सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के पाठ में हनुमान जी की शक्तियों का वर्णन किया गया है |
इस पाठ के माध्यम से ही हम हनुमान जी की आराधना करने के साथ-साथ उन्हें उनकी शक्तियों का भी स्मरण कराते है जिससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर हमें फलीभूत करते है |
सुबह का एक समय निश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर हनुमान चालीसा का पाठ करे |
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें.
– अपना मुंह पूर्व दिशा में या दक्षिण दिशा में रखकर लाल आसन पर बैठें.
– हनुमान जी की फोटो को पूर्व या दक्षिण दिशा में लाल वस्त्र बिछाकर रखें.
– गाय के घी या तिल के तेल का दिया जलाएं और एक लोटे में जल भरकर रखें और हनुमान जी के सामने 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
– गुड़ या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
– ऐसा लगातार 11 मंगलवार करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहाँ हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता हो, उस मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिन्दूर एक डिब्बी में घर ले आये अब डिब्बी में और सिन्दूर व थोडा चमेली का तेल मिलाकर रखे ले
रोजाना पूजा पर बैठते समय सबसे पहले हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस सिन्दूर से स्वयं को तिलक करे |
लाल या पीले वस्त्र धारण कर लाल ऊनी आसन बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठ जाये साथ में एक लौटे में जल और प्रसाद रूप में कुछ मीठा रखे |
अब चमेली के तेल का दीपक प्रज्वल्लित करे |
पानी के लौटे को हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख रखकर आदरपूर्वक उन्हें ग्रहण करने को कहे |
अब थोड़े मीठे को भोग स्वरुप उनकी प्रतिमा के आगे रखे
किसी भी घोर संकट से निकलने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी माना गया है | इसके अतिरिक्त मनोकामना पूर्ति हेतु व भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु भी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है |
दुर्गम काज जगत के जेते।सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा :पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 05:55:242019-03-11 05:55:26हनुमान चालीसा पाठ से होने वाले लाभ
बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
विनोद शर्मा ने कहा है कि उन्हें देशहित को देखते हुए यह फैसला लिया है.
क्योंकि कांग्रेस पार्टी आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रही है.
जो कभी देशहित से जुड़ा नहीं हो सकता है. उन्हें अब कांग्रेसी कहलाने में शर्म आती है. इसलिए पार्टी से पहले देश को मानते हुए उन्होंने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
विनोद शर्मा ने पद और पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार बालाकोट में हुए आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रही है.
जो की गलत है. इतना ही नहीं विनोद शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस बारे में चिट्ठी लिखी. जिसमें उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने की बात को गलत ठहराया था.
उन्होंने चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है.
उन्होंने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शर्मनाक बताया. और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया.
विनोद शर्मा ने कहा कि ऐसी ही कारणों से आज कांग्रेस की स्थिती बुरी हो रही है. लोग अब कांग्रेस को पाकिस्तानी एजेंट समझने लगे हैं.
विनोद शर्मा ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ हूं.
उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है. लेकिन देशहित को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है.
आपको बता दें कि कांग्रेस ने विनोद शर्मा को हाल ही में जम्बो कमिटी में प्रवक्ता नियुक्त किया था.
विनोद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को चिट्ठी लिखने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इससे मुझे काफी दुख भी महसूस हुआ.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यकर्ता भी चाहते थे कि पार्टी ऐसे बयान नहीं दे. उन्हें पहले भी चिट्ठी लिखी थी लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी इस बारे में बात की. वह खुलकर नहीं कहते हैं लेकिन वह भी चाहते थे कि पार्टी की ओर से इस तरह के बयान नहीं आए.
वहीं, उन्होंने आगे की राह को लेकर कहा कि मुझे जो भी पार्टी राष्ट्रहित से जुड़ा दिखेगा उससे मैं जुड़ जाऊंगा.
लेकिन ऐसा हो सकता है कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता की तरह भी रह सकता हूं. अभी किसी तरह का फैसला नहीं किया है.
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 17:18:232019-03-09 17:18:26विनोद शर्मा : कांग्रेसी कहलाने में शर्म आती है इसलिए पार्टी से पहले देश को मानते हुए इस्तीफा दे दिया
जिन लोगों के कर्म गलत होते हैं, उनके लिए शनि अशुभ हो जाता है।
शनि के अशुभ होने से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है, साथ ही घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शनिवार का कारक शनि है और विशेष रूप से इस दिन ऐसे कामों से बचना चाहिए, जिनसे कुंडली में शनि अशुभ हो सकता है।
हनुमान के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
अगर आप पर शनि की अशुभ दशा चल रही है तो मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं, गरीबों को परेशान करते हैं, शनि उनके जीवन में परेशानियां बढ़ा देता है।
शनिवार को घर में लोहा या लोहे से बनी चीज लेकर नहीं आना चाहिए। इस दिन लोहे की चीजों का दान करना चाहिए।
शनिदेव के लिए काले तिल का दान करें।
शनिवार को पीपल की पूजा करनी चाहिए।
पूजा के बाद सात परिक्रमा करें।
शनिवार को जूते-चप्पल का दान किसी गरीब को करेंगे तो शनि के दोष दूर हो सकते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 10:41:192019-03-09 10:41:21शनिवार का कारक शनि है, विशेष रूप से इस दिन ऐसे कामों से बचना चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा ने हाई लेवल की बैठक बुलाई।
शनिवार सुबह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक शुरू हुई।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के साथ हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन, हरियाणा लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र, लोकसभा सह प्रभारी विश्वास सारंग, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पूरा मंत्रिमंडल शिरकत कर रहा है।
बैठक में लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पहले ही कुछ प्रत्याशियों के नाम हाईकमान को भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
अलबत्ता मंथन के बाद ही भाजपा के टिकटार्थियों की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कई प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी पेश कर रह हैं।
रोहतक शहर के बाबा कपिल पुरी ने भी आज भाजपा की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, बाबा कपिल पुरी का शहर में आसपास क्षेत्र में काफी दबदबा है, इससे पहले बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालक नाथ के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही थी।
हालांकि बाबा बालक नाथ ने अलवर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
इसके अलावा पूर्व सेना अध्यक्ष दलबीर सुहाग, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, बहादुरगढ़ से विधायक रमेश कौशिक सहित 10 प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार किया गया है।
यह भी माना जा रहा है कि रोहतक लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा हेवी वेट नेता को चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साफ कर चुके हैं कि रोहतक लोकसभा सीट जीतना उनका प्रमुख लक्ष्य है, करीब 8 घंटे चलने वाली इस बैठक में भाजपा प्रत्याशियों के नामों को लेकर अंतिम स्वरूप दिया जाएगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 08:57:272019-03-09 08:57:29भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भाजपा की हाई लेवल की बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने के दिन रात प्रयास किये जा रहे है और ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये लेकिन उनकों शर्म नहीं आती है।
मोदी कानपुर के निरालानगर मैदान में अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कल जम्मू में हुये बम विस्फोट को आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि क्या यह सेना का अपमान नहीं है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है।
कुछ लोग यह काम जानबूझकर कर रहे है मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिये ये लोग जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है।
स्वार्थ की राजनीति के चलते मोदी विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे है उसका लाभ आतंकियो के सरपरस्त उठा रहे है।
प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले लखनऊ में सूखे मेवे बेचने वाले कश्मीरियों के साथ मारपीट का मुद्दा भी उठाया और उसे गलत बताया।
भारत में भी दम है यह लगता है या नहीं लगता है, हमारी सेना जो तय करे वह कर सकती है।
आप लोग खुश है आपका हौसला बुलंद है।
लेकिन बहुत दुखद है कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये, लेकिन उनको नहीं आती है।
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि पाकिस्तान को जो अच्छा लगे,पाकिस्तान को जो पसंद आयें ऐसी बाते हिन्दुस्तान में बैठे हुये लोग करे, क्या ऐसे लोगों को माफ कर सकते है?
