*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है मानव सेवा का अवसर : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 01 जनवरी।


उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि असहाय व जरूरमंद की सेवाभाव के साथ मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है। जिन लोगों को मानव सेवा करने का अवसर मिला है, चाहे वह किसी भी रूप में हो, वो सौभाग्यशाली हैं। हर व्यक्ति को अपने साम्र्थय अनुसार मानव सेवा के लिए अपना सहयोग देना चाहिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

For Detailed News-


उपायुक्त ने शुक्रवार को भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन स्थानीय कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अमीर चावला, संजीव जैन, प्रीतम सिंह, ऋषिपाल, हरदेव सिंह, मुख्यसेवाकार गुरविंद्र सिंह, रंजीव गर्ग, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन अनिता वर्मा, सर्वजीत गगनेजा, गुरप्रीतकौर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में बच्चों ने अपने सांस्कृति प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। उपायुक्त ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढाया। भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा उपायुक्त को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त कन्हैया आश्रम की मानव सेवा गतिविधियों की जानकारी ली व परिसर का अवलोकन कर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को सराहा।  


उन्होंने कहा कि दुनियां में ऐसी कोई भाषा व बोली नहीं है जिसमें मानव सेवा का व्याख्यान न किया गया हो। हर धर्म व मजहब में भी मानव सेवा को ही मनुष्य द्वारा किए जाने वाला सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना है। भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा की दिशा में एक उदाहरण पेश किया है। भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर बहुत से लोग मानव सेवा के कार्यों में बढचढकर हिस्सा ले रहे हैं।

https://propertyliquid.com


उपायुक्त ने कहा कि मानव सेवा में भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट अग्रणीय है। यह सेवा ट्रस्ट मानव सेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा किया गया छोटा सा सहयोग भी असहाय व गरीब व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है। इसलिए जितना हो सके अपने आसपास रहने वाले असहाय व जरूरमंद व्यक्ति की सहायता अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन इन संस्थाओं का सहयोग करें, ताकि संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक असहाय बच्चों व व्यक्तियों के जीवन में बदलाव आ सके, जिससे वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें। इस पुण्य कार्य में हर व्यक्ति को अपने सामर्थय अनुसार सहयोग करना चाहिए।


आश्रम के मुख्यसेवाकार गुरविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा निशुल्क एम्बुलैंस सेवा, रक्तदान शिविरों का आयोजन, जल सेवा, दूध सेवा, पौधारोपण अभियान, आओ ते खाओ आदि अनेक प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क एम्बुलैंस सेवा के माध्यम से डिलीवरी व दुर्घटना ग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।