उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 15230 व्यक्तियों के नमने लिए गए
पंचकूला 20 जुलाई- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 15230 व्यक्तियों के नमने लिए गए है। इनमें 14783 व्यक्तियों के नमूने नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 79 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी है।
उन्होंने बताया कि आज जिला में 31 पोजिटिव मामले आए है। इनमें से 29 पंचकूला व आईटीबीपी भानू से संबधित है। सैक्टर 9, नग्गल, जासपुर, टोडा, नयागांव, मौली , टागरा, टिपरा, सैक्टर 8, सैक्टर 16, सैक्टर 10 में एक -एक पोजिटिव मामला पाया गया है। इसी प्रकार,, आशियाना फेज-1, सैक्टर 20 में दो- दो मामले पोजिटिव पाए गए है। इसके अलावा आईटीबीपी व बरवाला में 7-7 पोजिटीव पाए गए है तथा 2 मामले बाहरी जिलों से आए हैं। इनमे चण्डीगढ व कुरूक्षेत्र का एक-एक मामला है।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 280 व्यक्तियों के नमूने पोजिटिव पाए गए जिनमें से 134 कोरोना पोजिटीव ठीक हो गए, बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 80 अन्य जिलों व राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी पॉजिटिव है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के 954 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले 17 व्यक्तियों में से 1 पल्लवी, 8 पार्क रॉयल, 5 सिराज होटल सैक्टर 10 व 3 व्यक्तियों को सूद भवन में कावर्टाइन किया गया है।