*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

अतिरिक्त उपायुक्त मनीत मलिक पोषण मेले में महिलाओं केा सम्मानित करते हुए।

पंचकूला 29 सितम्बर- पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण मेले का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले में स्वादिष्ट एवं पोष्टिक आहार व्यंजन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

For Detailed News-


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विभाग द्वारा महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को पोष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण माह चलाया गया। इस दोरान विभाग के पदाधिकारी जन जन तक व्यक्तिगत स्तर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मिले और उन्हें उचित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा रंगोली, स्लोगन, गोद भराई जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में अग्रणी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

https://propertyliquid.com


कार्यकम में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही सुन्दर एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जिनकी विशेष रूप से सराहना की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, आरू वशिष्ट, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शशि कला व सरोज देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।