*Andhra Pradesh and Karnataka councillors & Officials Appreciate Chandigarh's Innovative Waste Processing Units during study tour*

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से देश तरक्की की राह पर : बिजली मंत्री रणजीत सिंह

– बिजली मंत्री ने भारत विकास परिषद, पश्चिम हरियाणा की प्रथम प्रांतीय परिषद बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

For Detailed


सिरसा, 4 सितंबर –  बिजली मंत्री हरियाणा रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तरक्की की नई राह की ओर बढ़ाया है। उनकी बदौलत दुनिया में भी भारत का मान-सम्मान बढ़ा है और देश को नई पहचान मिली है। उन्होंने देशवासियों को निरंतर दो बार कुशल नेतृत्व दिया है।


बिजली मंत्री हरियाणा रणजीत सिंह रविवार को रानियां स्थित एक पैलेस में भारत विकास परिषद, पश्चिम हरियाणा की प्रथम प्रांतीय परिषद बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए कुशल नेतृत्व बहुत जरूरी है। किसी भी पार्टी को पुन: भारी बहुमत मिलना, केवल उनकी साफ नीयत व उनकी देशसेवा के प्रति निष्ठा के बल पर ही संभव है। देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है और लोगों का इस पर विश्वास भी अडिग हुआ है। भारत विकास परिषद मानवता की सेवा के लिए पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करके उन्हें देश की निर्धन, दिव्यांग एवं निरक्षर वर्ग की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है, जोकि बेहद सराहनीय कार्य है।


कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा बिजली मंत्री रणजीत सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष विनित गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष जियालाल बंसल, क्षेत्रीय वित्त सचिव अरुण जैन, प्रांतीय वित्त सचिव संजय गुप्ता व रानियां शाखा के प्रधान प्रदीप गाबा, हरी ओम शर्मा, जसविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

ttps://propertyliquid.com/