राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019 के लिए साहसिक गतिविधियों में उपलब्धियां प्राप्त व्यक्तियों को तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार दिए जाने हैं। आवेदक 19 जून 2020 तक अपने आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार तीन वर्षों (2017, 2018 व 2019) में साहसिक गतिविधियों में उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिन्होंने जल, थल व आकाश में साहसिक गतिविधियों में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की हों। इस पुरस्कार में एक कांस्य प्रतिमा, स्क्रोल ऑफ ऑनर, ब्लेजर/साड़ी सिल्क की टाई सहित व पांच लाख रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद में प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार विमर्श नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार शास्त्री भवन नई दिल्ली से प्राप्त हिदायतों की फोटो प्रति व निर्धारित प्रपत्र कार्य दिवस में स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!