Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

हर घर फहराया जाएगा तिरंगा, 11 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान : उपायुक्त अजय सिंह तोमर

-अभियान को सफल बनाने बारे मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन


-उपायुक्त ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी तालमेल से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के दिए दिशा-निर्देश


सिरसा, 07 जुलाई।

For Detailed News


आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त, 2022 तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में आज मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।


उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, सभी सरकारी भवनों पर भी राष्टï्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें।

ttps://propertyliquid.com/


बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। इसलिए संयुक्त प्रयासों से हमें इस अभियान को सफल बनाना है और नागरिकों में देशप्रेम की भावना का संचार करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे। तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों के मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेवारी संभालेगा।


उपायुक्त ने दिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश


वीडियो कॉन्फ्रेंस उपरांत उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हर घर अभियान को सफल बनाने बारे जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश भक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान शुरू किया गया है। इसलिए सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।


उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पम्पलेट, बैनर आदि के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी जाए। इसके अलावा, उचित मूल्य की दुकानों पर भी तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, पुलिस द्वारा विशेष तौर पर तिरंगा मार्च निकाला जाए, जिसमें बड़े स्तर पर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो। हरियाणा परिवहन की बसों पर हर घर तिरंगा अभियान के संदेश के साथ पेंट किया जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग करवाई जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाए।