IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 19 अक्तूबर को गांव बैहलों में ग्रामीण महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का करवाया जाएगा आयोजन

*- प्रथम, द्वितीय व तृत्य स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 2100, 1100 व 750 रूपए की राशि से किया जाएगा सम्मानित *

For Detailed

पंचकूला, 17 अक्तूबर- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 19 अक्तूबर को गांव बैहलों के मंदिर परिसर में ग्रामीण महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।


इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डाॅ. सविता नेहरा ने बताया कि 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, साईकिल दौड़ में भाग ले सकती है। इसके अलावा 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं चाटी रेस, आलू चम्मच रेस, 100 मीटर दौड़ में हिस्सा ले सकती हैं।


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जबकि  द्वितीय व तृत्य स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः 1100 व 750 रूपए की राशि ईनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें।

tps://propertyliquid.com/