेलवे ओवर ब्रीज तक 2.22 करोड़ रुपये की लागत से और सीआईडी पार्क से रेलवे ओवर ब्रीज तक 1.44 करोड़ रुपये की लागत से आरएमसी रोड और स्टोरैम वाॅटर डरेनेज के कार्य का शुभारंभ किया।

गांव कामी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि गांव मट्टेवाली से टोका तक सड़क के सुदृढीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा और एनएच-7 से गांव कामी तक रोड के सुदृढीकरण का कार्य हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत यातायात और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा गांव कामी में नलकूप-2 का निर्माण किया गया है, इससे अब गांव में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि ओद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में रेलवे अंडर ब्रीज से रेलवे ओवर ब्रीज तक और सीआईडी पार्क से रेलवे ओवर ब्रीज तक आरएमसी रोड और स्टोरैम वाॅटर डरेनेज का कार्य नगर निगम द्वारा आगामी तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे यहां के लोगों को विशेष सुविधा होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होनंे कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग किया जाए।

श्री गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा में 21.71 करोड़ रुपये की लागत से 38.08 किलोमीटर लंबी 34 सड़कों के रिकारपेटिंग का कार्य शुरू हो चुका है जो आगामी 3 महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की सडकों के  लिए 25 करोड रूपये की राशि देेने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इन 34 सडकों का कार्य पूरा होने के उपरांत कोई ऐसी सडक शेष नही रहेगी जिसकी रिकारपेटिंग न हुई हो। राज्य सरकार द्वारा गांव में शहरों की तर्ज पर सभी मुलभूत सुविधांए उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि गांववासियों को शहरों पर निर्भर न रहना पडे। उन्होने कहा कि अकेले गांव कामी में ही सडकों के साथ साथ सामुदायिक केद्र, व्यायामशाला, शमशान घाट में शैड व चारदीवारी के निर्माण और पेयजल की व्यवस्था आदि कार्यो पर लगभग 7 करोड रूपये खर्च किए गए है।

उन्होने कहा कि एचएच-73  के बनने के बाद खंड बरवाला की तस्वीर और तकदीर बदली है। सभी गांवों के इस मुख्य राजमार्ग से जुडने से जंहा लोगों को सुविधा हुई हैं वही विकास के  नए मार्ग प्रशस्त हुए है। उन्होने कहा कि उपेक्षित पंचकूला आज विकसित पंचकूला बन गया है।  2014 से पूर्व पंचकूला से विकास एवं नौकरियों के मामले में भेदभाव किया गया, परंतु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक और सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से कार्य करते हुए पूरे प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया है। पिछले लगभग साढे नौ वर्षों में अकेले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 5500 करोड रूपये के विकास कार्य हुए।

श्री गुप्ता ने कहा कि वह पंचकूला के नागरिक होने के नाते पंचकूलावसियों की सभी समस्याओं से भली भांति परिचित है और उनका समाधान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है। उन्होने कहा कि लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए  बिजली, पानी, सडक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैैं। उन्होने कहा कि 2014 से पूर्व गांव में केवल 7 से 8 घंटे बिजली आती थी परंतु आज गांव के साथ साथ शहर और ढाणियों  में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। पंचकूला में पानी की कोई समस्या न हो इसके लिए 50 नए टयूबवैल लगाए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। सिविल अस्पताल सैक्टर- 6 में बैड क्षमता 100 से बढकर 500 हो गई है और यंहा सीटी स्कैन, कैथ लैब, डायलसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

इस अवसर पर नगर निगम महापैार श्री कुलभूषण गोयल, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, एसडीओ धमंेद्र, पाषर्द हरेंद्र मलिक, राजेश निषाद, सतबीर चौधरी, जजपा नेता ओपी सिहाग, केसी भारद्ववाज, जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, मंडल महामंत्री सुभाष शर्मा, बरवाला मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मार्केट कमेटी के पूर्व चैयरमेन अशोक शर्मा, कामी के संरपच चरणजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने जिलावासियों को तोफहा देते हुए लगभग 6.68 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

श्री गुप्ता ने ओद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में रेलवे अंडर ब्रीज से रेलवे ओवर ब्रीज तक और सीआईडी पार्क से रेलवे ओवर ब्रीज तक  आरएमसी रोड और स्टोरैम वाॅटर डरेनेज के कार्य का किया शुभारंभ

पंचकूला विधानसभा में 21.71 करोड़ रुपये की लागत से 38.08 किलोमीटर लंबी 34 सड़कों के रिकारपेटिंग का कार्य शुरू,  आगामी 3 महीने में होगा पूरा

पंचकूला का नागरिक होने के नाते पंचकूलावसियों की सभी समस्याओं सेउपायुक्त ने अनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

11 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अभियान के तहत की जाएगी जिलावासियों के खून की जांच – उपायुक्त

दाखिले के समय बच्चे के खून की मात्रा को फार्म में जरूर भरें – श्री सुशील सारवान

For Detailed

पंचकूला, 4 मार्च – उपायुक्त श्री सुशील सारवान की अध्यक्षता में आज 11 मार्च से 17 मार्च तक अनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने बैठक में संबन्धित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से इस अभियान को चलाएं और अभियान के दौरान संयुक्त रूप से स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा करें। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के हेल्थ कार्ड में एचबी के एक अलग कॉलम का प्रावधान किया जाना चाहिय ताकि कमी पाए जाने पर बच्चों को जरूरी इलाज मुहैया करवाया जा सके।
श्री सुशील सारवान ने कहा कि अनीमिया मुक्त हरियाणा का उद्देश्य अनीमिया के चक्र को तोड़ना है। इसके लिए शुरूआत में छह अलग-अलग आयु वर्ग को लक्षित किया गया है। इनमें छोटे बच्चे 6 महीने से 59 महीने तक, स्कूल जाने वाले 5 वर्ष से 9 वर्ष, किशोरों में 10 वर्ष से 19 वर्ष, महिलाआं में 20 वर्ष से 24 वर्ष और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।


उपायुक्त बताया कि 11 मार्च से 17 मार्च तक अनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान चलाकर जिला के हर वर्ग के लोगों के खून की जांच की जाएगी। इसके बाद एचबी के आधार पर ट्रीटमेंट दिया जाएगा ।  उन्होंने कहा कि अनीमिया को देखते हुए संतुलित आहार, नियमित आयरन की खुराक, कृमि नियंत्रण और जीवन शैली पर ध्यान देने की जरूरत है।
सिविल सर्जन डाॅ. मुक्ता कुमार ने बताया कि एनीमिया का मतलब है कि शरीर में खून की कमी होना। हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में खून की मात्रा बताता है। मनुष्य एनीमिया का शिकार तब होता है जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक हो जाती है। आमतौर पर लोग खून की कमी को हल्के में लेते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।
इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डाॅ. शिवानी, खण्ड शिक्षा अधिकारी रायपुर रानी सुमन चैधरी, पिंजोर सीमा रानी, बरवाला जोगिन्द्र सिंह और मोरनी अनूप सिंह, खण्ड मौलिक शिक्षा अधिकारी बरवाला रमेश बतरा, डब्ल्यूसीडीपीओ रायपुर रानी शशि, सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. राजेश समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com