*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित-उपायुक्त श्री महावीर कौशिक

– विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को किया जायेगा सम्मानित


– 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किए जायेंगे राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार-उपायुक्त

For Detailed News-

पंचकूला 8 दिसंबर- महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार हेतु 10 दिसंबर, 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि यह पुरस्कार 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किए जायेंगे।


उन्होंने बताया कि इन राज्य स्तरीय पुरस्कारों में इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाईफ-टाईम अचीवर्स अवार्ड तथा महिला उत्कृष्ट कार्योें के लिए पुरस्कार (सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार) शामिल हैं। पात्र महिलाएं, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला के कार्यालय में 10 दिसंबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं।


उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए योग्यताएं व शर्तो के लिए विभाग की वैबसाईट www.wcdhry.gov.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाएं अपना आवेदन 10 दिसंबर तक जमा करवा दें ताकि सिफारिशों सहित इन्हें 17 दिसंबर, 2021 तक मुख्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला को भिजवाया जा सके।