IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

जिला में कोरोना वायरस की स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए 50 नमूनों में से 37 नमूने नेगेटिव पाए गए है।

पंचकूला 28 मार्च- जिला में कोरोना वायरस की स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए 50 नमूनों में से 37 नमूने नेगेटिव पाए गए है। 

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब तक भेजे गए नमूनों में से खडक मंगोली में ही एक केस पोजिटिव मिला। इनमें से 5 लोगों के नमूनों के नतीजे आने शेष है तथा 7 के नमूने रद्द पाए गए। उन्होंने बताया कि जिला पंचकूला के 410 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि जिले के 2 -2 व्यक्तियांे को गुरूग्राम व दिल्ली में क्वंारटाईन किया गया है। इसी प्रकार जिला में कुल 296 लोगों को क्वांरटाईन किया गया है। 

उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिले के 100 लोगों ने 28 दिन की निगरानी पूरी कर ली है। इस समय नागरिक अस्पताल मेें 4, कमाण्ड अस्पताल में 2 व नाडा साहेब गुरूद्वारे में 4 लोगों को क्वांरटाईन किया गया है।  

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!