*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने कार्यस्थल की गरिमा को हमेशा कायम रखने की अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलवाई शपथ

For Detailed News-

पंचकूला, 9 दिसंबर- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में लघु सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाई।


इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम आज ही के दिन 2013 में अधिसूचित किया गया था। इस वर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस अधिनियम की 8वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और इसी दिशा में अधिकारियों/कर्मचारियों में इस दिशा में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों/अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।  

https://propertyliquid.com


श्री कौशिक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल की गरिमा को हमेशा कायम रखने एवं प्रत्येक महिला का सम्मान करने की शपथ दिलाई।