*MC Chandigarh conducts anti-polythene raid in sector 26 Grain Market; 250 kg Single-Use Plastic seized*

कृषि विज्ञानं केंद्र व कृषि विभाग पंचकूला द्वारा गांव सुखदर्शनपुर व मानकया में किसान प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

-प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 किसानो ने लिया भाग

For Detailed

पंचकूला, 6 जून- चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विशवविधालय हिसार के अंतर्गत कृषि विज्ञानं केंद्र कृषि विभाग पंचकूला द्वारा गांव सुखदर्शनपुर व मानकया में किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 किसानो ने भाग लिया।  


इस अवसर पर कृषि विज्ञानं केंद्र के पौध रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंदर  चैहान ने धान की अच्छी उपज लेने के विभिन्न तरीको के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने ने कहा की पिछले वर्ष धान में पौधों के बौनेपन की गंभीर संशय आयी थी तथा किसानो को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विशवविधालय हिसार के कुलपति  प्रोफेसर बीआर कम्बोज ने इसे गंभीरता से लिया और वैज्ञानिकों को इस पर शोध करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशानुसार वैज्ञानिकों ने शोध के बाद पाया की इस समस्या का मुख्य कारण एक वाइरस है, जो धान में लगने वाले डब्ल्यूबीपीएच नामक कीट से फैलता है।  


डॉक्टर रविंदर चैहान ने कहा की इस कीट की रोकथाम के उपाय नर्सरी के समय से ही करने होंगे।  धान की अधिक उपज लेने के लिए खरपतवारों को समय पर प्रबंध, खादों का सही प्रयोग, पानी व फसल लागत को कम करने के लिए धान की सीधी बिजाई तकनीक को अपनाना होगा। फसलों में कीटनाशियों का तर्कसंगत प्रयोग करना, फसल अवशेषों को न जलाना, पानी का सही उपयोग करना, अधिक से अधिक पेड़ लगाना आदि विषयों का ध्यान रख के हम अपनी भूमिका निभा सकते है।  


इस अवसर पर कृषि विभाग पंचकूला के खंड कृषि विकास अधिकारी डॉ इंदरजीत, विजय सिहाग, सदीप शर्मा, सूरज सहित अन्य कृषि अधिकारी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com/