हरियाणा सरकार बाल श्रम उन्मूलन के प्रति संवेदनशील

महिलाओं व बेटियों की मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

सिरसा, 22 फरवरी।

महिलाओं व बेटियों की मैराथन प्रतियोगिता आयोजित


                  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत खंड सिरसा (शहरी) कार्यालय द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महिलाओं बेटियों की मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंता मुख्य अतिथि एसडीएम जयवीर यादव ने किया। कार्यक्रम में पीओ आईसीडीएस डा. दर्शना सिंह बतौर विशिष्ठï अतिथि मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ शुचि बजाज ने की। एसडीएम जयवीर यादव ने हरी झंडी दिखा कर खेलों का शुभारंभ किया।


                  एसडीएम जयवीर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों और महिलाओं की खेलों में हिस्सा लेने पर हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है, उन्हें खेलकूद जैसी प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शना सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पहले भी जिला स्तर पर महिलाओं की मैराथन प्रतियोगिता करवाई गई थी। अब ब्लॉक स्तर पर जिला के के सभी ब्लॉक पर करवाई जा रही है। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत लिंगानुपात में भी जिले में सुधार हुआ है, ऐसे कार्यक्रम भविष्य में जिला व ब्लाक स्तर पर करवाए जाएंगे। उन्होंने मौजूद महिलाओं व बेटियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ भी दिलवाई


                  मैराथन प्रतियोगिता लड़कियों व महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें 5 से 6 साल की बेटियों की 50 मीटर रेस, 6 से 10 वाली बेटियों की 100 मीटर रेस, 10 से 14 वाली बेटियों की 200 मीटर की रेस, 18 से 24 वाली महिलाओं की आलू चम्मच रेस, 25 से 35 वर्ष की महिलाओं की मटका रेस, 35 से 40 वर्ष की महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ करवाई गई।


                  आयोजित प्रतियोगिताओं में 5 से 6 साल की बेटियों की 50 मीटर रेस दौड़ में हेमा प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 6 से 10 वर्ष की बेटियों की 100 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा भूमिका तृतीय स्थान पर रही, 10 से 14 वर्ष की बेटियों की 200 मीटर की दौड़ में अनुराधा प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा वंशिका तृतीय स्थान पर रही, आलू चम्मच दौड़ में निशु प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा निशा तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में सरस्वती प्रथम, सरिता द्वितीय तथा रेणु बाला द्वितीय तृतीय स्थान पर रही।  35 से 45 वर्ष की महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, राजरानी द्वितीय तथा सरोज तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागीयों को क्रमश: 2 हजार रुपये, 1500 तथा एक हजार रुपये का नकद इनाम, सर्टिफिकेट तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आंगनवाड़ी वर्करों को भी पुरस्कृत किया गया

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

हरियाणा सरकार बाल श्रम उन्मूलन के प्रति संवेदनशील

केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

सिरसा, 22 फरवरी।

केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस


              वायुसेना स्थल स्थित केंद्रीय विद्यालय-एक में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन विश्व चिंतन दिवस के रूप में हर वर्ष 22 फरवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने पावेल दंपति की तस्वीर पर पुष्पगुच्छ चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


                  प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियां विद्यार्थियों को विश्व नागरिक बनाने और किसी भी परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत समूह गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश भी विद्यार्थियों द्वारा दिया गया।


                  कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के राज्य कैंप प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय एकता शिविर के प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्राचार्य द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी ओलंपियाड के विजेताओं को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन स्काउट-गाइड के प्रभारी रिंकु खरेरा ने किया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

हरियाणा सरकार बाल श्रम उन्मूलन के प्रति संवेदनशील

माओवादी गतिविधियों मेंं संलिप्त व्यक्ति काबू

कालांवाली के डीएसपी नर सिंह ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी

माओवादी गतिविधियों मेंं संलिप्त व्यक्ति काबू

सिरसा। जिला पुलिस ने माओवादी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को कालांवाली क्षेत्र से काबू किया है। इस सिलसिले में आज सीआईए सिरसा में कालांवाली के डीएसपी नर सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए और पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएसपी नर सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला पुलिस ने लगभग 50 वर्षीय दशरथ यादव पुत्र प्रयाग यादव निवासी खाफिया टोला जिला गया बिहार को काबू किया है और उसने पूछताछ में कबूला है कि वह पहले एक किसान था और वे कुल 6 बहन-भाई है। वर्ष 1993 में उसकी शादी पनवा पुत्री लोधी उर्फ लोहारी यादव के साथ हुई थी । शादी के बाद उसके 4 बच्चे हुए । वह 7 वीं कक्षा तक पढा हुआ है । पूछताछ मे दशरथ ने बतलाया कि वह वर्ष 1997-1998 में माओवादी संगठन के संपर्क मे आया जब सगंठन के सदस्य उसके गांव मे आते थे। उन्होंने बताया कि दशरथ एक बार विष्णु यादव वासी डामछुआ की हत्या के मामले मे वर्ष 1997-1998 मे गिरफ्तार हुआ था । एक बार दशरथ बारा चट्टी थाना क्षेत्र मे हुए बम्ब ब्लास्ट मे भी गिरफ्तार हुआ था और उसे करीब 10 माह बाद जमानत मिली थी और उसके बाद वह अदालत मे दोबारा हाजिर नहीं हुआ। पूछताछ में दशरथ ने यह भी कबूल किया है कि उसके खिलाफ उसके गृह क्षेत्र के थाना मे मारपीट के दो मामलों मे भी वह वांछित है ।  डीएसपी नर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान माओवादी सगंठन से संपर्क संबंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

