प्रियंका के पद संभालते ही सपा-बसपा गठबंधन में खलबली

उत्तर प्रदेश : लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा के गठबंधन से प्रदेश में खलबली मची है। टिकट के दावेदार सपा व बसपा के दफ्तरों में लगातार चक्कर लगा रहे हैं। जिनकी उम्मीद टूट रही है, उनको तो कांग्रेस सुरक्षित ठिकाना लग रहा है। सपा व बसपा के नेता कांग्रेस में जगह तलाश रहे हैं।

कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल नई दिल्ली में अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान कांग्रेस के दफ्तर में उनसे मिलने वालों में पूर्व बसपा नेता के पुत्र भी थे। बसपा मुखिया मायावती के कभी बेहद खास रहे अतहर खान के पुत्र सुल्तान अहमद खान ने जब कल प्रियंका गांधी से भेंट की तो इसके बाद बसपा में खलबली मच गई।

प्रियंका गांधी के साथ कल कांग्रेस दफ्तर में भेंट की वायरल हो रही तस्वीर में जो दो शख्स बैठे हैं उनका नाम है सलमान अहमद खान और सुल्तान अहमद खान। सुल्तान के पिता अतहर खान उत्तर प्रदेश में बसपा के पुराने नेता थे। वह 32 वर्ष तक बसपा में रहे। प्रियंका गांधी से मिले सुल्तान अहमद खान ने 24 जनवरी को ही पिता अतहर खान के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। अतहर ने 12 मई 2017 को बसपा छोड़ दी थी।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply