*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक महिलाओं को फल एवं आयरन की गोेलियां वितरित करते हुए।

पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक महिलाओं को फल एवं आयरन की गोेलियां वितरित करते हुए।

पंचकूला  1 मई-  अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी आरू वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से जिला के विभिन्न शैल्टर होम का भ्रमण कर विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और उन्होंने कोविड-19 के दौरान लाॅक डाउन के चलते सामाजिक दूरी का पालन करते हुए महिलाओं व बच्चों को मास्क वितरित करने के साथ साथ आयरन की गोलियां भी वितरित की। 

For Detailed News-

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका फतेहपुर सैक्टर 20 स्थित शैल्टर होम का भ्रमण किया और गर्भवती महिलाओं, बच्चों को फल देने के साथ विभाग द्वारा दी जाने वाली प्रोटीन युक्त पंजीरी भी वितरित की। इसके अलावा सेनीटरी पेड भी महिलाओं को बांटे। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोष्टिक आहार दिया जाना अनिवार्य है ताकि उनका सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सेनीटाईजर का उपयोग एवं बार बार साबुन से हाथ धोना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी लोगों के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी कर दिया है। इसलिए शैल्टर होम में रहने वाले प्रत्येक महिला एवं बच्चों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!