*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

कोरोना के प्रति जागरूकता लाने में मीडिया की अहम भूमिका : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

सिरसा, 5 जुलाई।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार सायं मीडिया सैंटर में पत्रकारों के साथ किया जलपान


                हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है। कोविड-19 के बचाव का एक मात्र इलाज उपाय व सावधारी ही है। लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिए मीडिया कर्मियों की भूमिका अहम रही है, जो सराहनीय है। पत्रकार समाज का आइना है, जो समय-समय पर शासन व प्रशासन के बीच अहम कड़ी की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया बंधु भविष्य में भी इसी प्रकार समाज हित में शासन और प्रशासन का सहयोग करें।

For Detailed News-

पत्रकारों द्वारा मीडिया सैंटर में विभिन्न सुविधाओं की मांग को पूरा करवाने का दिया आश्वासन


                वे शनिवार को स्थानीय मीडिया सैंटर में पत्रकारों के साथ जलपान कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने मीडिया सैंटर में विभिन्न सुविधाओं को लेकर मांग पत्र रखा, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारी को इन सभी मांगों के एस्टीमेंट बनाकर मुख्यालय भिजवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर इलैक्ट्रोनिक व पिं्रट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ मीडिया सैंटर का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

https://propertyliquid.com/


                उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया का कार्य बड़ा ही जोखिम भरा है। पत्रकारों को कवरेज के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है। कोरोना वैश्विक महामारी में मीडिया कर्मी स्वयं का बचाव करते हुए कवरेज करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर मीडिया द्वारा की जा रही सकरात्मक कवरेज का ही परिणाम है कि लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता बढ़ी है और इसी कारण आज हरियाणा अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच में बदलाव आया है। व्यक्ति बार-बार हाथ धोना, मॉस्क आदि को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी के साथ-साथ योग व आयुर्वेद औषधी का उपयोग भी बेहतर उपाय है। हम नित्य जीवन शैली में योग को अपनाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढा सकते है। इसी प्रकार आयुर्वेद औषधि भी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में कारगर है। उप मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि मीडिया बंधु कवरेज के दौरान स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपना बचाव करते हुए मॉस्क और जरूरी उपकरणों का प्रयोग करें।


                इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ जिला प्रधान ग्रामीण कृष्ण कंबोज, डा. हरी सिंह भारी, प्रवक्ता जेजेपी तरसेम मिढा, आकाश चावला, सरबजीत मसीता, सुखमंदर सिहाग, योगेश शर्मा, प्रेम कुकरेजा मौजूद थे।

Watch This Video Till End….