State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की 20 नवंबर को होगी विदाई

मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष ओम् प्रकाश धनकड़ भी रहेंगे मौजूद

पंचकुला 17 नवंबर: भाजपा हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट 10 वर्ष तक प्रदेश में बेहतरीन संगठनात्मक कार्य करने के पश्चात अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड वापिस जा रहे हैं। भाजपा उनके सम्मान में शुक्रवार दिनांक 20 नवंबर को पंचकूला में विदाई समारोह का आयोजन कर रही है। विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे तथा विशेष तौर पर पंचकुला विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता उपस्थित रहेंगे। साथ में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड, शिक्षा मंत्री हरियाणा कंवर पाल गुज्जर के साथ अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

For Detailed News-


विदाई समारोह कार्यक्रम के आयोजन के लिए आज भाजपा कार्यालय पंचकूला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य तौर पर जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा पंचकूला से विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के साथ महामंत्री हरेंद्र मलिक व वीरेंद्र राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल बंसल के साथ मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

https://propertyliquid.com


प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की बेहतरीन संगठनात्मक सोच, मर्गदर्शन और रणनीति के कारण ही पार्टी ने 2014 में लोकसभा की 9 सीटें जीती तथा प्रदेश में अपने दम पर पहली बार सरकार बनाई। सुरेश भट्ट अब अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति में भाग लेंगे। सुरेश भट्ट के सम्मान में भाजपा हरियाणा की ओर से उनकी शानदार विदाई के प्रदेश भर में कार्यक्रम तय किए गए हैं। पंचकुला में संगठन मंत्री का विदाई समारोह शानदार एवं यादगार रहे इसके लिए आज के बैठक का आयोजन किया गया।