*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष, श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने तिरंगा शोभा यात्रा में लिया भाग

– तिरंगे के मान व सम्मान को बनाए रखना हम सबका परम कर्तव्य-ज्ञानचंद गुप्ता

For Detailed

पंचकूला, 13 अगस्त- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित निवास स्थान पर तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आहवान किया है कि 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवसी अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश के मान व सम्मान का प्रतीक है और वे आज अपने निवास स्थान पर तिरंगा फहरा कर गौर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि इस तिरंगे के सम्मान के लिए देश के असंख्य लोगों ने अपनी शहादत दी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।


उन्हांेने आहवान किया कि सभी जिलावासी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और इसे एक पर्व के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों की भावनाएं तिरंगे से जुड़ी हैं और तिरंगे के मान व सम्मान को बनाए रखना हम सबका परम कर्तव्य है।


इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरेन्द्र मलिक, पार्षद रितु गोयल, माता मनसा देवी मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, डीपी सोनी, डीपी सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ttps://propertyliquid.com/