*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार रहित शासन देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करी सराहना

मनोहर लाल ने थ्री-डी यानी दरबारी, दामाद और डीलर को किया खत्म- अमित शाह

कांग्रेस सरकार में हरियाणा को डीवैल्यूशन और ग्रांट इन ऐड के तहत 40,000 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि नरेंद्र मोदी ने इस राशि को बढ़ाकर 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये हरियाणा को दिये

हरियाणा का धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाड़ी ये तीनों देश की शान हैं- अमित शाह

हरियाणा कैरोसीन मुक्त व पढ़ी-लिखी पंचायतों वाला देश का पहला राज्य बना- केंद्रीय गृह मंत्री

For Detailed

सिरसा, 18 जून – भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सराहना करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का काम किया है। उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार थ्री-डी की सरकार थी। थ्री-डी यानी दरबारी, दामाद और डीलर। मनोहर लाल ने इन तीनों डी को समाप्त कर दिया है।  

श्री अमित शाह आज जिला सिरसा में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 9 साल पहले का भारत याद करिए,12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी ने किये थे। इन 9 साल में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से शासन उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय वर्ष 2004 से 2014 तक हरियाणा को डीवैल्यूशन और ग्रांट इन ऐड के कुल मिलाकर 40,000 करोड़ रुपये दिये थे। जबकि श्री नरेंद्र मोदी ने इस राशि को बढ़ाकर 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये हरियाणा को दिए हैं।  

श्री अमित शाह ने कहा कि श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों के कल्याण की बात करते हैं। 10 साल कांग्रेस की सरकार में जितना धान, गेहूं खरीदा गया उससे कहीं ज्यादा श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने खरीदा है। आज वर्ष 2014 से 2022 तक 260 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 385 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 47 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में गए है। हर वर्ष छह हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे किसानों के खाते में जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी 6 हजार रुपये किसानों के खातों में सीधे नहीं भेजे और न ही फसल विविधिकरण के लिए किसानों को जागरूक करने का काम किया। जबकि मनोहर सरकार किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना लेकर आई और किसानों को जागरूक कर फसल विविधिकरण को बढ़ावा दिया।

पहले मुख्यमंत्री सिर्फ रोहतक का होता था, जबकि मनोहर लाल पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं

श्री अमित शाह ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री सिर्फ रोहतक का होता था। रोहतक के अलावा किसी की चिंता नहीं करता था। लेकिन मनोहर लाल पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को श्री मनोहर लाल ने जमीनी स्तर तक पहुंचाया और पूरे हरियाणा का विकास करने का काम किया। हरियाणा का धाकड़ जवान, धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाड़ी ये तीनों देश की शान हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी हरियाणा आता हूं, इस बात को याद करता हूँ कि जब भी देश पर संकट आया तो पंजाब-हरियाणा की भूमि ने चट्टान बनकर देश के दुश्मनों के सीने छलनी कर दिए। मैं हरियाणा की वीरांगना माताओं को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने देश को अनेक बलिदानी बेटे दिए, जिन्होंने हंसते-हंसते भारत माता की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा खिलाडिय़ों की भूमि है। देश को जब भी मेडल मिलता है तो हर तीसरा खिलाड़ी हरियाणा से होता है। मनोहर सरकार ने पिछले साढ़े 8 सालों में खिलाडिय़ों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा कर रहे हैं। हरियाणावासियों ने दो बार लोकसभा की सभी की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालकर श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, इसके लिए वे हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते हैं।

पिछले 9 सालों में हरियाणा के विकास में नहीं छोड़ी कोई कमी, 2015 से 2022 तक राज्य की विकास दर 6 प्रतिशत से ज्यादा रही

