सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

कलेक्टर रेट पर आपत्ति 15 जनवरी तक करवाई जा सकती है दर्ज : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 31 दिसंबर।


                      उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि सिरसा जिला की सभी तहसीलों/ उपतहसीलों के कलेक्टर रेट वर्ष 2021-22 की प्रस्तावित सूचि तैयार करके वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सिरसा डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड कर दी गई है। जिला के किसी नागरिक या प्रोपर्टी डीलर को प्रस्तावित सूचि के संबंध में कोई एतराज / आपत्ति है तो वे 15 जनवरी 2021 से पूर्व जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है।

For Detailed News-


                      उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला सिरसा के कलेक्टर रेट 2021-22 से संबंधित यदि आमजन या प्रोपर्टी डीलर को कोई आपत्ति हैं तो निर्धारित तिथि से पूर्व जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं, इसके अलावा आमजन को अपरुवड कॉलोनी / अनअपरुवड कॉलोनी बारे भी कोई आपत्ति है तो वे भी अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकें। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कलैक्टर रेट सिरसा डॉट जीओबी डॉट इन पर अपलोड कर दिए गए है। यदि आमजन, प्रोपर्टी डीलर या अन्य किसी भी व्यक्ति को कलेक्टर रेट से सम्बधित कोई आपत्ति है तो वे ऑनलाइन आपत्ति 15 जनवरी 2021 से पहले लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

https://propertyliquid.com