हरियाणा सरकार बाल श्रम उन्मूलन के प्रति संवेदनशील

खारियां रैली में उमड़गी रिकॉर्ड भीड़ : बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह

सिरसा, 22 फरवरी।

खारियां रैली में उमड़गी रिकॉर्ड भीड़ : बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह


      बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने शनिवार को नाथूसरी चौपटा की संत हरीश धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 8 मार्च को खारियां रैली के लिए निमंत्रण देते हुए रैली को सफल बनाने के लिए ड्यूटियां लगाई।


      बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि 8 मार्च को खारियां में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रैली भीड़ के मामले में रिकॉर्ड बनाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैली में जिला के विकास के लिए अनेक सौगात देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली का निमंत्रण देते हुए भारी संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।


      उन्होंने कहा कि सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार मैंने जनसभा करवाने का निर्णय लिया है और मुख्यमंत्री को भरोसा दिया है कि यह रैली अपने आप में ऐतिहासिक होगी, जोकि भीड़ के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि 8 मार्च की खारिया रैली में भारी संख्या में पहुंचना है और रैली को कामयाब बनना है। खारिया रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला के विकास के लिए कई सौगात देंगे, वहीं उनसे जिला के विकास के लिए जो भी मांगे होंगी, उन्हें मंजूर करवाया जाएगा। इसलिए रैली में सभी विधानसभा क्षेत्र के गांव से लोग बढचढ़कर भाग लें और जिला के विकास में अपना योगदान दें।


      बिजली मंत्री ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का ही है, दूसरी पार्टियां मुकाबले में भी नहीं हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर प्रदेश के विकास में सहयोग करें। कैबिनेट में मुझे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पावर फुल महकमे की जिम्मेवारी सौंपी है। प्रदेश सरकार में मेरी जो कुछ भी आज अहमियत है, वो आपके सहयोग की ताकत व मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिला की सभी विधानसभा क्षेत्र मेरे हैं और यहां के लोगों से हमारा कई पीढिय़ों से पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में किसी से कोई भेदभाव नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सौ दिन के ही कार्यकाल में अनेकों निर्णायक फैसले लिए है, जिनका लाभ आमजन को मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार विकास की गति को बढाने में प्रयासरत है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!

हरियाणा सरकार बाल श्रम उन्मूलन के प्रति संवेदनशील

सीएम की 8 मार्च को होने वाली प्रस्तावित खारियां रैली को लेकर बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह व डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने ली अधिकारियों की बैठक

सिरसा, 22 फरवरी।

सीएम की 8 मार्च को होने वाली प्रस्तावित खारियां रैली को लेकर बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह व डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने ली अधिकारियों की बैठक


                मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 8 मार्च को होने वाली प्रस्तावित खारियां रैली को लेकर बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री  चौ. रणजीत सिंह ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण नेहरा, एसडीएम जयवीर यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए तथा अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई।


                    बिजली मंत्री  चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि खारियां रैली में 70 हजार से भी अधिक लोग पहुंचेंगे। उन्होंने अधिकारियों को रैली के लिए बिजली, पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था, हैलीपैड एवं अन्य इंतजामों को दुरुस्त करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दिन जिला के विकास के लिए अनेकों सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियों को लेकर लगाई गई ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। इस रैली में लोगों के बैठने के लिए टैंट व कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, महिलाओं व आमजन के बैठने के लिए अलग-अलग सैक्टर बनाए जाएंगे।


                    उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग बनाई जाएगी और वीआईपी पार्किंग अलग से होगी। इसके अलावा शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से सड़कों की मुरम्मत, नगर पालिका के अधिकारियो को सफाई व्यवस्था दुरुस्थ करने, पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत निगम के अधिकारियों को सुचारु बिजली व्यवस्था, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी की व्यवस्था व महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हैलीपैड एवं अन्य विभागों को भी आवश्य व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें ताकि रैली की तैयारियेां में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।


                    बैठक में अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग रणबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग प्रदीप पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चैहान, जीएम रोडवेज खुबी राम, उप सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण, तहसीलदार रानियां जितेंद्र, बीडीपीओ बलराज सिंह, ओम प्रकाश, वेद प्रकाश, नगर पालिका, मार्केट कमेटी के अधिकारी आदि उपस्थित थे  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!