IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

सिंचाई विभाग एंव एम.आई.काडा पंचकूला द्वारा प्रदेश में किया जा रहा है नदी उत्सव का आयोजन

प्रदेश के 3 जिलों (यमुनानगर, करनाल और सोनीपत) में 17 दिसंबर से शुरू होगा नदी उत्सव 2021 का आयोजन

For Detailed News-

पंचकूला, 16 दिसंबर- सिंचाई विभाग एंव एम.आई.काडा पंचकूला द्वारा प्रदेश में किया जा रहा है नदी उत्सव का आयोजन। 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक प्रदेश के यमुना किनारे तीन जिलो में (युमनानगर, करनाल और सोनीपत) में नदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

https://propertyliquid.com


इस संबंध में जानकारी देते हुये सिंचाई विभाग एवं एमआईकाडा के प्रवक्ता ने बताया कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव के तहत नमामिगंगे परियोजना के अंतर्गत जिलों में नदी उत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, स्वछता, देशभक्ति, आध्यात्मिक गतिविधियों को सम्मलित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत उक्त तिथियों में यमुना नदी के किनारे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 17 दिसंबर 2021 को यमुनानगर के घाट पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान कार्यक्रम, यमुना स्वच्छता शपथ लेते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं नदी उत्सव के दौरान 17 से 23 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत सभी गतिविधियों का आयोजन तीनों जिलों के घाटों के पास किया जाएगा। ये कार्यक्रम सभी के लिए खुला रहेगा। प्रदेश के 3 जिलों (युमनानगर, करनाल और सोनीपत)े में सिचंाई विभाग एवं एम.आई. काडा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।