*Mayor unveils spectacular laser show of National Flag in Sector 17 – a patriotic tribute under “Har Ghar Tiranga”*

हरियाणा उदय  के अंतर्गत  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

-हरियाणा सरकार की ओर से बेटियों को दी जाने वाली सुविधाओं की दी जानकारी-आरू वशिष्ठ

For Detailed

पंचकूला, 16 जून- हरियाणा उदय  के अंतर्गत  जिला स्तरीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आरू वशिष्ठ द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं आंगनवाॅडी वर्करों सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।


 इस अवसर पर श्रीमती आरू वशिष्ठ ने विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के बारे विस्तार में बताते हुऐ 534 आंगनवाड़ी केन्द्रों की वर्ष 2022-23 का गाँव वाइज लिंगानुपात का डाटा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबधित स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्याआंे के जन्म को बढ़ाना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना एवं महिलाओ से संबंधित विभाग द्वारा चलाई जाने वाली स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी देना है ताकि किसी भी कन्या के जन्म, परवरिश एवं शिक्षा से संबंधित माता पिता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा सरकार द्वारा कन्या कोष से संबंधित लड़किओ के विवाह के समय दी जाने वाली राशि के बारे में भी जानकारी दी गई।

https://propertyliquid.com/