MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

उपायुक्त ने मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण उपायों की करी समीक्षा

अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 14 जून – उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आज आगामी मानसून सीजन की तैयारी को लेकर जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की।


    बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने मानसून की शुरुआत से पहले जिले में डेªनों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को भारी बारिश के दौरान सुचारू जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए सफाई कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
    बाढ़ नियंत्रण उपायों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को बारिश के मौसम में उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के साथ उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी एमरजेंसी जैसी स्थिति उत्पन्न होंने पर आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित अधिकारी द्वारा नावों और जीवन रक्षक जैकेटों के स्टॉक सहित मौजूदा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।


    उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सीजन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पंप सेट या किसी अन्य सहायता लिए समय रहते सूचित किया जाए ताकि पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा सके।
    बैठक में पुलिस विभाग को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए नालों और नहरों के आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा गया।
    बैठक में लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), पशुपालन विभाग, नगर निगम और अग्निशमन विभाग की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।


    बैठक में बताया गया कि नगर निगम ने मानसून के दौरान जलभराव और सफाई संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया है। जलभराव की समस्या के मामले में संपर्क करने के लिए नगर निगम ने एक मोबाइल नंबर – 9696120120 भी जारी किया है।


    बैठक में एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ ऋचा राठी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com/