क्या यह सेना का अपमान नही है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है।
कुछ लोग जो काम जानबूझकर कर रहे है।
मैं आजादी की जंग में अहम भूमिका अदा करने वाले इस कानपुर की धरती से आरोप लगा रहा हूं कि राजनीतिक स्वार्थ के लिये जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे है सरकार पर जिस प्रकार के गंदे आरोप लगा रहे है इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है।
आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है और पाकिस्तान आतंकवाद पर रंगे हाथों पकड़ा गया है पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है।
सारी दुनिया पाकिस्तान पर दबाव बना रही है, ऐसे समय हमारे लोगों के बयान हमारे ही देश में से कुछ लोगों के बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे है ।
क्या उनका ऐसा करना शोभा देता है? मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि मत भूलिये कि आपके बयानों को आधार बना रहा है।
पाकिस्तान आप ही के बयानों को दुनिया में बांट रहा है, दिखा रहा है और पूरे विश्व में भ्रम फैला रहा है और यह पाप आपके द्वारा हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि’ ऐसी स्थिति में हिन्दुस्तान के हम सब नागरिकों को सतर्क रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की पहले से ज्यादा जरूरत है।
देश में एकता का वातावरण बनाये रखना बहुत अहम है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 13:56:192019-03-08 13:56:22प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर दूनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के लिए खास डूडल (Google Doodle) बनाकर उन्हें समर्पित किया हैं।
गूगल ने खास तौर पर महिलाओं सशक्तीकरण और उनको सम्मान देनें के लिए ही इस डूडल को बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के डूडल को खास उद्देश्य सिर्फ महीला सशक्तीकरण को बढ़ाना है।
गूगल ने अपने खास डूडल में 14 स्लाइड्स को जोड़ा है, जिसमें 14 अलग भाषाओं में महिला सशक्तीकरण के कोट्स लिखे हैं।
गूगल के इस डूडल में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का कोट भी शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है कि यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्योंकि आप एक महिला हैं।
गूगल ने अपने डूडल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का ऑप्शन भी दिया है।
महिलाओं के सम्मान, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 04:04:472019-03-08 04:04:50Google ने महिलाओं के लिए खास Doodle बनाकर किया समर्पित – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019
7 मार्च 2019 को गूगल ने रूस के महान गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के 97वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है।
एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन ने महाशख्सियत की याद में डूडल बनाकर याद किया है।
गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया एक महान गणितज्ञ थे।
जिन्होंने डिफरेंशियल इक्वेशन्स और फ्लूड डायनैमिक्स के क्षेत्र में महान उपलब्धि हासिल की।
लेडीशेंजकिया का जन्म सोवियत यूनियन में हुआ जो अब रूस के कोलोग्रीव शहर है।
बता दें कि इस महान गणितज्ञ का जन्म 7 मार्च 1922 को सोबियत के कोलोग्रिव में हुआ।
उनके पिता गणित के शिक्षक थे।
लेडी शेंजकिया का जीवन संघर्षों से भरा रहा।
बचपन में ही उनकी शादी हो गई। उनका निधन 2004 में हुआ।
इन्होंने मौसम पूर्वानुमान, समुद्र विज्ञान, वायुगतिकी और हृदय विज्ञान के क्षेत्र के काफी महान योगदान दिया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 04:26:422019-03-07 04:26:45गूगल ने डूडल बनाकर रूस के महान गणितज्ञ ओल्गा लैडिजेनस्काया को किया याद
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से देश का मान-सम्मान विश्व में बड़े पैमाने पर बढ़ा है।
इसी का जीता जागता उदाहरण विश्व के सभी देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का साथ दिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में देश व प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य हुए हैं, जिनमें बिजली, पानी, स्वच्छ पेयजल, सड़कों का जाल, नए स्कूलों का निर्माण, नए महाविद्यालय की स्थापना सहित नए पुलों व फरीदाबाद से गुरूग्राम तक मेट्रो पहुंचाने के साथ-साथ विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
गुर्जर बुधवार को एनआईटी के वार्ड नंबर 8 में डिस्पेंसरी में बने दो कमरों, लाईब्रेरी, बी ब्लाक में नालियों, तीन ट्यूबवैलों, सी व डी ब्लाक में इंटरनलॉकिंग आदि करोड़ों के विकास कार्याे का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