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 9 सालों में हरियाणा देश का सबसे पहला कैरोसीन मुक्त राज्य बना। देश का सबसे पहला पढ़ी-लिखी पंचायतों वाला राज्य बना। हरियाणा की विकास दर वर्ष 2015 से 2022 तक 6 प्रतिशत से ज्यादा रही है। मोदी और मनोहर की डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक राज्य को 5.22 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ। 400 फॉरच्यून  कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में हैं। 50 प्रतिशत गाडिय़ां हरियाणा में बनती हैं। हमारी सरकार ने 1400 किलोमीटर नए नेशनल हाइवे बनाए। 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा में घोषित किए। 20,000 करोड़ रुपये से आर्थिक गलियारे की योजना बनाई। 12,150 करोड़ रुपये की लागत से सबसे बड़े गुरुग्राम पलवल नूहं जिलों से गुजऱने वाले एक्सप्रेस वे को बनाया। 11,000 करोड़ की लागत से खरखौदा में 10 लाख वाहन की क्षमता का प्लांट विस्तारीकरण का काम हुआ। उन्होंने कहा कि 20 लाख किसानों को हर साल 6000 रुपये मिल रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत 30 लाख घरों तक नल से जल पहुंचा है। 82 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 75,000 से ज्यादा घर बने हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय के सामने भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा। यह अभियान हरियाणा में भी शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि 5 मई, 2019 का दिन देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक था, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने का कार्य किया था।

सिरसा जिले में हुए विकास के अनेक कार्य

उन्होंने कहा कि सिरसा में बहुत कार्य किए गए हैं। 1513 करोड़ रुपये का किसानों को बीमा क्लेम दिया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 22 एकड़ भूमि पर 1000 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी। सिरसा फतेहाबाद मार्ग का निर्माण चल रहा है। कई नए पुल बन रहे हैं। सिरसा के तेजाखेड़ा आसाखेड़ा और चौटाला की जमीन पर मेगा फूड पार्क बन रहे हैं। सिरसा में एक नए जल उपचार संयंत्र का निर्माण हुआ है और सौर ऊर्जा केंद्र भी सिरसा में बन रहे हैं।

उन्होंने हरियाणा की जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर लोकसभा की 10 सीटें भाजपा की झोली में डालिए और देश को दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए वर्ष 2024 में श्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएं।

श्री अमित शाह जब जब हरियाणा की धरती पर आए, उन्होंने हमेशा ही हरियाणा के गौरव को बढ़ाया है- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का प्रदेश की लगभग पौने 3 करोड़ जनता की ओर से सिरसा की धरा पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की तरह श्री अमित शाह को भी लौह पुरुष कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जिस प्रकार के बड़े व मजबूत निर्णय लिए गए हैं, उनका देश कायल है।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जब-जब हरियाणा की धरती पर आए हैं, उन्होंने हमेशा ही हरियाणा के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में खेलो इंडिया का आयोजन हुआ था, तब श्री अमित शाह ने कहा था कि हरियाणा के खिलाड़ी धाकड़ हैं। इसी प्रकार पुलिस के एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हरियाणा का जवान धाकड़ है। इसी प्रकार उन्होंने हरियाणा के पहलवानों को भी धाकड़ कहकर संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में ही हरियाणा के पहलवान, किसान, पुलिस और युवा धाकड़ हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बहुत बड़ा बदलाव आया है। एक ऐसा युग का सूत्रपात हुआ, जिसमें गरीबों की भलाई के लिए बहुत सी योजनाएं बनाई गई। हर प्रकार से लोगों को आगे बढऩे का मौका मिला। देश की जनता में एकता, लोक हित और राष्ट्रभक्ति की भावना तथा देश की अखंडता का भाव जागृत किया।

हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को राज्य में पूरी तरह से किया लागू

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारतवर्ष का स्थान ऊंचा हुआ है। आज विश्व के अंदर भारत का नाम बढ़ा है और जैसे भारत पहले दुनिया का विश्वगुरु कहलाता था, वैसे ही निकट भविष्य में भी दुनिया फिर से भारत को विश्वगुरु कहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को पूरी तरह लागू किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भ्रष्टाचार का बोलबाला था और भय का वातावरण था, इससे वर्तमान राज्य सरकार ने जनता को बहुत राहत दिलाई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। हरियाणा सरकार ने उनके इस कथन पर चलते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त किया। गरीबों के उत्थान के लिए हमने  अंत्योदय की भावना से बहुत योजना बनाई है। राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र लागू करके हर गरीब को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर दिया है। मुख्यमंत्री ने श्री अमित शाह को विश्वास दिलाया कि पिछली बार की तरह इस बार भी 10 के 10 कमल खिलाकर पार्टी अपना फर्ज पूरा करेगी।

