*MC Chandigarh conducts anti encroachment Drive in Sector 26 and Sector 34*

गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में 24 कुण्डी नव चेतना जागरण एवम पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया

चंडीगढ़ :

For Detailed

गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में 24 कुण्डी नव चेतना जागरण एवम पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया जिसमें 108 से अधिक महिलाएं पीत वस्त्र धारण किए और सिर पर मंगल कलश लेकर गांव सारंगपुर के अंदर नंगे पांव घूमीं। कलश यात्रा के माध्यम से सभी क्षेत्रीय निवासियों को पर्चे बांट कर आमंत्रित किया गया। भजन कीर्तन और गायत्री मंत्रोच्चारण करते हुए जानकारी दी कि 3 दिसंबर को प्रातः 9.00 बजे से 11.30 बजे तक 24 कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक श्री प्रज्ञा पुराण की कही जायेगी। इसी क्रम में 4 दिसंबर को पुनः 9.00 बजे से 11.30 तक यज्ञ तथा विभिन्न संस्कार कराए जायेंगे। सांयकालीन सत्र में 3.00 बजे से श्री प्रज्ञा पुराण कथा के साथ साथ 1108 दीपक जला कर सामूहिक दीप यज्ञ किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 5 दिसंबर को पुनः 24 कुण्डी गायत्री महायज्ञ के साथ होगा। नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ की पूर्ण प्रक्रिया का संचालन युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक आदरणीय श्री सुखदेव शर्मा जी ने अपने अन्य 4 भाइयों के साथ किया। इस महायज्ञ में न केवल क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया अपितु चंडीगढ़ शहर के विभिन्न सेक्टरों से आकर भाग लिया।

ps://propertyliquid.com