सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

नगर निगम, पंचकूला द्वारा शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को बदल कर एल.ई.डी लाइटें लगाई जाएगीं। इसके लिए सर्वे अभियान युद्व स्तर पर जारी है।

पंचकूला 4 नवम्बर- नगर निगम, पंचकूला द्वारा शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को बदल कर एल.ई.डी लाइटें लगाई जाएगीं। इसके लिए सर्वे अभियान युद्व स्तर पर जारी है।

For Detailed News-


नगर निगम आयुक्त आर के सिंह ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि इस दिशा में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक एंड इंडस्ट्री लिमिटेड जयपुर को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकूला नगर निगम क्षेत्र में इस फर्म द्वारा 4 नवम्बर से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। फर्म एलईडी लाईटें लगाने के सर्वे कार्य को 25 नवम्बर तक पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। फर्म द्वारा सर्वे कार्य पूरा करने के उपरांत स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य की डीपीआर तैयार की जाएगी।


निगम आयुक्त ने बताया कि डीपीआर की जांच करने के बाद टैंडर कार्य का प्रोसेस पूरा किया जाएगा। इस प्रकार नए साल के जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में निगम दायरे में एलईडी लाइटों को बदले जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।