*MC Chandigarh forms 18 flood control teams and 7 control rooms for monsoon preparedness*

सासंद सुनीता दुग्गल ने देशवासियों के साथ-साथ लोकसभा क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, आमजन की सुख व स्मृद्धि की कामना

सिरसा, 27 मार्च।

For Detailed News-


                  सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने देशवासियों के साथ लोकसभा क्षेत्र वासियों के लोगों को होली पर्व की हार्दिक बधाई दी और क्षेत्र के लोगों के स्मृद्ध व खुशहाल जीवन की कामना की।


                  सांसद ने अपने होली पर्व संदेश में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जोकि एकता व भाईचारे का प्रतीक है। होलिका दहन का प्रकाश बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके साथ ही होली प्रकृति के सौंदर्य और उदारता का उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच होली के त्यौहार को सावधानी व सजगता के साथ घर रहकर मनाएं, ताकि कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो।

https://propertyliquid.com


                  उन्होंने विशेषकर महिलाओं से आह्वान किया कि वे परिवार के सदस्यों को कोरोना से बचाव के नियमों को अपनाते हुए घर पर ही रहकर होली के इस पावन पर्व को मनाने के लिए प्रेरित करें। होली व दुलहण्डी के पावन अवसर पर हम समाज को जोडऩे वाले मैत्री और सौहार्द के बंधन को मजबूत बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराने के लिए एकजुट हों और समाज व देश की समृद्धि, शांति  प्रगति के लिए कार्य करें।