*T.T. Water Supply Shut Down from 29.10.2025 to 15.11.2025*

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने महर्षि बावरा के आश्रम में पंहुचकर साधवी अमृता दीदी के जन्मदिन पर दी बधाई व शुभकामनायें  

-साधु संतो की ज्ञानरूपी वाणी व प्रवचनों से मानव जीवन हो जाता है पार

For Detailed

पंचकूला, 14 अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज ब्रह्मऋर्षि काॅलेज आॅफ एजुकेशन विराट नगर पिंजौर महर्षि बावरा के आश्रम में पंहुचकर साधवी अमृता दीदी के जन्मदिन पर उनको बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि वे उनकी लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की भगवान से प्रार्थना करते है।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा और पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा भी उपस्थित थी।
श्री गुप्ता ने कहा कि वे सौभाग्यशाली है जो उन्हें आश्रम में आने और उनको जन्मदिन की बधाई देने और साध्वी अमृता दीदी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला हैं। इस अवसर पर अमृता दीदी द्वारा श्रीराम पर दिये जा रहे प्रवचन को श्री गुप्ता ने बड़े ध्यान से सुना।  
श्री गुप्ता ने कहा कि साध्वी अमृता दीदी का उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहा है और उनके सान्धिय से उन्होंने कई समस्याओं का निवारण किया है। उन्होंने बताया कि यहां स्थित गुरूकुल में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ संतो के उच्च विचार सुनने व उनकी छत्रछाया में रहने का सौभाग्य मिलता है। उन्होंने कहा कि साधु संतो की ज्ञान रूपी वाणी व प्रवचनों से मानव जीवन पार हो जाता है।
इस अवसर पर नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लांबा, पूर्व जिला प्रधान व करनाल प्रभारी दीपक शर्मा व पंचकूला व कालका के अनेको पार्षद भी उपस्थित थे।

tps://propertyliquid.com/