गुर्जर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने शहर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं छोड़ा जो विकास के लिए तरस रहा हो।
उन्होंने कहा कि बदरपुर बार्डर से लेकर होडल, हथीन एवं पलवल के ग्रामीण हिस्सों में भी तमाम विकास कार्य करवाए ।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद ममता चौधरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव के लगभग सवा दो साल के कार्यकाल में वार्ड नंबर आठ की अगर सूरत बदली है तो वो केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आशीर्वाद से बदली है।
उन्होंने जब-जब विकास कार्यों के लिए जब मंत्री जी से मांग की है, उन्होंने विकास कार्याे को बढ़ावा देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है।
इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर चौधरी जिले सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश फागना, मण्डल अध्यक्ष कवीन्द्र चौधरी, भाजपा नेता मुकेश डागर, भाजपा नेता साहिल नम्बरदार, सुरेश चंद्र पाठक, अवतार सिंह,संजीव सोम मण्डल अध्यक्ष,भगवान सिंघ,सुदरसन,गीता शर्मा,मनीषा, झम्मन लाल, रोशन लाल, रमेश, सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 17:33:542019-03-06 17:33:56कृष्णपाल गुर्जर – आतंकवाद के खिलाफ विश्व के सभी देशों ने दिया भारत का साथ
केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने बुधवार को कहा कि लोग चाहते हैं कि आतंकवादियों को निशाना बनाने में भारत, इजराइल के अनुरूप व्यवहार करें लेकिन ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि वहां का विपक्ष भारत जैसा नहीं है और आपरेशन म्यूनिख जैसे कार्यो के संबंध में अपनी सेना पर सवाल नहीं उठाता, अपमानित नहीं करता।वी के सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में सरकार के आलोचकों पर निशाना साधा जिसमें विपक्षी नेता, छात्र नेता, कार्यकर्ता, मीडिया आदि शामिल हैं ।
उन्होंने भारत के भीतर एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का आह्वान करते हुए दावा किया कि अगर ऐसा नहीं होता है तो डकैत, लूटने को तैयार हैं ।
‘‘हिन्दुस्तान इजराइल क्यों नहीं बनता…’ शीर्षक से फेसबुक पोस्ट में वी के सिंह ने लिखा कि लोगों को आज प्रतिशोध चाहिए। बस मोदी टैंक लेकर घुसें, और सब पाकिस्तानियों को ख़त्म कर दें।
हम चाहते हैं, रातों रात इजराइल मोड में आ जायें। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी है, तो उन्हें पूरी अपेक्षा और विश्वास है कि बदला होगा, भीषण होगा, सौ गुना हाहाकारी होगा।
पर भारत, इजराइल नहीं बन सकता और ना ही बन पाएगा।
विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि छोटे से इजराइल पर आस पास के 10 देश हमला कर दें, पर तब भी वह छः दिन के अंदर उन्हें धूल चटा कर वापस उन्हीं के घर में बिठा देता है।
इजराइल में कोई सरकार चुने जाने के दो महीने के अंदर किसी गंभीर आरोपों में घिरे किसी नक्सली को क्लीन चिट नहीं देती ।
‘ पाकिस्तान में आतंकी शिविरों में वायु सेना के हमलों का सबूत मांगने वालों पर तंज कसते हुए सिंह ने कहा कि क्योंकि इजराइल जब ऑपेरशन म्यूनिख करता है तो वहां का विपक्ष सबूत मांग कर देश एवं सेना को अपमानित नहीं करता ।
क्योंकि इजराइल के कोई जाट, गुर्जर, मराठा वहां की किसी सार्वजनिक सम्पत्ति को नहीं जलाते।
वहां देश सर्वोपरि होता है, जाति या धर्म नहीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्योंकि वहां के नेता, सेनाध्यक्ष को कुत्ता, गुंडा नहीं कहते।
वहां करदाताओं के पैसों पर पढ़ने वाले शेहला रशीद या कन्हैया कुमार जैसे जोंक नहीं है ।
वहां के अभिनेता अपनी धरती पर जहां वो पैदा हुए हैं, जहां वो सफल हुए हैं, उस पर शर्मिंदा नहीं होते। असहिष्णुता का नाटक नहीं करते।
विपक्षी दलों पर परोक्ष तंज कसते हुए सिंह ने कहा कि वहां लोग नेतन्याहू या उसकी पार्टी का विरोध करते करते इजराइल विरोधी नहीं हो जाते।
यहाँ आपको सैकड़ो मिलेंगे जिनके मन में एक अजीब सी खुशी है कि बस इसी बहाने मोदी, भाजपा पर कीचड़ उछालेंगे, कि बहुत कूद रहे थे कि कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि क्योंकि वहां के नेता देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों के पीछे नहीं खड़े होते, और ना ही वहां की जनता किसी बात के लालच में आकर ऐसे नेताओं के पीछे खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि वहां का विपक्ष अपने धुर विरोधी ईरान में जाकर ये नहीं कहता कि आप नेतन्याहू को हटाने में हमारी मदद करो ।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 13:58:252019-03-06 13:58:27वीके सिंह : भारत, इजराइल नहीं हो सकता ? क्योंकि वहां विपक्ष सेना पर सवाल नहीं उठाता