*MC Chandigarh takes strict action against residents for non-segregation of waste throughout city: issued 205 challans to households*

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री किरण रिजुजी पुलिस खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए व मशाल जलाकर खेलों का शुभारम्भ करते हुए साथ ही हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह।

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री किरण रिजुजी पुलिस खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए व मशाल जलाकर खेलों का शुभारम्भ करते हुए साथ ही हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह।

प्ंाचकूला 3 मार्च- केन्द्रीय खेल मंत्री श्री किरण रिजुजी ने कहा है कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार 8 साल बाद अमेरिका के लांस एजंल्स में आयोजित होने वाले आगामी ओलम्पिक खेलों में भारत महाशक्ति बनकर उभरें और टाॅप टैन में स्थान लेकर आए। इसके लिए भारत सरकार की ओर से निरंतर खेलों को बढावा देने हेतू अनेक सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है।  

केन्द्रीय खेल मंत्री आईटीबीपी द्वारा गांव भानु के बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 68वीं आल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशीप के शुभारम्भ अवसर पर देशभर से आए पुलिस खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे। 

केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि इस बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र में 5 साल बाद आने का मौका मिला जिसके लिए वे स्वंय को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस क्लचर को बढावा देने में सिक्योरिटी फोर्स का अहम योगदान है और वर्तमान में खेलों का स्तर बढ रहा है। सैंट्रल आर्मस फोर्स ने देश का नाम ऊंचा किया है और अब शीघ्र ही भारत खेल क्षेत्र में विश्व महाशक्ति बनने जा रहा है। इसलिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 

केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि हाल ही में कश्मीर एवं लद्वाख राज्यों में भी खेलों का आयोजन किया गया। उनका प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा संचालित देश भर में 284 साई के एक्सटेंशन सैंटरों को राज्य सरकारें अपने स्तर पर चलाएं और इनमें खिलाडियों को ओर ज्यादा सुविधाएं प्रदान करें। इन केन्द्रों को राज्यों की पुलिस भी ले कर चला सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें चाहें तो नेशनल सैंटर आफ एक्सीलेंस में युवाओं को भर्ती करने का कार्य कर सकती है जिससे खेलों मंे नई संस्कृति की बनेगी। इसके अलावा इंटरगेम, वाटर स्पोर्टस एवं स्नो स्पोर्टस में भी अनेक प्रकार की सम्भावनाएं है, सरकार ने उन्हें बढाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी खेलों में भाग नहीं लेती और न कोई शारीरिक अभ्यास करती है। उनके लिए फिट इंडिया मूवमंेट कार्यक्रम लांच किया है। इस कार्यक्रम से बहुत बड़ा बदलाव आएगा और लोगों का स्वास्थ्य भी तंदरूस्त रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि देश का हर नागरिक स्वस्थ होगा तो देश तरक्की की ओर अग्रसर होगें और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी ने एथलेटिक्स खेलों का आयोजन करवाकर बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। एथलेटिक्स इंवेंटस में कई तरह की प्रयोगिताएं होती है जिन्हें करवाने में कई चुनौतियां भी होती है। 

आईटीबीपी के डीजी सुरजीत सिंह देशवाल ने कहा कि लगातार 7 मार्च तक आयोजित होने वाली इस एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में देशभर के 31 राज्यों से 3700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है जो देश में अनुशासन के साथ अपनी कौशलता का परिचय देते हुए बेहतर नागरिक भी साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि फोर्सिस एवं पुलिस में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से समस्त देश की पुलिस एकत्र होकर समुचित एकता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए आईटीबीपी की सराहना की। कार्यक्रम में महानिरीक्षक मनोज रावत, महानिरीक्षक प्रशिक्षण ईश्वर दून, सचिव शशी भूषण सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स के अधिकारी  एवं जंवान मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!