*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

जिला में कुल 4,33,369 वोटर, इनमें 227053 पुरूष, 206290 महिला और 26 वोटर थर्ड जेंडर शामिल – जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निवार्चन कार्यालय से दो सितम्बर तक नये वोट के लिए करें आवेदन – डा. यश गर्ग

For Detailed

पंचकूला, 30 अगस्त – उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला की दोनों विधानसभाओं की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब जिला की दोनों विधानसभाओं में कुल 4,33,369 वोटर हैं, इनमें 2,27,053 पुरूष वोटर, 2,06,290 महिला वोटर और 26 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं।

डा. यश गर्ग ने बताया कि 01-कालका विधानसभा में 2,00,297 वोटर शामिल हैं, इनमें 1,04,426 पुरूष वोटर 95,853 महिला वोटर और 18 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। 02-पंचकूला विधानसभा में 2,33,072 वोटर शामिल हैं इनमें 1,22,627 पुरूष वोटर, 1,10,437 महिला वोटर और आठ वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला निवार्चन कार्यालय द्वारा दो सितम्बर तक नये वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला का कोई भी नागरिक दो सितम्बर तक नये वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 से 19 आयुवर्ग के कुल 10,132 वोटर हैं, इनमें से कालका में 4,859 और पंचकूला में 5,273 वोटर हैं, इस वर्ग में 1,032 वोट नये बने हैं। 20-29 आयुवर्ग के कुल 77,931 वोटर हैं, इनमें से कालका में 39,270 और पंचकूला में 38,661 हैं, इस वर्ग में 1,687 वोटर नये शामिल हुए हैं। 30-39 आयुवर्ग के कुल 99,891 वोटर हैं, इनमें कालका में 48,323 और पंचकूला में 51,568 हैं, इस वर्ग में 409 वोटर नये शामिल हुए हैं। 40-49 आयुवर्ग के कुल 90,190 वोटर हैं, इनमें कालका में 40,724 और पंचकूला में 49,466 है, इस वर्ग में 224 वोटर कम हुए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि 50-59 आयुवर्ग के कुल 69,042 वोटर हैं, इनमें कालका में 30,871 और पंचकूला में 38,171 वोटर हैं, इस वर्ग में 611 वोटर नये शामिल हुए हैं। 60-69 आयुवर्ग के कुल 48,641 वोटर हैं, इनमें कालका में 21,465 और पंचकूला में 27,176 वोटर हैं, इस वर्ग में 939 वोटर नये शामिल हुए हैं। 70-79 आयुवर्ग के कुल 26,105 वोटर हैं, इनमें कालका में 10,364 और पंचकूला में 15,741 वोटर हैं, इस वर्ग में 1,197 वोटर नये शामिल हुए हैं। 80 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के कुल 11,437 वोटर हैं, इनमें कालका में 4,421 और पंचकूला में 7,016 वोटर हैं, इस वर्ग में 1,497 वोटर नये शामिल हुए हैं।

https://propertyliquid.com