*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

राजकीय महाविद्यालय कालका में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन

For Detailed

पंचकूला, 9 अगस्त- राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या श्रीमती कामना की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया।


 प्राचार्या श्रीमती कामना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की शान है हमारा राष्ट्रीय ध्वज। हमारे देश के  गौरव का प्रतीक है तिरंगा। यह अभियान हमारे दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। प्राचार्या ने प्रत्येक विद्यार्थी और महाविद्यालय के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने देशभक्ति से परिपूर्ण कविताएं सुनाई। हर मन में हो तिरंगा, यह स्वाभिमान, शोर्य ज्ञान का प्रतीक है। प्रस्तुत कार्यक्रम सेलिब्रेशन ऑफ डेस कमेटी की प्रभारी प्रो नीना शर्मा और सदस्या प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु और एन. एस. एस. की इंचार्ज  प्रोफेसर डॉ इंदु  के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।

ttps://propertyliquid.com/