*MC Chandigarh conducts anti encroachment Drive in Sector 26 and Sector 34*

गीता जंयती महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जैनेन्द्र गुरूकुल स्कूल सैक्टर-1 से गीता के संदेश का प्रचार करने वाली एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पंचकूला, 6 दिसंबर- गीता जंयती महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जैनेन्द्र गुरूकुल स्कूल सैक्टर-1 से गीता के संदेश का प्रचार करने वाली एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भगवदगीता का प्रचार करने से अधिक पुण्य का कोई कार्य नहीं है। भगवदगीता को भगवान श्री कृष्ण ने उनके महान भगत अर्जुन को युद्ध के मैदान में प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में सतत संघर्ष चलते रहते है। इन सभी संघर्षो के बीच डटे रहने की प्ररेणा भगवदगीता से प्राप्त होती है। भगवदगीता मन के भीतर चलने वाले उपद्रवो को शंात करती है। उन्होंने कहा यह बहुत जरूरी है क्यांेकि मन के उपद्रव ही दुनिया को युद्ध और हिंसा की ओर धकेलते है। इसलिए बड़ा जरूरी है कि गीता के सदेश का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए। इसलिए ही एलईडी वैन ने बरवाला रायपुररानी खण्ड के गांवों में रामगढ, मनकेया, मटावाला, अलीपुर, टाउन, नगल, जलौली, बरवाला, हरिपुर, खेड़ी, बडौना व रायपुररानी में गीता के संदेश का प्रचार किया। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!