*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

अखिल भारतीय सिविल सेवा लाॅन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 दिसंबर 2022 तक ताउ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3 में किया जायेगा

-हरियाणा टीम के ट्रायल 26 नवंबर को लिये जायेंगे

For Detailed

पंचकूला 15 नवंबर- अखिल भारतीय सिविल सेवा लाॅन टेनिस (पुरूष व महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 दिसंबर 2022 तक ताउ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3 में किया जायेगा।


इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुधा भसीन ने बताया कि हरियाणा टीम में कुल 14 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें सात पुरूष, तीन महिला, दो वेटरन महिला, एक प्रशिक्षक व एक मैनेजर  शामिल है।


 उन्होंनें बताया कि हरियाणा टीम का ट्रायल 26 नवंबर 2022 को प्रात 9 बजे जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी की देखरेख में ताउ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3 में आयोजित करवायें जायेंगे। लाॅन टेनिस खेल में इच्छुक सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को निश्चित तिथि/समय पर ट्रायल में भाग लेने के लिये भेजेे और उनको यह प्रामण पत्र भी दें कि यह कर्मचारी इस विभाग में कार्यरत है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग/खिलाड़ी द्वारा वहन किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि इस चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टीए/डीए अपने विभाग से वहन करेंगे। अखिल भातीय सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें व इवेंट्स का विवरण सिविल सर्विस वेबसाईट  http://dopt.gov.in    पर उपलब्ध है।

ps://propertyliquid.com/