प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी राजनैतिक दलों पर जमकर हमले किए। उन्होने कहा कि जो भ्रष्ट है उसको ही मोदी से कष्ट है। 

  • आज़ादी के लगभग 70 वर्षों में स्वच्छता का जो दायरा करीब 40% था, वो आज 98% तक पहुंच चुका है। साढ़े 4 वर्षों में 10 करोड़ से अधिक टॉयलेट्स बनाए जा चुके हैं। 600 जिलों के साढ़े 5 लाख गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।
  •  हरियाणा से हमने जो भी बड़े लक्ष्य तय किए, वो हासिल किए। वन रैंक, वन पेंशन का वादा यहीं से किया था और जो पूरा किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना यहीं से लॉन्च की थी और ये पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में फैल गई। आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी भी हरियाणा की बिटिया है। 
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से बच्चियों की जनसंख्या में सुधार आया है, उज्जवला योजना से बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। राष्ट्रीय पोषण अभियान और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से प्रसूता माताओं के जीवन पर आने वाला खतरा कम हुआ है। 
  • बेटियों पर बलात्कार जैसे अत्याचार करने वालों को फांसी तक की सज़ा का प्रावधान भी हमारी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उसमें भी महिलाओं के नाम घर की रजिस्ट्री हो, इसे प्राथमिकता दी जा रही है।  
  • देश में पहली बार बेटियां फाइटर पायलट बनी हैं। महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं के अच्छी तरह लालन-पालन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है। 
  • कोई भी मानव इतिहास की जड़ों से कटकर इतिहास बना नहीं सकता, इतिहास वही बना सकते हैं जो इतिहास की जड़ों से रस-कस लेकर फलते- फूलते हैं। 
  • मुद्रा योजना में 15 करोड़ ऋणों में से लगभग 75% ऋण महिला उद्यमियों को मिले हैं। ‘दीन दयाल अंत्योदय योजना’ के तहत लगभग 6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।
  • हरियाणा देश की उस परम्परा को सशक्त करने में जुटा है, जिसके मूल में नारी शक्ति हैं। यहां की धरती ने अनेकों ऐसी बेटियों को जन्म दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान दिया और अब न्यू इंडिया के सपनों को सशक्त कर रहीं हैं। 
  • अगर बेटियां सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। इसलिए पिछले साढ़े चार साल में जो कार्यक्रम बने हैं, उसमें महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई है। 
  • कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर श्रीकृष्ण के नेतृत्व में हजारों साल पहले भी स्वच्छता का अभियान शुरू हुआ था।
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply