सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

अध्यापक व स्काउट टीमों ने बस स्टैंड पर यात्रियों को दिया नशा मुक्ति का संदेश

सिरसा, 28 अगस्त।

यात्रियों को करवाया नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत, पंपलेट भी बांटे


              नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों को शिक्षा विभाग, स्काउट, एनसीसी व रैडक्रॉस की टीमों ने संदेश दिया। इन टीमों में लगभग 80 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें शामिल रही। इनमें जिला एसोसिएशन भारत स्काउट एवं गाइड सिरसा के स्काउट मास्टर, स्काउट रोवर भी शामिल थे। जिला उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण व डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह के दिशा निर्देश में जिला में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।

For Detailed News-


              नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्काउट इंचार्ज सुखदेव सिंह ढिल्लो व उनकी टीम ने शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बसों में जिला के सिरसा, ओढां, डबवाली, रानियां, नाथूसरी चौपटा, बड़ागुढा, कालांवाली, जीवन नगर व डिंग बस स्टेंड पर यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करने का आह्वïान किया। इन टीमों ने बस स्टैंड पर आने-जाने वाली सभी बसों में यात्रियों को नशा न करने का संदेश दिया और पंपलेट भी बांटे।

https://propertyliquid.com/


              उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार व सेवा भाव से युवाओं को भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देशभर में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है, यह अभियान 31 मार्च 2021 तक चलेगा। अभियान के तहत देश में नशे से प्रभावित 272 जिले चुने गए हैं, इनमें हरियाणा के 10 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें जिला सिरसा भी शामिल है। उन्होंने यात्रियों से कहा कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृति आज बेहद चिंता का विषय है। नशे का जड़ मूल से समाप्त करने के लिए हमें अपनी मानसिकता के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टिï को अपनाते हुए समाज हित में जिला प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति आज गंभीर विषय है और हमें भावी पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने के लिए आज ही संभलना होगा, क्योंकि नशा मुक्त युवा ही स्वस्थ राष्टï्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकता है।


              स्थानीय बस स्टैंड सिरसा पर डीओसी गाइड ऊषा गुप्ता, बीओसी पवन कुमार, सुशील पूरी, जीसी सर्वजीत कौर, निधी, ज्वाइंट सैक्रेट्री अजय सिंह भाटी, अनिल सिंगला, बिजेंद्र सिंह ने लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया।


नशा त्याग कर देश हित में सकारात्मक योगदान दें युवा : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण


              उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य देश को नशा मुक्त बनाना है ताकि हर नागरिक स्वस्थ रहते हुए देशहित में अपना सकारात्मक योगदान दें। जिला सिरसा में इस अभियान के तहत विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक व स्वयं सेवी संस्थाओं का योगदान भी बेहद जरुरी है। इस पुण्ति कार्य में हर जिलावासी अपना अमूल्य योगदान दें क्योंकि नशा एक ऐसा जहर है जिससे एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार तबाह हो जाता है। इस मुहिम में महिलाएं व युवा भी आगे आएं और घर-घर जाकर जिला को नशा मुक्त बनाने की अलख जगाएं। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करते हुए, नशे की लत के शिकार लोगों को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि आपके आस पड़ोस में कोई भी व्यक्ति नशे की बिक्री करता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन के हैल्पलाइन नंबर 88140-11620, 88140-11626 व 88140-11675 अथवा जिला प्रशासन के नंबर 01666-248890 पर दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।