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह सिरसा की धरती पर पहुंचे है। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने अमित शाह को नरेंद्र मोदी का सुदर्शन चक्र बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में जितने भी कार्य देशहित में हुए हैं उनके करने में अमित शाह की अहम भूमिका रही है। जिस प्रकार से सरदार पटेल ने देश को जोडऩे का काम किया, उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुये अमित शाह ने अपने ऐतिहासिक निर्णयों से अखंड भारत की सोच को मजबूत करने का काम किया है। उनके कहे पर उपस्थित भीड़ ने खड़े होकर अमित शाह का हाथ उठाकर स्वागत किया।  
अमित शाह ने रैली उपरांत रणजीत के निवास पर जाकर जलपान भी किया। यहां पहुंचने पर रणजीत सिंह ने अपने निवास पर पहुंचने पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया। अमित शाह बिजली मंत्री के निवास पर करीब 40 मिनट तक रहे। रणजीत सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शॉल उढ़ाकर उनका स्वागत किया। खुशनुमा माहौल में हुई बातचीत के दौरान अमित शाह ने बिजली मंत्री को कामयाब रैली की बधाई देते हुये कहा कि ऐसी भीड़ रैली में पहले कभी नही देखी।

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं से गरीब महिलाओं को सम्मान व स्वाभिमान जीवन जीने का अवसर मिला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी आतंकी की नजर उठाकर देखने की हिम्मत नही है। गौरवशाली भारत आज दुश्मन को उनके घर मे ठोकने की मादा रखता है। उन्होंने कहा कि सिरसा के लोग भक्ति भाव के लोग है। यहां का किसान प्रगतिशील किसान है। उन्होंने कहा कि फ़ैसन जीप बनाने के मामले में देशभर में प्रसिद्ध है।

इस रैली को  हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह व रामचंद्र कंबोज, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा गोबिंद कांडा व प्रदीप रातुसरिया ने भी संबोधित किया।

इससे पहले मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पगड़ी पहना कर व हल भेंट कर हरियाणा की धरती पर उनका स्वागत किया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी केंद्रीय मंत्री को हल भेंट किया। सांसद सुनीता दुग्गल व अन्य नेताओं ने बुके भेंट कर व भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बैलगाड़ी भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देव, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रतिया से एमएलए लक्षमण नापा, एमएलए फतेहाबाद दुड़ाराम, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री मनीष गोवर, पूर्व एमएलए लाडवा डा. पवन सैनी, जिला अध्यक्ष फतेहाबाद बलदेव ग्रोहा, वरिष्ठï भाजपा नेता मजिंद्र सिंह सिरसा, प्रवीण जोड़ा, प्रदेश मंत्री भाजपा सुरेंद्र आर्य, जिला प्रभारी सिरसा अमरपाल राणा व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

https://propertyliquid.com/

*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेक की अरदास

बाबा अजीत सिंह के निधन पर जताया शोक

For Detailed

सिरसा, 18 जून – केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी पावन शिक्षाओं व वाणी से समस्त जगत को राह दिखाने वाले श्री गुरु नानक देव जी के पावन सानिध्य के साक्षी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेक देशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर गृह मंत्री ने बाबा अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेतागण भी मौजूद रहे।

यह गुरुद्वारा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐतिहासिक गुरुद्वारे के इतिहास के अनुसार दूसरी उदासी के समय बठिडा, भटनेर (हनुमानगढ़), रानियां से होते हुए विक्रमी संवत 1567 को गुरुनानक देव अपने शिष्य मरदाना के साथ सिरसा आए थे। श्री गुरु नानक देव जी ने यहां चिल्ला काटा यानि चालीस दिनों की तपस्या की। गुरुनानक देव जी सिरसा में चार महीने और 13 दिन रहे। जिस स्थान पर श्री गुरु नानक देव जी ने तपस्या की थी, उस स्थान पर वर्तमान में गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब स्थापित है।

गुरुद्वारे में बड़ा लंगर हाल है, जहां सालाना कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए लंगर तैयार होता है। सिरसा में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में साल में कई बार समागम होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस गुरुद्वारे की हरियाणा ही नहीं दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं में भी बड़ी आस्था है।

श्री अमित शाह यहां तीस मिनट रूके और गुरुद्वारा प्रबंधकों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को सरोपा भेंट किया।

इस अवसर पर प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, विधायक गोपाल कांडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ और श्री मनजिंदर सिंह सरसा, बाबा जगतार सिंह, बाबा निंदर सिंह, बाबा बेअंत सिंह, सुरेंद्र सिंह विर्क, सुरेंद्र वेदवाला, मालिक सिंह, प्रकाश सिंह, तेशा सिंह, हरधेज सिंह, बजिंद्र सिंह, अवनीश कालड़ा मौजूद थे।

https://propertyliquid.com/

*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने द्वितीय अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन एवं पारितोषक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

-पंचकूला की स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी करीब 13 वर्षों से खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में स्थापित कर रही विशेष कीर्तिमान

-प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी युवाओं को खेलों के साथ जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य की राह की जा रही आसान-श्री दत्तात्रेय

-हरियाणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अश्विनी गुप्ता बैडमिंटन एसोसिएशन एवं जिला स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की करी घोषणा-विधानसभा अध्यक्ष

For Detailed

पंचकूला, 18 जून-                                           हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पंचकूला की स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी करीब 13 वर्षों से खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता के प्रेरणा और मार्गदर्शन में चल रही यह सोसायटी समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रही है।
श्री बंडारू दत्तात्रेय आज सेक्टर-3 स्थित ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन एवं पारितोषक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने अपने अनुभव सांझा करते हुये कहा कि वे भी युवा अवस्था में बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी रहे है और उन्होंने भी इस खेल में कई पुरस्कार प्राप्त किये है।
श्री दत्तात्रेय ने स्वर्गीय श्री अश्विनी गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि वे इस सफल एवं शानदार राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामैंट के आयोजन के लिए श्री ज्ञानचन्द गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते है।  उन्होंने कहा कि यह टूर्नामैंट श्री ज्ञानचन्द गुप्ता के बेटे स्वर्गीय श्री अश्विनी गुप्ता की याद में आयोजित किया जा रहा है। श्री अश्विनी गुप्ता नैशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। एक हादसे में उनके चले जाने के बाद से  श्री ज्ञानचन्द गुप्ता ने उनकी याद में खेल को बढ़ावा देने के लिए ट्रस्ट बनाई और 2006 से लगातार कब्बड्डी, बैडमिंटन व अन्य खेल टूर्नामैंट करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज नशाखोरी की समस्या हमारे समाज के सामने उभरती हुई बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए जहां प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है, वहीं इस प्रकार की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी युवाओं को खेलों के साथ जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य की राह आसान की जा रही है। उन्होंने कहा कियुवाओं को नशाखोरी की दलदल से बचाने के लिए खेल सबसे सशक्त और सकारात्मक माध्यम है। पंचकूला की स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी ने अपनी स्थापना के समय से ही इस मंत्र को अपनाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आठ दिवसीय बच्चों के इस राष्ट्रीय स्तर के बड़े टूर्नामैंट से अच्छे खिलाड़ी उभरकर आएंगे, जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में लगभग 2800 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि तीन साल पहले हुए टोक्यो ओलम्पिक-2020 में देश के 126 प्रतिभागियों में से हरियाणा प्रदेश के 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत के 1.3 प्रतिशत क्षेत्रफल व 2.09 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा का ओलम्पिक खेलों में 50 प्रतिशत से अधिक मैडल का योगदान रहा है। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में देश में प्राप्त 7 पदकों में से प्रदेश के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत तथा 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। इसके साथ ही देश की महिला हॉकी टीम जो चतुर्थ स्थान पर रही, इस टीम में प्रदेश की 9 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि इसी प्रकार टोक्यो पैरालम्पिक-2020 में देश के 54 प्रतिभागियों में हरियाणा के 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा देश को प्राप्त 19 पदकों में 2 स्वर्ण, 2 रजत तथा 2 कांस्य, कुल 6 पदक हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों ने प्राप्त किए हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा 2 खिलाड़ियों द्वारा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया गया है जो हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होनंे कहा कि बैडमिंटन खेल पिछले लगभग दो दशक से देश में लोकप्रिय हुआ है। इस खेल में हमारे देश की बेटियों ने विशेषकर सायना नेहवाल, पी.वी. सिन्धु और अन्य खिलाड़ियों ने विश्वस्तर पर देश का प्रचम फहराया है।
उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार और हरियाणा सरकार ने अनेक सराहनीय पहल की है। खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार की खेल नीति पूरे देश में सबसे श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि स्पोटर्स प्रमोशन सोसायटी गरीब लोगों के लिए मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करती है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के उत्थान के लक्ष्य से शिक्षा केन्द्र और कम्युटर प्रशिक्षण केन्द्र भी इस संस्था की ओर से चलाए जा रहे हैं। उन्होनंे कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल खेलने से न केवल हम मानसिक तौर पर बल्कि शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ रहते है तथा खेलों से हम न केवल अपने आप को बल्कि राष्ट्र को भी ख्याति प्रदान कराने मे अहमं भूमिका निभा सकते है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से जुडें और खेलों को कैरियर के रूप में अपनाकर दृढ़ निश्चिय से आगे बढ़ें। राज्यपाल ने अनमोल खरब और तन्नवी शर्मा के बीच   अंडर-17 सिंगल फाईनल मैच देखकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस मैच में अनमोल खरब ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और तन्नवी शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।


राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मौमेंटो व इनाम स्वरूप चैक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्कृष्र्ट कार्य करने पर मौमेंटो देकर भी सम्मानित किया।


इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अश्विनी गुप्ता बैडमिंटन एसोसिएशन एवं जिला स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। श्री गुप्ता ने हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय का यहां पंहुचने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अश्विनी गुप्ता मैमोरियल बैडमिंटन एसोसिएशन की शुरूआत 2006 में हुई और स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी का आरंभ 2010 में किया गया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल के लिये प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को निखारना है, इस तरह के टूर्नामेंट करवाकर उन्हें अच्छा प्लेटफाॅर्म उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि आज युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ता जा रहा है। वे इस तरह की प्रतियोगितायें करवाकर युवाओं को नशे से दूर कर उनकी उर्जा खेलों में लगाना चाहते है।


उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ी विश्वभर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा कुल मैडलों में से एक तिहाई मैडल जीते जाते है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में देशभर से आये खिलाड़ियों ने लगभग 2780 मैच खेले। इस दौरान स्पोटर्स प्रमोशन सोसायटी द्वारा खिलाड़ियों के लिये रहने, खाने और यातायात की अच्छी व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति देशभर में अव्वल है। आज खिलाडियों को ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाने पर 6 करोड़ रुपये, सिल्वर के लिये 4 करोड़ और कास्य पदक के लिये 2.50 करोड़ रुपये की राशि इनाम स्वरूप  व योग्यतानुसार सरकारी नौकरी भी उपलब्ध करवाई जाती है।


इस अवसर पर भारतीय बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंघानिया, नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल, आईटीबीपी के आईजी ईश्वर सिंह दूहन, नगर निगम आयुक्त श्री सचिन गुप्ता, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, हरेंद्र मलिक, बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव श्री जतिंदर महाजन, स्पोटर्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला के अध्यक्ष श्री डी.पी. सोनी, महासचिव श्री एन. डी शर्मा, वित्त सचिव श्री वरिंदर मेहता, पार्षद सोनिया सूद, जय कौशिक, सुनित सिंगला, सुरेश वर्मा, सोनू बिडला सहित सोसायटी के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

https://propertyliquid.com/