IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

खेलो इंडिया अभियान के तहत लघु केंद्र योजना शुरु, 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

सिरसा, 13 सितंबर।

For Detailed News-


                युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया अभियान योजना के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिये लघु केंद्र योजना आरंभ की गई है। योजना के तहत खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाडिय़ों के माध्यम से किया जाएगा। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 निर्धारित की गई है।


                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने बताया कि 4 वर्ष की इस योजना के तहत पूरे देश में एक हजार केंद्र स्थापित किये जाने हैं। इस योजना में यह सुनिश्चित किया गया है कि पूर्व चैम्पियन खिलाडिय़ों को इस कार्य से कुछ आय प्राप्त हो सके। ये सैंटर ओलंपिक में खेले जाने वाले 14 खेलों आर्चरी, एथलैटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साइकलिंग, फैंसिग, हॉकी, जूडो, रोईंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टैनिस, वैटलिफटिंग, कुश्ती स्थापित किये जा सकते हैं। फुटबाल व अन्य परंपरागत खेलों को भी इसके शामिल किया जा सकता है।

योजना के तहत खेल मैदान के रखरखाव, खेल उपकरण व खेल किट के लिए दिए जाएंगे 5 लाख रुपये


                उन्होंने बताया कि इस योजना में पूर्व चैम्पियन खिलाडिय़ों द्वारा नवोदित खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए कुछ शुल्क भी पूर्व चैम्पियन खिलाड़ी प्रशिक्षु खिलाडिय़ों से प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत चयनित खेल केंद्रों को भारत सरकार द्वारा 4 वर्ष के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 4 वर्षों के पश्चात पूर्व चैम्पियन खिलाडिय़ों की पहचान स्थापित प्रशिक्षक के रूप में होने से वे स्वयं के संसाधनों से अपने केंद्र का संचालन भविष्य में निरंतर कर सकेंगे। चयनित केंद्र को भारत सरकार द्वारा एक मुश्त 5 लाख रुपये की राशि खेल मैदान के रखरखाव, खेल उपकरण, खेल किट आदि के लिये उपलब्ध करवाई जायेगी।

https://propertyliquid.com/


                उन्होंने बताया कि जिला से कोई भी संस्था जिसने पिछले 5 वर्षों में खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया है या कोई राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पूर्व चैम्पियन खिलाड़ी इन केंद्रों के लिये उक्त खेलों में से दो से तीन प्रस्ताव अपना प्रस्ताव भेज सकता है।  ये प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा भेजे गये निर्धारित प्रोफार्मा में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सक्रुटनी उपरांत उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से खेल विभाग, हरियाणा को भिजवाये जाने हैं।


                इच्छुक एवं योग्य संस्था या कोई राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पूर्व चैम्पियन खिलाड़ी इन केंद्रों के लिये अपना प्रस्ताव जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 30 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, बरनाला रोड़, सिरसा में संपर्क किया जा सकता है।